5 साल पुराना वीडियो गोरखपुर में अखिलेश यादव की ‘पीडीए रथ यात्रा’ में भीड़ का बताकर वायरल
18 नवम्बर 2026, बुधवार को अखिलेश यादव अपना पीडीए रथ लेकर को गोरखपुर पहुंचे। करीबन 20 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस रोड शो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर का है, अखिलेश यादव की रैली में भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
क्या लिख रहे हैं लोग?
आई पी सिंह ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘गोरखपुर चौरी चौरा में रायबरेली की भांति अपार भीड़ आ रही है।’
गोरखपुर चौरी चौरा में रायबरेली की भांति अपार भीड़ आ रही है। https://t.co/mSC6oVYnf6
— I.P. Singh (@IPSinghSp) November 18, 2026
मनीष यादव ने लिखा, ‘गोरखपुर में PDA का जनसैलाब..’
गोरखपुर में PDA का जनसैलाब..🔥 https://t.co/pk4jat4Nc4
— मनीष यादव रायबरेली (@YadavManish1001) November 18, 2026
नितेश शुक्ला गर्गवंशम् ने लिखा, ‘दावे के साथ कहा जा सकता है, रोड शो मतलब अखिलेश यादव रथ यात्रा मतलब अखिलेश यादव किला भेदना मतलब अखिलेश जी इतनी भीड़ देश के शायद ही किसी नेता की रैली रोडशो में होती हो! @grok क्या तू गिन पायेगा?’
दावे के साथ कहा जा सकता है, रोड शो मतलब अखिलेश यादव 🔥 रथ यात्रा मतलब अखिलेश यादव 🔥 किला भेदना मतलब अखिलेश जी 🔥 इतनी भीड़ देश के शायद ही किसी नेता की रैली रोडशो में होती हो! @grok क्या तू गिन पायेगा? https://t.co/9TgctLGqQi
— नितेश शुक्ला गर्गवंशम् (@Niteshshukla51) November 18, 2026
इसके अलावा भाई आयुष, सुनैना सिंह, सनी, कामेश कुमार , दिनेश डांगी, ब्रजेंद्र सिंह भोजला, बीरेंद्र कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया, इस दौरान हमे यही वीडियो अखिलेश यादव के एक्स अकाउंट पर मिला। अखिलेश यादव ने 3 दिसम्बर 2021 में इसी वीडियो को पोस्ट कर लिखा था, ‘झाँसी वाले अब झाँसे में नहीं आएँगे! बुंदेलखंड पुकारता ~ नहीं चाहिए भाजपा’
झाँसी वाले अब झाँसे में नहीं आएँगे! बुंदेलखंड पुकारता ~ नहीं चाहिए भाजपा #बाइस_में_बाइसिकल https://t.co/pKK1b4EvCf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 3, 2021
इसके बाद हमे प्रभात खबर की वेबसाइट पर 3 दिसंबर 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट की हेडलाइन थी— ‘किसी के हाथ में लैपटॉप तो कोई घोड़े पर सवार, अखिलेश यादव की रैली और समर्थकों के अजब-गजब रंग’। इस रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्यों वाली तस्वीर है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को बुंदेलखंड के तीन दिनों के दौरे के आखिरी दिन झांसी पहुंचे। झांसी में ‘समाजवादी विजय यात्रा’ लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर खूब जुबानी हमले किए। अखिलेश यादव ने एक बार फिर ‘किसानों में इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा’ का नारा दिया।
| दावा | अखिलेश यादव की गोरखपुर में हुई PDA रथ यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। |
| हकीकत | वायरल वीडियो दिसंबर 2021 में अखिलेश यादव की एक पुरानी रैली का है। इसे हालिया गोरखपुर PDA रथ यात्रा का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। |



No Comment! Be the first one.