पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में देश आजाद होगा? वायरल वीडियो एडिटेड है
बजट सत्र के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2047 में देश को आजादी मिलने की बात कर रहे हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी, यह देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था आपके पुरखों के माफीनामें लिखने और मुखबिरी करने के बावजूद कांग्रेस ने इस देश को बलिदान देकर आज़ादी दिलाई है यह भूलिएगा मत’
मोदी जी, यह देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 4, 2025
आपके पुरखों के माफीनामें लिखने और मुखबिरी करने के बावजूद
कांग्रेस ने इस देश को बलिदान देकर आज़ादी दिलाई है
यह भूलिएगा मत pic.twitter.com/0m1GrZvefa
सपा कार्यकर्त्ता जय सिंह ने लिखा, ‘मोदी जी, यह देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था। कुछ भी बोल देते हैंl’
मोदी जी, यह देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था l
— Jaysingh Yadav SP (@JaysinghYadavSP) February 4, 2025
कुछ भी बोल देते हैंl pic.twitter.com/MrumQT8brh
दिनेश पुरोहित ने लिखा, ‘मोदी जी, ये देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था, आपके पुरखों के माफीनामे और मुखबिरी के बावजूद.. कांग्रेस ने बलिदान देकर भारत को आज़ादी दिलाई है.. ये सच है, इसे छिपाने की कितनी भी कोशिश करें, याद दिलाते रहेंगे!’
मोदी जी, ये देश 1947 में ही आज़ाद हो गया था,
— Dinesh Purohit (@Imdineshpurohit) February 4, 2025
आपके पुरखों के माफीनामे और मुखबिरी के बावजूद..
कांग्रेस ने बलिदान देकर भारत को आज़ादी दिलाई है..
ये सच है, इसे छिपाने की कितनी भी कोशिश करें, याद दिलाते रहेंगे! pic.twitter.com/a8KEcZLFhk
इसके अलावा बिहार यूथ कांग्रेस, दीपक खत्री ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमे पीएम मोदी का यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो में पीएम मोदी ने एक घंटे 36 मिनट से कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। ये देश के 140 करोड़ देशवासियों का सपना है, सरकारी सपना नहीं है। इस सपने को हम सभी को जितनी उर्जा दे सकते हैं उसका प्रयास करना है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनिया में इसके उदाहरण है कि 20-25 साल के कालखंड में दुनिया के कई देशों ने विकसित बनकर दिखाया है तो भारत के पास तो सामर्थ्य अपार है, डेमोग्राफी है, डेमोक्रेसी है, डिमांड है.. हम क्यों नही कर सकते। इस विश्वास के साथ हमे आगे बढ़ना है। हम भी 2047 जब देश आजाद होगा तब.. आजादी के सौ साल होंगे जब.. तब हम भी विकसित भारत बनकर रहेंगें, ये सपने लेकर चल रहे हैं। हमे और बढे लक्ष्य पार करने हैं, हम पार करके रहेंगे….।
| दावा | पीएम मोदी ने कहा कि देश 2047 में आजाद होगा। |
| हकीकत | यह वीडियो एडिटेड है। पीएम मोदी ने संबोधन में सुधार करते हुए आगे कहा था कि 2047 जब देश की आजादी के सौ साल होंगे जब.. तब हम भी विकसित भारत बनकर रहेंगें, ये सपने लेकर चल रहे हैं। |



No Comment! Be the first one.