अमरनाथ यात्रा का पुराना वीडियो अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ बताकर वायरल
चीन का भारत के साथ सीमा विवाद एक बार फिर से चर्चा में है। इसी बीच सोशल मीडिया में सुरक्षाबलों और आम जनता के बीच झड़प और धक्कामुक्की का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि अरुणाचल...
चीन का भारत के साथ सीमा विवाद एक बार फिर से चर्चा में है। इसी बीच सोशल मीडिया में सुरक्षाबलों और आम जनता के बीच झड़प और धक्कामुक्की का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की गतिविधियां बढ़ गयी है, इस वजह से स्थानीय लोग इलाके से जाना चाहते हैं लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है।
क्या लिख हैं लोग?
नायरा सेठ ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,’यह अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास की कोई मामूली बात नहीं है। स्थानीय निवासी संघर्ष वाले इलाके से बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है। यह कोई खेल नहीं है। आम लोगों की जान दांव पर लगी है।’
This isn’t some at the Arunachal Pradesh border. Local residents want to flee the conflict zone, but the Indian army is preventing them from leaving. This is no game. Civilian lives are at stake. https://t.co/T2JNS3L2i5
— Naira Seth (@Naira_Seth1) October 28, 2026
बाबा ठोका ने लिखा,‘अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर यह कोई ‘कैंडी क्रश’ जैसा खेल नहीं चल रहा है। स्थानीय लोग इस संघर्ष वाले इलाके से बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है। यह कोई खेल नहीं है। यहाँ आम लोगों की जान दांव पर लगी है।
This isn’t some game of Candy Crush at the Arunachal Pradesh border. Local residents want to flee the conflict zone, but the Indian army is preventing them from leaving. This is no game. Civilian lives are at stake. https://t.co/y2LdWvUyai
— Baba Thoka (@BabaThokaIndia) October 27, 2026
अमन भारद्वाज ने लिखा,‘यह अरुणाचल प्रदेश सीमा पर कैंडी क्रश का कोई खेल नहीं है। स्थानीय निवासी संघर्ष क्षेत्र से भागना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है। यह कोई खेल नहीं है। नागरिकों की जान दांव पर है।
यह अरुणाचल प्रदेश सीमा पर कैंडी क्रश का कोई खेल नहीं है। स्थानीय निवासी संघर्ष क्षेत्र से भागना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है। यह कोई खेल नहीं है। नागरिकों की जान दांव पर है। https://t.co/E52jp9NWrV
— Aman Bhardwaj (@AmanBhardwilr9) October 28, 2026
इसके अलावा Politologue ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे इसी लोकेशन का एक दूसरा वीडियो सुशील सैनी की इंस्टाग्राम पोस्ट में मिला। सुनील ने इस वीडियो को 5 जुलाई को पोस्ट किया था। उनकी पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो जम्मू और कश्मीर के बालटाल का है। इसी वीडियो में ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस’ का बैरिकेड भी नजर आता है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर का बालटाल क्षेत्र, तीर्थयात्रा के दो मार्गों में से एक है, जहां हर साल यात्रा से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इसके बाद हमने सुशील सैनी से एक डायरेक्ट मैसेज के जरिए सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि ये वीडियो जम्मू कश्मीर के बालटाल का है। सुशील ने आगे बताया कि ये वीडियो 4 जुलाई का है जब वो अपने दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे, जब अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए बालटाल के प्रवेश द्वार के पास मौके पर पंजीकरण कराने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तब वीडियो बनाया था।
| दावा | अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की गतिविधियां बढ़ गयी है, इस वजह से स्थानीय लोग इलाके से जाना चाहते हैं लेकिन भारतीय सेना उन्हें जाने से रोक रही है। |
| हकीकत | वायरल वीडियो जुलाई माह में जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का है। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए बालटाल के प्रवेश द्वार के पास मौके पर पंजीकरण कराने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तब वीडियो बनाया गया था। |



No Comment! Be the first one.