बांग्लादेश का वीडियो पश्चिम बंगाल के होटल में नॉनवेज को लेकर ‘RSS के गुंडों’ की मारपीट का बताकर वायरल
सोशल मीडिया में एक रेस्टोरेंट में लोगों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के एक होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के कार्यकर्त्ताओं ने खाने में चिकन परोसे जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। दावा है कि होटल द्वारा बिल मांगे जाने के बाद उन्होंने यह आरोप लगाया था।
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस के सुधीर कुमार पांडेय ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडे आते हैं और पेट भर खाना खाते है खाने के बाद वे बिना बिल दिए जाने लगते हैं तभी दुकानदार एक RSS के गुंडे से बिल माँगता है दुकानदार के बिल मागते ही ये गुंडे आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगते है की उन्हें ख़ान में चिकन दिया गया है।’
बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडे आते हैं और पेट भर खाना खाते है खाने के बाद वे बिना बिल दिए जाने लगते हैं तभी दुकानदार एक RSS के गुंडे से बिल माँगता है दुकानदार के बिल मागते ही ये गुंडे आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगते है की उन्हें ख़ान में चिकन दिया गया है। https://t.co/eTvAuBQstY
— Sudhir kumar Pandey (@sudhirkummar123) November 14, 2026
PDA परिवार ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडों का हंगामा,होटल द्वारा बिल मांगने पर RSS के गुंडों ने ये आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे कि खाने में चिकन दिया गया है।सालो की औकात अगर बिल देने की न हो तो खाना ही क्यों खाते है।’
पश्चिम बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडों का हंगामा, होटल द्वारा बिल मांगने पर RSS के गुंडों ने ये आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे कि खाने में चिकन दिया गया है। सालो की औकात अगर बिल देने की न हो तो खाना ही क्यों खाते है। https://t.co/o3KquCIEn7
— PDA परिवार (@yadavanoop08) November 13, 2026
रितेश देशमुख ( 𝙿𝚊𝚛𝚘𝚍𝚢 ) ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडे आते हैं और पेट भरकर खाना खाते है। खाना खाने के बाद वे बिना बिल दिए जाने लगते हैं तभी दुकानदार एक RSS के गुंडे को बुलाकर बिल माँगता है। दुकानदार के बिल बाँगते ही RSS के गुंडे ये आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगते है की उन्हें ख़ान में चिकन दिया गया है।’
पश्चिम बंगाल 📍 पश्चिम बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडे आते हैं और पेट भरकर खाना खाते है। खाना खाने के बाद वे बिना बिल दिए जाने लगते हैं तभी दुकानदार एक RSS के गुंडे को बुलाकर बिल माँगता है। दुकानदार के बिल बाँगते ही RSS के गुंडे ये आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगते है की उन्हें ख़ान में चिकन दिया गया है।
— रितेश देशमुख ( 𝙿𝚊𝚛𝚘𝚍𝚢 ) (@Deshmukh_0) November 13, 2026
इसके अलावा ज़फ़रुल-इस्लाम ख़ान, मनु रावत, सैयद शोएब, Lokmanchtoday, राष्ट्रीय जनसंचार पार्टी पश्चिम बंगाल, NewStone , NewsTonic99, newstonic99, ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमें बांग्लादेशी मीडिया संस्थान Boishakhi Online की 13 नवंबर 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट की हेडलाइन है- ‘मोहाखाली में ‘दरबिन बांग्ला’ रेस्टोरेंट पर हमला’। रिपोर्ट में प्रकाशित तस्वीरों का वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्यों से मिलान करने पर पता चला कि दोनों में एक ही रेस्टोरेंट के दृश्य हैं।

Boishakhi Online के मुताबिक, यह घटना पश्चिम बंगाल की नहीं, बल्कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोहाखाली इलाके की है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (13 नवंबर) को स्क्वायर बिल्डिंग के पास स्थित ‘दरबिन बांग्ला’ रेस्टोरेंट में कुछ युवक अचानक घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। हमलावरों ने रेस्टोरेंट में रखी कुर्सियां, मेज और अन्य फर्नीचर तोड़ दिए। इसके अलावा रेस्टोरेंट के शीशों और अंदरूनी सजावट को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी घबरा गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तोड़फोड़ से रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के बाद हमलावरों ने रेस्टोरेंट के बाहर भी हंगामा किया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसके बाद हमने गूगल पर ‘Durbin Bangla Restaurant, Mohakhali, Dhaka’ नाम से सर्च किया। यह रेस्टोरेंट बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोहाखाली इलाके में स्क्वायर बिल्डिंग के पास स्थित है। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट और Google Maps पर उपलब्ध रेस्टोरेंट की तस्वीरों की तुलना करने पर दोनों में एक जैसी बनावट और दृश्य दिखाई देते हैं। रेस्टोरेंट के अंदर की सजावट, दीवारों का रंग और लाइटिंग वीडियो से मेल खाती है। वहीं, बाहर की तस्वीर में दिख रही इमारत और रेस्टोरेंट का प्रवेश द्वार भी वायरल वीडियो के दृश्यों से मेल खाते हैं। इससे पुष्टि होती है कि वायरल वीडियो में दिख रहा रेस्टोरेंट ढाका, बांग्लादेश का ‘दरबिन बांग्ला’ है, न कि पश्चिम बंगाल का कोई होटल।

| दावा | पश्चिम बंगाल के एक होटल में RSS कार्यकर्ताओं ने खाने में चिकन परोसने के आरोप में तोड़फोड़ की। |
| हकीकत | वायरल वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोहाखाली स्थित ‘दरबिन बांग्ला’ रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ का है। |



No Comment! Be the first one.