सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में लोग मोल-भाव करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ दावा है कि किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए लोग पैसों की मांग कर रहे हैं।
जितेन्द्र प्रताप सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह वीडियो इन दलालों की पोल खोल रही है एक महीने तक बॉर्डर पर बैठने का रेट पर बहस हो रही है सामने वाला व्यक्ति ₹40000 बोल रहा है लेकिन जो दलाल पैसे दे रहा है वह कह रहा है यार एक महीने का 35000 ठीक है तेरी खेती बाड़ी तो वहां मजदूर कर ही रहे हैं तेरे को बस यहां बैठता है खाना मिलेगा दारू मिलेगी तो 35000 ले ले यह इनकी असली सच्चाई है इसे ज्यादा से ज्यादा रिपोस्ट करें ताकि देश को पता चले कि यह कितने नीच लोग हैं.. इनका मकसद किसान नहीं बल्कि मोदी की लोकप्रियता कम करना है और यह उसे बता भी चुके हैं’
यह वीडियो इन दलालों की पोल खोल रही है
एक महीने तक बॉर्डर पर बैठने का रेट पर बहस हो रही है सामने वाला व्यक्ति ₹40000 बोल रहा है लेकिन जो दलाल पैसे दे रहा है वह कह रहा है यार एक महीने का 35000 ठीक है तेरी खेती बाड़ी तो वहां मजदूर कर ही रहे हैं तेरे को बस यहां बैठता है खाना… pic.twitter.com/Jvt0KNQrKw
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 22, 2024
नवीन जिंदल ने लिखा, ‘देश की जनता को यह सच्चाई भी देखनी चाहिए.. आंदोलन में जाने के लिए रेट तय नहीं हो पा रहा 35 हजार या 40 हजार.. को लेकर लड़ाई हो रही है’
देश की जनता को यह सच्चाई भी देखनी चाहिए.. आंदोलन में जाने के लिए रेट तय नहीं हो पा रहा 35 हजार या 40 हजार.. को लेकर लड़ाई हो रही है.. pic.twitter.com/fvvfN2sEiv
— Naveen Kr Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) February 22, 2024
अनुपम मिश्रा ने लिखा, ‘एक महीने तक बॉर्डर पर बैठने के लिये ₹40000 की माँग अन्नदाता (गर्दन पकड़ कर) ~ “यार एक महीने का 35000 ठीक है, तेरी खेती बाड़ी तो वहां मजदूर कर ही रहे हैं, तेरे को बस यहां बैठना है, खाना मिलेगा, दारू मिलेगी’
एक महीने तक बॉर्डर पर बैठने के लिये ₹40000 की माँग
अन्नदाता (गर्दन पकड़ कर) ~ “यार एक महीने का 35000 ठीक है, तेरी खेती बाड़ी तो वहां मजदूर कर ही रहे हैं, तेरे को बस यहां बैठना है, खाना मिलेगा, दारू मिलेगी”#किसान_आंदोलन pic.twitter.com/W41ceHRpEO
— ANUPAM MISHRA (@scribe9104) February 22, 2024
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो यूट्यूब पर ‘पंजाबी शॉट्स’ नाम के चैनल पर मिला। इस वीडियो को Innocent Punjabi Funny Tractor sale deal कैप्शन के साथ 17 फरवरी 2024 को पोस्ट किया गया था। कैप्शन के मुताबिक इस वीडियो में संभवत: ट्रैक्टर डीलिंग को लेकर बात हो रही है।
इसके अलावा हमे वायरल वीडियो फेसबुक पर भी मिला, इस वीडियो को 16 जनवरी 2024 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के साथ पंजाबी में लिखा गया है, ‘देखिए ट्रैक्टर डील कैसी चल रही है।’ इस वीडियो के कमेंट में वीडियो पंजाब के बरनाला मंडी का बताया गया है। यहाँ बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 13 फरवरी 2024 से किसान आन्दोलन की शुरुआत की है।
निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो का किसान आंदोलन से पूर्व का है। इसमें ट्रैक्टर के लेन-देन को लेकर बात हो रही है।
Fact Myths एक स्वतंत्र फैक्ट चेकिंग बेबसाईट है। हम सोशल मीडिया से लेकर मुख्य धारा की मीडिया में चल रही फर्जी खबरों, गलत सूचनाओं, हेट स्पीच और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा के खिलाफ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस लड़ाई में हमे अपनी टीम का विस्तार करना हैं, इसके लिए हम पूरी तरह अपने पाठकों पर निर्भर हैं। आप हमे यहाँ सहयोग कर सकते हैं। Donate: FactMyths@unionbank
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है तो पड़ताल के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर +917895085973 पर भेजें)