भारत में चीनी गाड़ियों की घुसपैठ का दावा भ्रामक है
सोशल मीडिया पर JAC कंपनी की गाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि चीन की गाड़ियां भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुस रही हैं। क्या लिख रहे हैं लोग?...
सोशल मीडिया पर JAC कंपनी की गाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि चीन की गाड़ियां भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुस रही हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है गोदी मीडिया ये नहीं दिखायेंगे’

हर्ष छिकारा ने लिखा,’China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है लग रहा है।’
China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है लग रहा है। https://t.co/H1jlczYVZ6
— Harsh Chhikara (@imharshchhikara) October 26, 2026
योगेश यादव INC ने वीडियो शेयर कर लिखा,’China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा हैगोदी मीडिया ये नहीं दिखायेंगे’
China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है गोदी मीडिया ये नहीं दिखायेंगे 😏 @RahulGandhi @INCIndia @INCHaryana @kharge @priyankagandhi @GauravPandhi @SaurabhRaii_ @ShadowSakshi @NayakRagini @HakimSaifyINC @manoj67919 @Mr_Aman_RG https://t.co/jGkHuYvFbf
— Yogesh Yadav INC (@YogeshY11360753) October 27, 2026
अमन भारद्वाज ने लिखा,’China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है गोदी मीडिया ये नहीं दिखायेंगे’
China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! अभी यह Video बहुत तेजी से Viral हो रहा है गोदी मीडिया ये नहीं दिखायेंगे 😏 https://t.co/JXHfMOfn1S
— Aman Bhardwaj (@AmanBhardwilr9) October 26, 2026
राष्ट्रीय जनसंचार पार्टी ने लिखा,’China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए!’
China की गाड़ी Border से India मे घुसते हुए! 🔥 https://t.co/8FrbKYISCn
— rastriy jan sanchar party (@rastrijans19021) October 26, 2026
इसके अलावा आरोही शुक्ला, दिनेश लीलावट INC, मोहित अर्जुन ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसके अलग-अलग फ्रेम की रिवर्स इमेज सर्च की गई। जांच के दौरान पूरा वीडियो सबाथ थापा नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला। यह वीडियो 1 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “भारत में चीन के वाहन – नाथू ला पास, सिक्किम भारत-तिब्बत सीमा।” कैप्शन में व्यापार से संबंधित हैशटैग भी इस्तेमाल किए गए थे। वीडियो में सबाथ थापा बताते हैं कि व्यापार दोबारा शुरू होने के बाद चीन की गाड़ियां सामान लेकर नाथूला के पास आई थीं। उसने यह भी कहा कि भारत से व्यापार के लिए चीन जाने वाली गाड़ियां सुबह जल्दी निकलती हैं, जबकि चीन से भारत आने वाली गाड़ियों का समय लगभग सुबह 11:30 बजे के आसपास है।

इसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी मिला, जिसे 3 अक्टूबर 2026 को पार्ट-2 के रूप में अपलोड किया गया था।
वहीं सिक्किम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2026 को प्रकाशित सूचना के मुताबिक, छह साल के अंतराल के बाद नाथू ला मार्ग से भारत-चीन सीमा व्यापार दोबारा शुरू हुआ था। इस अवसर पर नाथू ला स्थित नो मैन्स लैंड में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद शेराथांग ट्रेड मार्ट में कार्यक्रम हुआ, जिसमें सिक्किम सरकार और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सरकारी सूचना के मुताबिक, नाथू ला के रास्ते सीमा व्यापार भारत और चीन के बीच पहले से निर्धारित द्विपक्षीय समझौतों के तहत संचालित होता है। भारत की ओर शेराथांग ट्रेड मार्ट और चीन की ओर याडोंग काउंटी में स्थित रेनछिंगगांग ट्रेड मार्ट को व्यापार के लिए निर्धारित किया गया है। रेनछिंगगांग ट्रेड मार्ट नाथू ला दर्रे से लगभग 16 किलोमीटर दूर है। भारत और चीन ने 23 जून 2003 को सीमा व्यापार के विस्तार से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत नाथू ला को दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। इस व्यापार से संबंधित व्यवस्थाएं पहले से निर्धारित समझौतों और प्रक्रियाओं के तहत संचालित होती हैं।
| दावा | चीन की गाड़ियां अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुस रही हैं। |
| हकीकत | चीन की गाड़ियों के अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर भारत-चीन के बीच निर्धारित सीमा व्यापार मार्ग का है। |



No Comment! Be the first one.