सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि एक टीवी चैनल पर कुलदीप मिश्रा अपने मंत्रों से नारियल को उड़ा रहे हैं जबकि हकीकत में नारियल में धागा बंधा हुआ है। इस वीडियो के साथ लोग कुलदीप मिश्रा को पाखंडी बता रहे हैं, साथ ही न्यूज चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं।
जैकी यादव ने लिखा, ‘गोदी मीडिया इस स्तर तक पहुंच चुकी है कि यहाँ से नीचे और कुछ भी नहीं आता है। News Nation पर एक प्रोग्राम आ रहा था उसमें दिखाया जा रहा था कि कुलदीप मिश्रा करके एक व्यक्ति जादू दिखा रहा है और वह जादू ऐसा था कि एक नारियल हवा में लटक रहा है लेकिन जब बाद में देखा गया तो नारियल को धागा से बांधा गया था जो कि मुश्किल से ही दिखाई दे रहा था। यह स्तर रहा है अब हमारे देश के मीडिया का।’
गोदी मीडिया इस स्तर तक पहुंच चुकी है कि यहाँ से नीचे और कुछ भी नहीं आता है।
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) March 22, 2025
News Nation पर एक प्रोग्राम आ रहा था उसमें दिखाया जा रहा था कि
कुलदीप मिश्रा करके एक व्यक्ति जादू दिखा रहा है और वह जादू ऐसा था कि
एक नारियल हवा में लटक रहा है लेकिन जब बाद में देखा गया तो
नारियल… pic.twitter.com/m5049j8aCN
गोविंद प्रताप सिंह ने लिखा, ‘.न्यूज नेशन वाले पूरे देश को पागल बना रहे हैं! नारियल को धागे से बांधकर नौटंकी चालू की हुई है। बताया जा रहा कि नारियल हवा में उड़ गया। 2 मिनट नहीं लगा ये सब पकड़ने में ये सब न्यूज़ चैनल पर चल रहा है।’
.@NewsNationTV वाले पूरे देश को पागल बना रहे हैं!
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) March 22, 2025
नारियल को धागे से बांधकर नौटंकी चालू की हुई है।
बताया जा रहा कि नारियल हवा में उड़ गया। 2 मिनट नहीं लगा ये सब पकड़ने में 🤬
ये सब न्यूज़ चैनल पर चल रहा है। @irohitr pic.twitter.com/cOnkjxKSAt
कुलदीप सिंह ने लिखा, ‘ब्राह्मणों के मंत्रों की ताकत का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि उन्होंने कैसे एक नारियल को बिना छुए हवा में उछाल दिया l काबिले तारीफ’
ब्राह्मणों के मंत्रों की ताकत का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि उन्होंने कैसे एक नारियल को बिना छुए हवा में उछाल दिया l
— Kuldeep Singh (@Thegomladu) March 22, 2025
काबिले तारीफ 😉 pic.twitter.com/cGgrhwrlfa
गहडवाल साहब ने लिखा, ‘देखिए ५२ मंत्रों की ताकत, ‘मिश्रा जी’ ने मंत्रों से नारियल को हवा में उड़ा दिया’
देखिए ५२ मंत्रों की ताकत,
— गहड़वाल साहब (@The_Gaharwar) March 22, 2025
'मिश्रा जी' ने मंत्रों से नारियल को हवा में उड़ा दिया 😐
pic.twitter.com/1sLQqr18bL
निगार परवीन ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देखिए धागे में बाँधकर ‘नारियल’ हवा में उड़ाया जा रहा है, ये एक न्यूज चैनल पर चल रहा है सोचिए कितने बेहूदे ह़ै ये गोदी मीडिया के चिंटू’
देखिए धागे में बाँधकर 'नारियल' हवा में उड़ाया जा रहा है, ये एक न्यूज चैनल पर चल रहा है
— Nigar Parveen (@NigarNawab) March 22, 2025
सोचिए कितने बेहूदे ह़ै ये गोदी मीडिया के चिंटू pic.twitter.com/1Us2PEiQHD
विकास कुमार जाटव ने लिखा, ‘न्यूज मीडिया के साथ साथ मैजिशियन अपनी बेइज्जती करवाते हुए। वो भी सरेआम, सभी के सामने। नारियल से बंधी हल्की रस्सी को न छुपा पाने के लिए वेतन काटा जाए। हाय दैय्या, सामने शीशा काहे था, जिससे पोल खुल गयी।’
न्यूज मीडिया के साथ साथ मैजिशियन अपनी बेइज्जती करवाते हुए।
— Vikas Kumar Jatav (@vkjatav84) March 22, 2025
वो भी सरेआम, सभी के सामने।
नारियल से बंधी हल्की रस्सी को न छुपा पाने के लिए वेतन काटा जाए।
हाय दैय्या, सामने शीशा काहे था, जिससे पोल खुल गयी।
☺️☺️😊😊😊 pic.twitter.com/qwLqzKq9Ml
अनिल यादव ने लिखा, ’52 लोग को आज भी पूरा यकीन है कि, वो लोगों को अपने ढोंग धतूरे से बेवकूफ बना सकते हैं’
52 लोग को आज भी पूरा यकीन है कि,
— ANIL (@AnilYadavmedia1) March 22, 2025
वो लोगों को अपने ढोंग धतूरे से बेवकूफ बना सकते हैं, pic.twitter.com/svZBT0bikZ
प्रतीक पटेल ने लिखा, ‘ये देखिए कुलदीप मिश्रा का फ्रॉड। नारियल को हवा में उड़ा रहे हैं। जबकि साफ़-साफ़ दिख रहा है वो धागे से बंधा हुआ है।’
ये देखिए कुलदीप मिश्रा का फ्रॉड।
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) March 22, 2025
नारियल को हवा में उड़ा रहे हैं। जबकि साफ़-साफ़ दिख रहा है वो धागे से बंधा हुआ है। pic.twitter.com/cU5z4xm15K
इसके अलावा अशरफ हुसैन, रिंकू यादव, मंजीत, निरंजन, बी एल बैरबा, Rationality ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमे यह वीडियो न्यून नेशन के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को ‘Operation Pakhand: बाबा का दावा, अभिमंत्रित जल से होगा इलाज?’ टाईटल के साथ 21 मार्च को अपलोड किया गया था। न्यूज नेशन के इस वीडियो के डिस्क्लेमर में बताया गया है कि ‘ऑपरेशन पाखंड’ चैनल की अन्धविश्वास के खिलाफ मुहिम हैं, हम किसी अन्धविश्वास को बढ़ावा नहीं देते हैं।
‘।।’ के इस एपिसोड में न्यूज एंकर रोहित रंजन एक शख्स दयानंद महाराज से बात करते हैं। दयानन्द महाराज का कहना है कि वो कुछ शक्तियों से कैंसर समेत अन्य बिमारियों का इलाज करते हैं। दयानन्द के मुताबिक उनके गुरु के पास कुछ सिद्दियाँ थीं, उनके निधन के बाद वो लोगों की समस्याएं दूर कर रहे हैं। इस काम में वो दस वर्षों से लगे हुए हैं। इसी वीडियो में पत्रकार ने दयानन्द से पूछा कि आपका एक वीडियो है, जिसमे आप नारियल को हवा में उड़ा रहे हैं। उस वीडियो में नारियल कहीं लटका नहीं हुआ, ये कैसे हुआ? इसके जवाब में दयानन्द ने कहा कि मंत्र शक्ति से नारियल को हवा में उड़ाया था। वो नारियल, नींबू और अन्य चीज भी उठा सकते हैं।
‘ऑपरेशन पाखंड’ के इस वीडियो में चार लोग न्यूज चैनल के स्टूडियों में मौजूद हैं। इनमे एक हिंदू धर्म गुरु कौशल किशोर ठाकुर, संजीव अग्निहोत्री मौजूद हैं। यह दोनों दयानन्द महाराज के दावों को पाखण्ड बताते हुए उनका विरोध कर रहे हैं। इसी वीडियो में मैजेशियन अमर सिंह और कुलदीप मिश्रा मौजूद हैं।
वीडियो में 26 मिनट 30 सेकेण्ड पर पत्रकार अपने स्टूडियों में मौजूद मैजेशियन कुलदीप मिश्रा से बात करते हैं। वो उनसे स्टूडियों में नारियल उड़ाने को कहते हैं। इसके बाद कुलदीप मिश्रा कहते हैं कि मैं एक प्रोफेशनल जादूगर हूँ, मैं आपको चुनौती देता हूँ कि आपके सामने एक सुई रख दूंगा, उड़ाना तो दूर की बात है आप हिला भी नहीं पाएंगे। अगर हिला दिया तो मैं आपको दो लाख रुपये का चैक दूंगा।
कुलदीप मिश्रा ने इसके बाद नारियल उड़ाकर दिखाया। सोशल मीडिया में यही हिस्सा वायरल है। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने एक मोती की माला के धागे को कैंची से काट दिया। लेकिन कुछ ही देर में माला फिर से जुड़ जाती है। कुलदीप मिश्रा ने दयानंद महाराज को कहा कि आप सनातन को बदनाम कर रहे हैं, आप नारियल नहीं उड़ा सकते। ये एक जादू-ट्रिक है।
इसके बाद मैजेशियन अमर सिंह ने बताया कि नींबू उड़ाने का एक ही तरीका है, इसमें धागा डाला जाता है। ये एक इनविजिबल धागा होता है, अभी जो धागा बाँधा है वो इसीलिए ताकि दर्शकों को दिख जाए। बाबा लोग इसी तरह इन्हें उड़ाते हैं। अमर सिंह इसी वीडियो में बिना माचिस के एक नारियल में आग भी लगा देते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह बाबा लोगों को बेबकूफ बनाते हैं।
वहीं दयानंद महाराज ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि इस महिला को भूत लगा हुआ है, इसे आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में मैजेशियन कुलदीप मिश्रा ने कहा कि वो महिला बीमार है, उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाइए।
दावा | हकीकत |
न्यूज नेशन वाले एक ढोंगी से धागा बांधकर नारियल उड़वा रहे हैं। ब्राह्मण मंत्रों से नारियल उड़ा रहा है। | यह वीडियो पाखंड के खिलाफ एक एपिसोड का है। कुलदीप मिश्रा एक मैजेशियन हैं। वो एक बाबा के पाखंड का विरोध कर रहे थे, जो अपनी तंत्रविद्या से नारियल को उड़ाने का दावा करता है। कुलदीप ने इस तरह नारियल उड़ाकर उस बाबा के दावों की पोल खोली। कुलदीप मिश्रा बता रहे थे कि बाबा लोग कैसे नारियल उड़ाते हैं। कुलदीप मिश्रा पुजारी भी नहीं हैं, वो मंत्रों से नारियल नहीं उड़ा रहे थे। न ही वो धागे से नारियल उड़ाकर जादू के नाम पर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहे थे। वो पाखंड का विरोध कर रहे थे। |