भाजपा सांसद रवि किशन ने नहीं कहा कि पीएम मोदी ऑक्सीजन लेते हैं और ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं, फर्जी बयान वायरल
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का एक कथित बयान इन दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान को नवभारत टाइम्स (NBT) के पोस्टकार्ड के रूप में शेयर किया जा रहा है। वायरल पोस्टकार्ड में रवि किशन के हवाले से लिखा है, ‘मोदी जी विश्व के अकेले नेता हैं जो ऑक्सीजन लेते हैं और ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं।’ इस कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद रवि किशन पर निशाना साध रहे हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
ठाकुर कुलदीप सिंह ने लिखा, ‘इसका मतलब गूँ हगते हैं तो गूँ ही खाते होंगे।’
इसका मतलब गूँ हगते हैं तो गूँ ही खाते होंगे।🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 https://t.co/p664541qRu
— ठाकुर कुलदीप सिंह (स्वतंत्र विचार) (@Ramesh18498367) November 22, 2026
पियाली बनर्जी ने लिखा, ‘रवि किशन जी नहीं कहते तो हमे तो पता ही नहीं चलता’
Ravi kishan ji nahi kahate toh humein toh pata bhi nahi chalta Wah wah https://t.co/OyqM55Yhyx
— Piyali Banerjee (@PihuBanerjee01) November 25, 2026
बाळासाहेबांचा शिवसैनिक गणेश ने लिखा, ‘इन्हें अंधभक्त और गोबर भक्त यूं ही नहीं कहा जाता..’
यांना अंध भक्त आणि गोबर भक्त उगीच म्हणत नाही… 🤭🤦♂️😁 https://t.co/f7MDN1AETb
— बाळासाहेबांचा शिवसैनिक गणेश 🚩🚩 (@ShivsainkGanesh) November 21, 2026
इंडिया गठबंधन ने लिखा, ‘नॉन बायलॉजिकल हैं कुछ भी संभव है उनके लिए सांसद जी।’
नॉन बायलॉजिकल हैं कुछ भी संभव है उनके लिए सांसद जी। https://t.co/7Np7YtpgWn
— India गठबंधन (@IndiaAllliance) November 21, 2026
सियासत संवाद ने लिखा, ‘विज्ञान की किताबें तो अब जला देनी चाहिए ! रवि किशन जी के हिसाब से मोदी जी अकेले हैं जो ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं! ये कैसी ‘अद्भुत’ बायोलॉजी है —चाटुकारिता के चक्कर में अब इंसान को पेड़ पौधा ही बना दिया गया !’
विज्ञान की किताबें तो अब जला देनी चाहिए ! रवि किशन जी के हिसाब से मोदी जी अकेले हैं जो ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं ! ये कैसी ‘अद्भुत’ बायोलॉजी है —चाटुकारिता के चक्कर में अब इंसान को #पेड़_पौधा ही बना दिया गया ! https://t.co/04V24FDSd4
— Siyasat Samvad (@SiyasatSamvad) November 19, 2026
इसके अलावा आनन्द सम्राट, चौधरी नाजिम गाजी, समता स्वतंत्रता ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
भाजपा सांसद रवि किशन के वायरल बयान की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। हालांकि, हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें रवि किशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में इस तरह का बयान दिए जाने का जिक्र हो।
वायरल पोस्टकार्ड पर नवभारत टाइम्स (NBT) का ‘लोगो’ मौजूद था। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने नवभारत टाइम्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें NBT के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 6 फरवरी को प्रकाशित एक पोस्टकार्ड मिला। यह पोस्टकार्ड वायरल तस्वीर से मिलता-जुलता था। हालांकि, दोनों पोस्टकार्ड में रवि किशन के बयान को लेकर बड़ा अंतर नजर आया। मूल पोस्टकार्ड में रवि किशन के हवाले से लिखा था, ‘पूरा देश उनको (विपक्ष) देख रहा है। ये लोग अपनी आने वाले चुनाव की कब्र खोद रहे हैं।’
पड़ताल में हमे रवि किशन के इस बयान का वीडियो भी मिला। 6 फरवरी 2026 को संसद का बजट सत्र चल रहा था। इसी दौरान रवि किशन ने विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों और उसके रवैये पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, “पूरा देश उनको (विपक्ष) देख रहा है। ये लोग अपनी आने वाले चुनाव की कब्र खोद रहे हैं… देश के लोग इनसे बहुत निराश हैं… लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है। जिस मुद्दे पर ये बात कर रहे हैं वो खोखला है… आज तक सदन के इतिहास में यह स्थिति कभी नहीं आई है…”
| दावा | हकीकत |
| भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘मोदी जी विश्व के अकेले नेता हैं जो ऑक्सीजन लेते हैं और ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं।’ | भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है। NBT के मूल पोस्टकार्ड के टेक्स्ट को बदलकर उसमें ऑक्सीजन वाला कथित बयान जोड़ दिया गया और उसे रवि किशन के नाम से वायरल कर दिया गया। |



No Comment! Be the first one.