सोशल मीडिया में एक तस्वीर के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या की गई है। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया है।
एडवोकेट दीपक बाबू ने एक्स पर लिखा, ‘बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा के झूठे ब्यान करने वाले योगी सरकार में ही दो छोटी बच्चियों के शव तालाब में मिले। जब से UP में योगी जी विराजमान है तब से आये दिन बच्चियों व महिलाओं के साथ रेप व हत्या हो रही है जौनपुर, उत्तर प्रदेश। योगी जी मौलाना के पीछे है पुलिस रील बनने में व्यस्त है।’
बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा के झूठे ब्यान करने वाले योगी सरकार में ही दो छोटी बच्चियों के शव तालाब में मिले।
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) September 28, 2025
जब से UP में योगी जी विराजमान है तब से आये दिन बच्चियों व महिलाओं के साथ रेप व हत्या हो रही है
जौनपुर 🚨 उत्तर प्रदेश।
योगी जी मौलाना के पीछे है
पुलिस रील बनने में… pic.twitter.com/9sbPUoemOX
कलम की चोट नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘दिन रात नारी सुरक्षा के दावों का बखान करने वाले कहां हैं ? दो छोटी बच्चियों के शव तालाब में मिले इस अपराधयुक्त प्रदेश कहा जाए या अपराधमुक्त प्रदेश ? UP के जिला जौनपुर का मामला।’
दिन रात नारी सुरक्षा के दावों का बखान करने वाले कहां हैं ?
— कलम की चोट (@kalamkeechot) September 29, 2025
दो छोटी बच्चियों के शव तालाब में मिले
इस अपराधयुक्त प्रदेश कहा जाए या अपराधमुक्त प्रदेश ?
UP के जिला जौनपुर का मामला। pic.twitter.com/zyneO26YTA
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश न्यूज के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिला जिसके मुताबिक जौनपुर-आजमगढ़ बॉर्डर के सोंगर और भादो पुल पर वेशव नदी में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। शवों की पहचान कई घंटे बाद हुई, जिनमें विनीता (6), पिंटू (2) और सनी (3) शामिल हैं। बताया गया कि बच्चों की मौत डेंगू बुखार से हुई थी। शव पीएम के लिए भेजे गए।
#जौनपुर : जौनपुर-आजमगढ़ बॉर्डर के सोंगर और भादो पुल पर वेशव नदी में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। शवों की पहचान कई घंटे बाद हुई, जिनमें विनीता (6), पिंटू (2) और सनी (3) शामिल हैं। बताया गया कि… pic.twitter.com/M7N0L3Kv9e
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) September 29, 2025
हमने इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में बेसू नदी के भादो पुल के नीचे रविवार को तीन बच्चों के शव तैरते हुए मिले। चरवाहों ने शवों को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों के शव पटिया और एक साड़ी के टुकड़े में बांधकर बहाए गए थे, जो पुलिया के नीचे अटके हुए मिले। मृतकों में एक 6 साल की बच्ची, एक 4 साल का लड़का और एक 2 साल का बच्चा शामिल है।
रिपोर्ट के यह भी बताया गया है कि ये शव आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी रमेश बनवासी के तीन बच्चों के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों को दफनाने निकले थे बाद में बच्चों को परिवार ने बेसु नदी मे प्रवाह किया है।
अपनी पड़ताल में हमने जौनपुर के खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी रमेश मुसहर और उनके भाई के परिवार तीन बच्चों की डायरिया से मौत हो गयी थी। अपनी बनवासी परंपरा के अनुसार शवों को नदी में प्रवाहित किया गया था। दुष्कर्म या हत्या जैसी की कोई बात सामने नहीं आई है।
इसके बाद हमने आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव के पूर्व प्रधान रामलखन और आरिफ से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के शव रमेश मुसहर और उसके भाई के हैं, जो बनवासी समुदाय से हैं। यह परिवार अशिक्षित है। जादूटोना, तंत्र-मन्त्र जैसी बातों पर ज्यादा विश्वास करता है। उनके परिवार में कुछ लोगों को डेंगू और डायरिया हुआ है जिसमे इन तीन बच्चों की मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार रात में बच्चों कि दफनाने गया था लेकिन उन्होंने शवों को बहा दिया। शायद उन्होंने किसी बाबा के सुझाव पर ऐसा किया है।
दावा | हकीकत |
जौनपुर में बच्चियों के साथ रेप व हत्या कर शव को नदी में फेक दिया गया। | जौनपुर में बच्चियों के साथ रेप व हत्या नहीं हुई थी। असल में बच्चों की मौत डायरिया की वजह से हुई है, जिसके बाद परिजनों ने शव को नदी में प्रवाहित किया था। |