अमूल पार्लर में तोड़फोड करने वाली महिला का पति मुसलमान नहीं है, फर्जी है लव जिहाद का दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक महिला अमूल मिल्क पार्लर के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ करती हुई नजर आ रही है। महिला कहती है कि उसका पति दो बच्चों का बाप है इसके बावजूद उससे झूठ...
सोशल मीडिया में लोग दावा कर रहे हैं कि युवक मुस्लिम है और उसने अपना धर्म छुपाकर हिन्दू युवती से शादी की है। लोग इसे लव जिहाद से भी जोड़ रहे हैं। इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर दोनों जगह इसी दावे के साथ साझा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की है। दैनिक भास्कर ने इस सम्बन्ध में 14 अक्तूबर को खबर प्रकाशित की है जिसके मुताबिक महिला के पति का नाम आनंद पाटिल है, आनन्द ने 2017 में आर्य समाज मंदिर में उससे शादी की थी।
इसके अलावा एक वीडियो में महिला अपना नाम नेहा पाटिल और अपने पति का नाम आनंद पाटिल बताती हैं। वो कहती हैं कि आनंद की पहली शादी 2010 में हो गयी थी लेकिन ये बात उसने नेहा से छुपाई और खुद को एक अनाथ बताकर उससे 2017 में शादी कर ली।
महिला ने मचाया हंगामा, पहले से शादीशुदा पति की दुकान में की तोड़फोड़ pic.twitter.com/cejS5WpsGg
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 14, 2020
इससे स्पष्ट है कि महिला का पति मुस्लिम नहीं हैं और न ही उसने अपना धर्म छुपाकर शादी की। सोशल मीडिया में किया गया दावा फर्जी है।






No Comment! Be the first one.