बीते दिनों से सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल के सीवर और नाले में सैकड़ों कंडोम मिले हैं।
बिट्टू शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये खबर सुनकर कोई भी इंसान बेटियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा शायद. दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल का सीवरेज जाम था. कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से कंडोम ही कंडोम फँसे पडे थे… 100 के ऊपर रहीं होगी संख्या उनकी मतलब चल क्या रहा होगा वहां सोचिये?? वहां किसी की बेटी बहन पढ़ती होगी तो क्या उसपर विश्वास करेंगे वो? वीडियो देखकर दिमाग़ हिल जायेगा’
ये खबर सुनकर कोई भी इंसान बेटियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा शायद.
— BITTU SHARMA- بٹو شرما (@CommonBS786OM) October 29, 2025
दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल का सीवरेज जाम था.
कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से
कंडोम ही कंडोम फँसे पडे थे…
100 के ऊपर रहीं होगी संख्या उनकी
मतलब चल क्या रहा होगा वहां सोचिये??
वहां किसी की बेटी बहन… pic.twitter.com/gDijJC87UX
दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप: पाइपलाइन की सफाई में निकला कंडोम का सैलाब, Video देख चकरा जाएगा दिमाग’
दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप: पाइपलाइन की सफाई में निकला कंडोम का सैलाब, Video देख चकरा जाएगा दिमाग pic.twitter.com/BI25dyFthj
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) October 29, 2025
निखिल ने लिखा, ‘दिल्ली के PG गर्ल्स हॉस्टल में इतने सारे कंडोम,? हॉस्टल प्रशासन क्या कर रहा था,,? क्या हॉस्टल प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा? दिल वालो की दिल्ली में ये सब क्या हो रहा है’
दिल्ली के PG गर्ल्स हॉस्टल में इतने सारे कंडोम,?
— Nikhil chavda (@Nikhilchavdagj1) October 29, 2025
हॉस्टल प्रशासन क्या कर रहा था,,?
क्या हॉस्टल प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा?
दिल वालो की दिल्ली में ये सब क्या हो रहा है,? pic.twitter.com/6gwAIhMGoS
मनीष कुमार ने लिखा, ‘बाबा रजनीश ने सही कहा था दुनिया मे सबसे पहले लोग सम्भोग की तरफ आकर्षित होते वो चाहे पढ़ने लिखने वाले छात्र हो या काम करने वाले अब दिल्ली के PG हॉस्टल में सीवरेज सफाई के दौरान मिला राज़, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया।। कन्डोम से नाली चोक हो गई लड़कियों का हास्टल है।’
बाबा रजनीश ने सही कहा था दुनिया मे सबसे पहले लोग सम्भोग की तरफ आकर्षित होते वो चाहे पढ़ने लिखने वाले छात्र हो या काम करने वाले अब दिल्ली
— Manish Kumar ad 🇮🇳 (@ma427906099) October 28, 2025
के PG हॉस्टल में सीवरेज सफाई के दौरान मिला राज़, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया।।
कन्डोम से नाली चोक हो गई लड़कियों का हास्टल है।। pic.twitter.com/WMh1GcMNTr
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने पहला वीडियो देखा। इस वीडियो में एक रिपोर्टर कहती है कि आप देख सकते हैं, ये हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर का सीवेज चैंबर है। कल रात जब सफाईकर्मियों ने ढक्कन खोला तो अंदर से ये ढेर सारे इस्तेमाल किए गए कंडोम निकले। ये पूरी तरह से गर्ल्स पीजी के ठीक। इसी वीडियो में नाले के अंदर और उसके आसपास सैकड़ों कंडोम पड़े हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो पर ‘वीएन क्रिएटर’ का वॉटरमार्क देखा जा सकता है।
हमें पता लगा कि इसे ‘वीएन क्रिएटर‘ नाम के फेसबुक पेज ने 27 अक्टूबर को इस वीडियो पोस्ट किया था। हालाँकि इस वीडियो को अब डिलीट कर दिया गया है। ‘वीएन क्रिएटर’ के फेसबुक पेज पर सडक पर सांप, मगरमच्छ, टाईगर जैसे कई वीडियो मौजूद हैं। इन वीडियो में इस फेसबुक पेज अपने Logo और सफेद पट्टी से, सोरा का Logo छुपा दिया है। सोरा एक ओपेन एआई का वीडियो बनाने का टूल है। इसी की मदद से AI वीडियो बनाए हैं।

इसके बाद दूसरे वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च करने से पता लगा कि इस वीडियो को नाइजीरिया के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने 13 अक्टूबर को इस वीडियो का एक लंबा वर्जन शेयर किया था। उसने अपने पोस्ट में इसे नाइजीरिया का बताया था। जहां वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, वहीं इस लंबे वर्जन में कोई व्यक्ति कमेंट्री कर रहा है। इस दौरान वो नाइजीरिया का जिक्र भी करता है।

इसके अलावा नाइजीरिया के न्यूज आउटलेट ‘इडो ऑनलाइन टेलीविजन‘ ने 13 अक्टूबर को Nigeria हैशटैग के साथ इस वीडियो पोस्ट किया था।
| दावा | हकीकत |
| दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल के सीवर और नाले में सैकड़ों कंडोम मिले हैं। | पहला वीडियो AI की मदद से बनाया गया है जबकि दूसरा वीडियो नाइजीरिया का है। |

