Breaking
12 Mar 2025, Wed

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने 50 लाख की गाड़ी नहीं खरीदी

दिल्ली को बीते दिनों नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। 20 फरवरी को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस बीच सोशल मीडिया में लोग दावा कर रहे हैं कि सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता ने 50 लाख की गाडी खरीदी है।

आईएनसी न्यूज ने एक्स पर लिखा, ‘BJP की हिपोक्रेसी का भांडाफोड़ – रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले अपने लिए 50 लाख की गाडी ले ली। यही बीजेपी के दोगले लोग अरविन्द केजरीवाल की 20 लाख की गाड़ी के लिए हल्ला मचा रहा था।’

तन्मय ने लिखा, ‘केजरीवाल बनाम रेखा गुप्ता जैसे ही रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, उन्होंने सबसे पहले अपने लिए ₹50 लाख की कार खरीदी। अरविंद केजरीवाल के पास ₹20 लाख की कार है। 𝐀𝐧𝐝 𝐓𝐡𝐞 𝐇𝐲𝐩𝐨𝐜𝐫𝐚𝐜𝐲 केजरीवाल की 20 लाख की कार दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा के मुद्दों में से एक थी।’

संदीप ने लिखा, ‘रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले अपने लिए 50 लाख की गाडी ले ली। यही बीजेपी के दोगले लोग अरविन्द केजरीवाल की 20 लाख की गाड़ी के लिए हल्ला मचा रहा था।’

दिनेश पुरोहित ने लिखा, ‘CM बनने के 48 घंटे के भीतर 50 लाख की कार.. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘शीश महल’ नहीं जाएंगी, सड़क पर ही ‘शीश महल’ बनवाएंगी। यही भाजपा के दोगले लोग अरविन्द केजरीवाल की 20 लाख की गाड़ी के लिए हल्ला मचा रहे थे।’

इसके अलावा प्रेम कुमार, अनाहत, अनुज, मनीष ने भी यही दावा किया है।

क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमे NDTV की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें दिल्ली के सीएम की सरकारी गाड़ी और घर के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में ब्लैक कलर की गाड़ी भी दिख रही है। जिसका नंबर वायरल वीडियो से बिल्कुल सेम है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि ये गाड़ी सरकारी गाड़ी है जो दिल्ली के सीएम को मिलती है।

इसके बाद हमे समाचार एंजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर एक वीडियो मिला। एक साल पुराने इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल वायरल वीडियो वाली गाड़ी का ही इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं।

पड़ताल में हमे जुलाई 2022 में ईटीवी भारत की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक एक आरटीआई से पता चला कि अरविंद केजरीवाल 2014 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपनी गाड़ियों की खरीद पर कुल एक करोड़ 43 लाख 35 हजार 145 रुपये खर्च किए। अरविन्द केजरीवाल ने कुल 4 बार अपनी गाड़ियों को बदला था।

दावा रेखा गुप्ता ने सीएम बनने के बाद 50 लाख की कार खरीदी।
हकीकतरेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम बनते ही 50 लाख की नई गाड़ी नहीं खरीदी। यह एक सरकारी गाड़ी है। इस गाड़ी को पहले अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी इस्तेमाल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *