Breaking
22 Dec 2025, Mon

सुभासपा नेता का ठाकुर समाज पर आपत्तिजनक बयान का वायरल वीडियो 5 साल पुराना है

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स ठाकुर समाज के लोगों के खिलाफ अमर्यादित बयान दे रहा है। हालांकि पड़ताल में पता चलता है कि यह करीबन 5 साल पुराना है। साथ ही आरोपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

पंकज धवरैया ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ठाकुरों की मैय्या बहिन की ऐसी का तेसी करता हूँ। जिस ठाकुर की माँ की दूध मे ताकत हो अपनी बहन बेटी मेरे यहाँ लाकर सुला दें। उसे 1करोड़ रुपया दूंगा। यही सुनना बाकी था ब्राह्मणों की बेटी के बाद अब ठाकुरों की माँ बहन की बारी यादवों का भी हो गया। ias संतोष वर्मा के बाद यह BJP समर्थित पार्टी सुहेलदेव पार्टी का जिलाध्यक्ष है। अब बनिया कायस्थ जाट अन्य बाकी है वो वेसे ही उठा लेंगे सवर्णों बटते रहो।’

नीतू सिंह ने लिखा, ‘यह सोहेलदेव भारती समाज पार्टी का जिलाअध्यक्ष है ठाकुरों की मां बहन को गाली दे रहा पर कोई हलचल नहीं है सोचो अगर किसी सवर्ण ने किसी चमार / जाटव  या राजभर या अहीर को ऐसी गाली दे दी होती तो अभी तक  ये सारे मिलकर आरक्षण बढ़ाओ आरक्षण बढ़ाओ का राग अलाप रहे होते’

विष्णु पाठक ने लिखा, ‘ये सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष लफंगा है जो ठाकुर समाज की मां-बहन-बेटी के लिए कितनी अपमानित भाषा का प्रयोग कर रहा है।  ऐसे तुच्छ लगेंगे समस्त समाज के लिए कैंसर हैं।  अगर प्रशासन ने इस कैंसर का इलाज जल्द नहीं किया तो फिर उसका इलाज समाज स्वयं कर देगा।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे वायरल वीडियो ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट में मिला। 5 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव निवासी कमल भारती खुद को सुभासपा का नेता बताते हुए विवादित बयान दिया था। कमल भारती ने हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में वह बयानबाजी करते हुए सवर्ण समाज पर अभद्र टिप्पणी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम व एसपी के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया।

वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजी राजभर ने पत्र जारी करते हुए कमल भारती को पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं होने का दावा किया था। इसके बाद हमे 7 अक्टूबर 2020 को ईटीवी पर प्रकाशित एक और रिपोर्ट मिली।

इस रिपोर्ट के मुताबिक हाथरस कांड को लेकर सीएम योगी और क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सुभासपा नेता कमल भारती और दो साथियों को गिरफ्तार कर किया था। एसपी सुशील घुले ने बताया कि कमल भारती ने वीडियो सुनियोजित तरीके से बनाया था। साथ ही इन्होंने खुद ही वीडियो वायरल किया है। जिसका उद्देश्य समाज में जातिय भावना भड़काने का था।

इसके अलावा अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोनों पक्षों की दलीलों और तर्को को सुनने के बाद तीनो आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। एसपी सुशील घुले ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों और एक समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कमल भारती, गनेश भारती और रविंद्र गौतम का गैंगस्टर में चालान किया जाएगा।

वहीं साल 2020 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का भाजपा से गठबंधन नहीं था। अमर उजाला, जी न्यूज और दैनिक जागरण की रिपोर्ट से पता चलता है कि साल 2020 में राजभर अलग अलग मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमलावर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *