Breaking
11 Apr 2026, Sat

बाईक सवार युवकों को हिंदुओ ने नहीं पीटा, दोनों पक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में कुछ लोग बाईक सवार दो युवको को लाठी डंडो से पीटते नज़र आ रहे है। वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि हिन्दूवादियों ने दो गरीब मजदूरों को उनके भाजपा विरोधी विचारों के लिए पीटा।

एशिया डिकोडेड एक्स पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘दो गरीब मजदूरों को हिंदुत्व समर्थकों के एक ग्रुप ने सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा क्योंकि वे BJP के खिलाफ सोचते थे।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे भारत समाचार की एक्स हैंडल पर मिला। इस पोस्ट में बताया गया है कि यूपी के मिर्जापुर में बाइक सवार 2 युवकों को दबंगों ने पीटा। पैतृक संपत्ति देखने आए युवकों को पीटा। बाइक से गिराकर बुरह तरह लाठी मारी। पिटाई से एक युवक गंभीर रूप से घायल। कटरा कोतवाली के खंडवा नाला का मामला।

हमने इन कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो इस प्रकरण से सम्बंधित एक रिपोर्ट ‘मिर्जापुर न्यूज बुलेटिन‘ की वेबसाइट पर मिली। 9 अप्रैल को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक मिर्ज़ापुर क्षेत्र के खंडवा इलाके में सैय्यद अली अपनी पैतृक संपत्ति की देखरेख करने जा रहे थे, आरोप है कि वहां पहुंचने से पहले ही अफसर अली नामक व्यक्ति ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इस हमले में सैय्यद अली व उनके परिवार को गंभीर चोट आयी है।

हमे इस सम्बन्ध में सैय्यद अली का एक वीडियो भी मिला। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो अपनी पुश्तैनी जमीन देखने गए थे, तब वहां अफसर अली ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर हमला किया। पुलिस को शिकायत दी है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *