दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एक चरण में पांच फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। राजनैतिक दलों के सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि भाजपा नेताओं के घरों की महिलाएं भी अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कर रही हैं हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो एडिटेड है।
आम आदमी पार्टी के समर्थक नीलेश राय ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भाजपा के घर में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने के लिए बोल रही हैं काम की राजनीति का असर’
भाजपा के घर में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने के लिए बोल रही हैं🤨🤨 काम की राजनीति का असर👏🏻👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/S8RZLqJwL3
— Niteesh Rai (@toniteesh) January 26, 2025
रवि पाण्डेय ने लिखा, ‘भाजपा नेताओं की पत्नियां भी कह रही है कि वोट तो केजरीवाल को ही देंगे केजरीवाल जी जलवा भाजपाईयो के घर में भी है’
भाजपा नेताओं की पत्नियां भी कह रही है कि वोट तो केजरीवाल को ही देंगे
— Ravi Pandey (@Ravipandey_99) January 26, 2025
केजरीवाल जी जलवा भाजपाईयो के घर में भी है pic.twitter.com/0M4GqzY5PK
राम गुप्ता ने लिखा, ‘अब तो हद ही हो गई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर की महिलायें भी @ArvindKejriwal के कामों से प्रभावित होकर झाड़ू का बटन दबाने के लिए बोल रही हैं। इसे कहते हैं केजरीवाल की काम की राजनीति का असर’
अब तो हद ही हो गई
— “AAP” Ka Ram Gupta (“आप” का राम गुप्ता) (@AAPkaRamGupta) January 26, 2025
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर की महिलायें भी @ArvindKejriwal के कामों से प्रभावित होकर झाड़ू का बटन दबाने के लिए बोल रही हैं।
🤨🤨
इसे कहते हैं केजरीवाल की काम की राजनीति का असर👏🏻👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/2MJHTZ6NV8
वंशराज दुबे ने लिखा, ‘भाजपा नेताओं के परिवार के लोग भी केजरीवाल जी को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर वोट करने जा रहे है।’
भाजपा नेताओं के परिवार के लोग भी केजरीवाल जी को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर वोट करने जा रहे है।। pic.twitter.com/RPMVueDOcD
— VANSHRAJ DUBEY (@VanshrajDubey) January 26, 2025
नागरिक ने लिखा, ‘भाजपा के घर में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने के लिए बोल रही हैं काम की राजनीति का असर’
भाजपा के घर में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने के लिए बोल रही हैं
— Nagrik 🇮🇳 (@indian_nagrik) January 26, 2025
🤨
काम की राजनीति का असर
👏🏻👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/buPC7lVahM
इसके अलावा जितेन्द्र सिंह ने भी इसे पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमने देखा कि यह वीडियो लल्लनटॉप के नेतानगरी कार्यक्रम का हिस्सा है। यह वीडियो हमे लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 25 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया था। लल्लनटॉप के इस वीडियो में 37 मिनट 28 सेकेंड्स से पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने बताया कि साल 2013 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मुझे कॉल किया। उन्होंने बताया कि उनके सामने एक दुविधा है, मेरी पत्नी कह रही है कि आम आदमी पार्टी-झाडू को वोट करना है। ये लोग अच्छा काम करेंगे।
हिमांशु मिश्रा ने आगे बताया कि यह आम आदमी पार्टी के लिए सही में डेंट है कि कभी भाजपा के परिवार के लोग उनको वोट करना चाहते थे, आज वो कमी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी में और भारतीय जनता इस बार पूरे अच्छे ढंग से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।
दावा | भाजपा नेताओं के घरों की महिलाएं अरविन्द केजरीवाल को वोट देने की बात कर रही हैं। |
हकीकत | यह वीडियो एडिटेड है, असल वीडियो में पत्रकार हिमांशु मिश्रा साल 2013 के प्रकरण की बात कर रहे थे। इसका मौजूदा चुनाव से लेना देना नहीं है। |