13 जून से इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर्फ 430 नागरिक के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया में एक वायरल है, इस वीडियो में कुछ लोग कतार में खड़े हैं, हाथ में सूटकेस और बैग्स हैं। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक अपना देश छोड़कर साइप्रस भाग रहे हैं।
पत्रकार उमाशंकर सिंह ने लिखा, ‘इससे पहले जानकारी आयी कि तेल अवीव समेत कई शहरों पर ईरान के हमलों के मद्देनज़र इज़राइल के लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बड़े पैमाने पर साइप्रस कूच कर रहे हैं’
इससे पहले जानकारी आयी कि तेल अवीव समेत कई शहरों पर ईरान के हमलों के मद्देनज़र इज़राइल के लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बड़े पैमाने पर साइप्रस कूच कर रहे हैं https://t.co/Y7qp2tnOxQ pic.twitter.com/m8wgkgffyF
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 21, 2025
जैक्सन ने लिखा, ‘3,000 वर्ष पहले उन्हें यह भूमि देने का वादा किया गया था, लेकिन अब वे साइप्रस भाग गए हैं…’
🤣🇮🇱 The land was promised to them 3,000 years ago but now they flee to Cyprus… pic.twitter.com/aOoSHNlbBo
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinklle) June 21, 2025
वसीम अकरम त्यागी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वाडियो ज़ायनिस्ट का बताया जा रहा है। अब ज़ायनिस्ट साइप्रस भाग रहे हैं। उधर फ़लस्तीनियों की तीसरी पीढी इन मनहूस ज़ासनिस्टों की वजह टैंटों में है। अब ये भाग रहे हैं। वैसे यहां भी यूरोप से भागकर आए थे, फ़लस्तीनियों की ज़मीन पर काबिज़ हुए और फिर शरण देने वालों पर ज़ुल्म करने लगे।’
वाडियो ज़ायनिस्ट 🇮🇱 का बताया जा रहा है। अब ज़ायनिस्ट साइप्रस भाग रहे हैं। उधर फ़लस्तीनियों की तीसरी पीढी इन मनहूस ज़ासनिस्टों की वजह टैंटों में है। अब ये भाग रहे हैं। वैसे यहां भी यूरोप से भागकर आए थे, फ़लस्तीनियों की ज़मीन पर काबिज़ हुए और फिर शरण देने वालों पर ज़ुल्म करने लगे। pic.twitter.com/Ds9wiWFl0m
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) June 21, 2025
अंसार इमरान ने लिखा, ‘इधर काने भक्त आई स्टैंड विथ इजराइल का नारा लगा रहे हैं और उधर इजरायली खुद देश को छोड़कर साइप्रस में भाग रहे हैं नियति का खेल देखें कल तक यही हिजड़ाईली फलस्तीन की ऐसी वीडियो शेयर करके बहुत मजाक उड़ा रहे थे आज खुद कायरों की तरह भाग रहे हैं!’
इधर काने भक्त आई स्टैंड विथ इजराइल का नारा लगा रहे हैं और उधर इजरायली खुद देश को छोड़कर साइप्रस में भाग रहे हैं 🤣🤣
— Ansar Imran SR (@ansarimransr) June 21, 2025
नियति का खेल देखें कल तक यही हिजड़ाईली फलस्तीन की ऐसी वीडियो शेयर करके बहुत मजाक उड़ा रहे थे आज खुद कायरों की तरह भाग रहे हैं! pic.twitter.com/w7ZO9j1YJF
रिजवान हैदर ने लिखा, ‘लड़कन के ननिहाल वाले इज़रायल छोड़ कर इस वक़्त साइप्रस भागने की कोशिश कर रहे हैं!!! ईरान ने हिजड़ाईल के गाँव को गुड़गाँव बना दिया है!’
लड़कन के ननिहाल वाले इज़रायल छोड़ कर इस वक़्त साइप्रस भागने की कोशिश कर रहे हैं!!!
— Rizwan Haider (@ItsRizwanHaider) June 21, 2025
ईरान ने हिजड़ाईल के गाँव को गुड़गाँव बना दिया है!!#IsraelIranConflict #Iran #Israel #TelAviv #IranVsIsrael #IranIsraelConflict pic.twitter.com/35guzsvWZo
बिलाल अहमद ने लिखा, ‘सैकड़ों यहूदी इस वक़्त साइप्रस भागने की कोशिश कर रहे हैं! भाग BSDK भाग तेरा बाप ईरान आया’
सैकड़ों यहूदी इस वक़्त साइप्रस भागने की कोशिश कर रहे हैं!
— Bilal Ahmad || बिलाल अहमद (@Bilal_Shabbu) June 21, 2025
भाग BSDK भाग तेरा बाप ईरान आया 🤣😜pic.twitter.com/MNYrkOcVHv
मुकेश कुमार ने लिखा, ‘ईरान ने ग़ज़ब तबाही मचाई है। इसराइलियों में अब ईरानी मिसाइलों का इस क़दर ख़ौफ़ हो गया है कि वे देश छोड़कर भागने लगे हैं। इस वीडियो में इसराइलियों को सायप्रस भागते हुए देखा जा सकता है। ये बहुत दुखद है,लेकिन इसके लिए वे ख़ुद भी ज़िम्मेदार हैं। उनके और उनकी सरकार के हाथ फिलिस्तीनियों के ख़ून से रंगे हुए हैं। उन्होंने फिलिस्तीनियों को उजाड़ा है, उन्हें बेघरबार किया है, उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा किया है। आख़िर कर्मों का फल तो मिलेगा न।’
ईरान ने ग़ज़ब तबाही मचाई है। इसराइलियों में अब ईरानी मिसाइलों का इस क़दर ख़ौफ़ हो गया है कि वे देश छोड़कर भागने लगे हैं।
— Dr. Mukesh Kumar (@mukeshbudharwi) June 21, 2025
इस वीडियो में इसराइलियों को सायप्रस भागते हुए देखा जा सकता है।
ये बहुत दुखद है,लेकिन इसके लिए वे ख़ुद भी ज़िम्मेदार हैं। उनके और उनकी सरकार के हाथ… pic.twitter.com/8pQuBglCPh
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे इस सम्बन्ध में ‘Israel Hayom’ वेबसाइट पर हुब्रू भाषा में प्रकाशित रिपोर्ट में यह वीडियो मिला। हमने इस रिपोर्ट का अंग्रेजी में अनुवाद किया, इस रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष की वजह से एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इस वजह से कई इज़राइली यात्री विदेशों में फंस गए। कुछ लोग छुट्टियाँ मनाने के लिए साइप्रस गए थे। अब इज़राइली नागरिकों को वापस लाने के लिए एक विशेष क्रूज़ शिप साइप्रस के लिमासोल बंदरगाह पहुंचा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इज़राइली नागरिकों को उनकी मंजिलों तक पहुँचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई जिसमें 50 बसें और मिनीबसें शामिल थीं जो उन्हें इजरायल के शहर बेर शेवा, तेल अवीव, अशदोद और यरुशलम में लेकर जाएँगी।
हमे इस सम्बन्ध में एक मिलता जुलता वीडियो समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो साइप्रस के लिमासोल बंदरगाह का है, वीडियो को ‘साइप्रस में फंसे इज़राइली यात्री नाव के जरिए वापसी की यात्रा शुरू करते हैं’ टाईटल के साथ अपलोड किया गया है।

इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में एक इजरायली नागरिक का बयान दर्ज है। जिसके मुताबिक डेविड अगामी लंबे समय से साइप्रस छोड़कर अपनी पत्नी और छह बच्चों के पास वापस जाना चाहते थे, क्योंकि उनका अमेरिका से लौटने वाला विमान डायवर्ट हो गया था। ऐसा तब हुआ जब पिछले सप्ताह इज़राइल और ईरान के बीच हवाई हमलों का आदान-प्रदान शुरू हुआ। गुरुवार को वह सैकड़ों इज़राइलियों में शामिल थे, जिन्हें इज़राइली क्रूज़ शिप Crown Iris में जगह मिली और वे करीब 270 किलोमीटर (167 मील) की समुद्री यात्रा पर निकले।
दावा | ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक देश छोड़कर साइप्रस भाग रहे हैं। |
हकीकत | यह वीडियो इजरायली नागरिकों के साइप्रस से वापस अपने देश लौटने का है। |