अमरीका के न्याय विभाग ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की जांच से संबंधित हजारों दस्तावेज़ जारी किए हैं। जारी की गई तस्वीरें एपस्टीन की उस दुनिया की झलक देती हैं, जहां ताकत, पैसा और रसूख एक साथ दिखाई देते हैं। इन तस्वीरों में एपस्टीन को नोम चॉम्स्की के साथ निजी विमान में बात करते हुए देखा गया है। बिल गेट्स एक महिला के साथ खड़े नजर आते हैं, जिसका चेहरा ब्लर किया गया है। स्टीव बैनन एपस्टीन के सामने डेस्क पर बैठे दिखते हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के पूर्व प्रमुख सर्गेई ब्रिन एक डिनर इवेंट की तस्वीर में शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में पीएम मोदी के साथ एक महिला भी नजर आ रही है। वीडियो को एपस्टीन फाईल का हिस्सा बताया जा रहा है।
परमानन्द आजमगढ़ी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी के साथ फोटो खिंचाने वाली महिला कौन हो सकती है. मुझे लगता है कि यह वीडियो विदेश की है और यह ऐप्सटिन फाइल की वीडियो है!’
मोदी जी के साथ फोटो खिंचाने वाली महिला कौन हो सकती है.
— Parmanand Azamgarhi (@parmanandyadavv) February 1, 2026
मुझे लगता है कि यह वीडियो विदेश की है और यह ऐप्सटिन फाइल की वीडियो है!! pic.twitter.com/zGmRZUsQ9V
इसके अलावा अयोध्या वाले, एमएच अंसारी, तन्मय, भोला सिंह, भावना जोशी, रोहित ने भी पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल सर्च किया तो यह वीडियो हमे फेसबुक पर Rajesh Murjani के फेसबुक प्रोफाइल पर मिला। राजेश ने इस वीडियो को साल 2021 में अपलोड किया था।

साथ ही राजेश ने मई 2017 को फेसबुक प्रोफाइल पर एनीमेशन पिक्चर पर इसी वीडियो के 7 सेकेंड्स के हिस्से को अपलोड किया था।

राजेश मुर्जानी ने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवानी, बाबा रामदेव साथ कई तस्वीरें पोस्ट हैं। फेसबुक पर उन्होंने खुद को गुजरात के अहमदाबाद का बताया है फिलहाल वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रहते हैं।

पड़ताल में हमें वायरल वीडियो में पीएम मोदी के साथ दिख रही महिला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिली। जिसका नाम विनता मुर्जानी है। विनता राजेश मुर्जानी की पत्नी हैं। वहीं राजेश की Linkedin प्रोफाइल के मुताबिक उनका जकार्ता में अक्रुरा फैशन वर्ल्ड नाम एक टेक्सटाइल बिजनेस है।

