बिजनौर में प्रशासन द्वारा नाबालिग मुस्लिम लड़की को दलित हिंदू युवक को सौंपने का दावा गलत है
सोशल मीडिया में एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यूपी के बिजनौर में हिंदू युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। बाद में लड़की अपने घर जाना चाहती थी लेकिन पुलिस, जज सब ने मिलकर उस लड़की को लड़के के हवाले कर दिया। इस मामले को भगवा लव ट्रैप बताया जा रहा है। इस वीडियो में वीडियो रिकोर्ड कर रही महिला कुर्सी पर बैठी दो महिलाओं पर लड़की को परिजनों को न सौंपने का आरोप लगा रही हैं। वीडियो में लड़की की माँ भी आरोप लगा रही हैं कि लड़की उनके पास आने को कह रही है लेकिन महिला जज मना कर रही हैं।
काशिफ अर्श्लान ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि उत्तरप्रदेश – बिजनौर, परिजनों का आरोप है पुलिस, जज, सब मिल कर नाबालिग़ मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ भगवा दिया, शुभम कुमार ने मुस्लिम बनने का नाटक कर नाबालिग आलिया को प्यार के जाल में फसाया और अगवा कर लिया जब लड़की को पता चला, तो उसने घर जाने को कहा लेकिन पुलिस ने उसे बाल विकास केंद्र भेज दिया गया उसके बालिग होने पर बिना बताए लड़के के साथ भेज दिया गया।
उत्तरप्रदेश – बिजनौर, परिजनों का आरोप है पुलिस, जज, सब मिल कर नाबालिग़ मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ भगवा दिया,
शुभम कुमार ने मुस्लिम बनने का नाटक कर नाबालिग आलिया को प्यार के जाल में फसाया
और अगवा कर लिया जब लड़की को पता चला,तो उसने घर जाने को कहा लेकिन पुलिस ने उसे… pic.twitter.com/HUuhKwNtLh
— Kashif Arsalaan (@KashifArsalaan) July 8, 2023
एक इस्लामिक मीडिया संस्थान मिल्लत टाइम्स के पत्रकार शम्स तबरेज कासमी ने इस घटना भगवा लव ट्रैप से जोड़ते हुए बताया कि नाबालिग लड़की की मर्जी के खिलाफ उसे दलित समाज के शुभम के साथ भेज दिया गया। शुभम सऊदी अरब में नौकरी करता था, उसकी जान पहचान आलिया से हो गयी, शुभम ने आलिया से कहा कि मेरी इस्लाम में दिलचस्पी है, तुम मेरी इस्लाम कबूल करने में मदद करो। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गयी लेकिन एक दिन आलिया के भाई अनस ने उसे फोन पर शुभम से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद भाई ने आलिया की शादी कर दी लेकिन शादी के बाद भी आलिया की मोहब्बत कम नहीं हुई, वो शुभम से बात करती थी। इसके बाद आलिया शुभम के साथ इलाहाबाद भाग गयी। इसके बाद आलिया के भाई अनस ने अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आलिया को बरामद किया।
लड़की की मर्जी के बगैर उसे हिंदू लड़के के साथ भेज दिया गया| Bhagwa Love Trap का चौंका देने वाला मामला pic.twitter.com/jjMWfYUGo2
— Millat Times (@Millat_Times) July 7, 2023
शम्स तबरेज कासमी ने आगे कहा कि पुलिस ने आलिया को घर वालों को सौंपने की जगह कोर्ट में सौंप दिया। जहाँ महिला जज ने आलिया को उसकी मर्जी के खिलाफ विकास केंद्र भेज दिया। लड़की ने कहा कि वो घर जाना चाहती है लेकिन जज ने उसे घर नहीं जाने दिया। इसके पीछे साजिश थी लेकिन नाबालिग लड़की दो महीने बाद बालिग होने वाली है। अब जब लड़की बालिग हो गयी तो उसे लड़के शुभम के हवाले कर दिया।
मोहम्मद तनवीर ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी बिजनौर, #BhagwaLoveTrap की
दर्दनाक कहनी। नाबालिग आलिया प्रवीण को सुभम ने मुस्लिम बनने की बात कही
और प्रेम जाल मे फंसाया और भगा ले गया। जब आलिया अपने माता पिता के घर
जाना चाहती थी तो सिस्टम ने रोक दिया। सिस्टम सरकार सब मिलकर BLT पर काम
कर रही है।
इसके अलावा इसी तरह का दावा अब्दुल रहमान, IND Story, शाहीन खान, मौसमा तलत सिद्दकी, लोकमंच टुडे, जन्नत जहाँ, ताबिश खान, द मुस्लिम समेत कई यूजर्स ने किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में इस मामले से सम्बंधित बिजनौर पुलिस का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में पुलिस ने बताया है कि यह मामला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का है, 25 अप्रैल 2023 को शिकायत पर शिव कुमार उर्फ शुभम समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 21 जून को लड़की को बरामद किया। बयान के दौरान लड़की ने अपनी मर्जी से जाना, अपनी मर्जी से शुभम के साथ करना, पति-पत्नी की तरह रहना और उसी के साथ जाना स्वीकार किया।
#BijnorPolice
थाना स्योहारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/23 धारा 365/506 भादवि में की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में ।#UPPolice pic.twitter.com/k35yUYVeBz— Bijnor Police (@bijnorpolice) July 5, 2023
बिजनौर पुलिस ने आगे बताया है कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में लड़की का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र पेश कर उसे नाबालिग बताया। लड़की को नाबालिग मानते हुए सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया जहाँ काउंसलिंग के दौरान लड़की ने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में आरोपी लड़के ने कोर्ट से गिरफ्तारी स्टे लिया हुआ है।
इसके बाद हमे इस मामले की एफआईआर कॉपी मिली। आलिया के भाई अनस द्वारा की गयी शिकायत में उन्होंने बताया है कि हमारा पड़ोसी शिव कुमार उर्फ शुभम मेरी बहन पर गलत निगाह रखता और फिर उसे अपहरण कर ले गया।
![]() |
| FIR copy |
यहाँ गौर करने वाली बात है कि इस शिकायत में अनस ने लड़की की उम्र 19 वर्ष बताई है, साथ ही यहाँ शिव कुमार द्वारा इस्लाम कबूल करने की बात कहकर आलिया को प्रेम जाल में फंसाने जैसा जिक्र भी नहीं है।
पड़ताल में हमने स्योहारा थानाध्यक्ष राजीव चौधरी से बात की। हमने उनसे वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो सीडब्ल्यूसी काउंसलिंग के दौरान का है। परिजनों ने आरोप लगाया गया था कि लड़की को उन्हें नहीं सौंपा जा रहा है। इंस्पेक्टर राजीव चौधरी ने बताया कि लड़की परिजनों के साथ जाना नहीं चाहती थी इसीलिए उसे नारी केंद्र भेजा गया। वीडियो में परिजन गलत दावा कर रहे हैं।
हमने इस मामले के विवेचक एसआई रॉबिन सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि शुभम और आलिया पड़ोसी हैं, दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाई की शिकायत पर लड़की को बरामद किया लेकिन उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। सीडब्ल्यूसी के समक्ष भी उसने अपनी इसी बात को दोहराया। चूँकि अब वो बालिग़ हो चुकी है तो उसकी मर्जी के मुताबिक उसे शुभम के साथ रह रही है।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया में किया गया दावा गलत है, लड़की अपनी मर्जी से दलित हिंदू युवक के साथ रह रही है।
Fact Myths एक स्वतंत्र फैक्ट चेकिंग बेबसाईट है। हम सोशल मीडिया से लेकर
मुख्य धारा की मीडिया में चल रही फर्जी खबरों, गलत सूचनाओं, हेट स्पीच और
भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा के खिलाफ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस
लड़ाई में हमे अपनी टीम का विस्तार करना हैं, इसके लिए हम पूरी तरह अपने
पाठकों पर निर्भर हैं। आप हमे यहाँ सहयोग कर सकते हैं। Donate:
FactMyths@unionbank





No Comment! Be the first one.