सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चारपाई पर लेटा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं और उसके शरीर पर गर्म लोहे की छड़ लगाई जा रही है। वीडियो को भारत में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है हकीकत?
एक एक्स यूजर Davam Gazze ने लिखा, ‘हे मुसलमानों! हे मानवता! भारत में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को रोकें! कोई भी धर्म, मूल या पहचान हिंसा या दुर्व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकती। हम हर उस हिंसा की निंदा करते हैं जो इंसानी गरिमा और जीवन के मौलिक अधिकार को निशाना बनाती है। आवाज़ उठाएँ! इसे शेयर करें!’
Ey Müslümanlar! Ey insanlık! Hindistan'da Müslümanlara yapılan zulme dur de!
— 🇵🇸🇵🇸 🇹🇷 🇵🇸🇵🇸 (@Davam_Gazze) September 1, 2026
Hiçbir inanç, köken veya kimlik şiddetin ve kötü muamelenin gerekçesi olamaz. İnsan onurunu ve temel yaşam hakkını hedef alan her türlü şiddeti kınıyoruz. Ses ver! Paylaş!#StopViolence #Hindistan… pic.twitter.com/5FMWMN9zON
युसूफ ने लिखा, ‘भारत में मुसलमानों पर जो ज़ुल्म और बर्बरता हो रही है, वह दिल दहला देने वाली है! मोदी की इस घिनौनी सरकार को रोकिए! आवाज़ उठाइए! चुप मत रहिए! इसे सहना बहुत मुश्किल है, फिर भी हमें इस ज़ुल्म की ख़बर फैलानी चाहिए और पूरी दुनिया को इसके बारे में बताना चाहिए!’
Hindistan’da Müslümanlara yapılan işkence ve vahşete yürek dayanmaz!
— yusuf kaplan (@yenisafakwriter) September 2, 2026
Bu aşa@ılık Mudi rejimini durdurun!
Ses Ver!
Uyuma!
Yürek dayanacak gibi değil ama bu zulmü Paylaşmak, bütün dünyaya ulaştırmak zorundayız!@UN #StopViolence #Hindistan #JusticeForSafe… pic.twitter.com/Gp9CLElDDq
The Hunter ने लिखा, ‘भारत में मुसलमानों के साथ यही हो रहा है। भारत में अल्पसंख्यकों के पास कोई अधिकार नहीं हैं। एक बेगुनाह मुस्लिम व्यक्ति को एक महिला से प्यार करने की सज़ा दी जा रही है।’

अफशान खान ने लिखा, ‘आखिर इन बेरहम RSS वालों को यह अधिकार किसने दिया कि वे मुसलमानों पर इतना ज़ुल्म ढाएं, सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने किसी हिंदू लड़की से प्यार किया? दुनिया में आखिर हो क्या रहा है—अज्ञानता का दौर फिर से लौट रहा है।’

इसी तरह का दावा Ameer Sahib ने किया है।
क्या है हकीकत?
वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Lalauddin patha की प्रोफाइल पर मिला। इस अकाउंट पर वीडियो 14 अगस्त को अपलोड किया गया था।

अकाउंट की पड़ताल करने पर पता चला कि यहां सिर्फ यही वीडियो नहीं, बल्कि इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं। इनमें सर्कस या मनोरंजन के दौरान किए जाने वाले अलग-अलग तरह के करतब दिखाई देते हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर हवा में आग लगाता दिखाई देता है। दूसरे वीडियो में एक युवक और युवती डांस करते नजर आते हैं। एक अन्य वीडियो में युवक आग के घेरे में बैठा हुआ है, इसके अलावा अकाउंट पर मौजूद अन्य वीडियो में भी लोगों को अलग-अलग तरह के करतब करते देखा जा सकता है।

अपनी पड़ताल के दौरान हमें ऐसे कई वीडियो मिले, जिनमें एक टेंपो दिखाई दे रहा था। इस टेंपो पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। हमने इसी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर हमारी बात इंस्टाग्राम यूजर Lalauddin से हुई। Lalauddin ने बताया कि वह टेंपो चलाते हैं और वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित एक सर्कस कार्यक्रम का है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी इस सर्कस को देखने गए थे और उसी दौरान उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य किसी व्यक्ति पर वास्तविक अत्याचार या हिंसा की घटना नहीं है, बल्कि सर्कस कार्यक्रम के दौरान किया गया एक करतब है।
| दावा | भारत में एक मुस्लिम युवक को महिला से प्रेम करने की सजा के तौर पर बांधकर उसके हाथ-पैर पर गर्म लोहे की छड़ लगाई जा रही है। |
| हकीकत | वायरल वीडियो में कोई वास्तविक अत्याचार की घटना नहीं दिखाई गई है। यह उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित एक सर्कस कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किया गया करतब है। |

