आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इससे पहले ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई हमजा का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में रहमान डकैत और उजैर बलोच के गैंग में घुसकर भारत के कई बड़े दुश्मनों का सफाया करता है। फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो के साथ दावा है कि फिल्म की रिलीज से पाकिस्तान में हडकंप मच गया है, पुलिस अब भारतीय जासूसों को तलाशकर पकड रही है।
एक एक्स यूजर ‘Cyber Huntss’ उर्फ़ संजय सोनी ने लिखा, ‘… धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तानियों की फटी पड़ी हैं। ल्यारी के हर कोने में भारत के जासूसों को ढूंढा जा रहा हैं। अब इन गधों को कौन समझाये की ल्यारी में बिजी करके वो लाहौर या कहीं और लंका लगाने वाले हैं।’

एक यूजर Kreately ने लिखा, ‘कराची पुलिस हमजा की तलाश कर रही है। पूरा देश किसी न किसी नशे की लत में डूबा हुआ है।’
Karachi Police are now searching for Hamza
— Kreately.in (@KreatelyMedia) March 23, 2026
Entire country is on some drugs
😂 pic.twitter.com/sFD1uBE4ZT
एक यूजर ocean jain ने लिखा, ‘धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान की हर गली में भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं।’
धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है।
— ocean jain (@ocjain4) March 23, 2026
अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान की हर गली में भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं।🤣 pic.twitter.com/v93wT5EMIl
किकी सिंह ने लिखा, ‘धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान पुलिस ल्यारी कराची के हर सड़क और चौराहे पर भारतीय जासूस हम्ज़ा अली मनजारी की तलाश करते हुए’
धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान पुलिस ल्यारी कराची के हर सड़क और चौराहे पर
— Kikki Singh (@singh_kikki) March 23, 2026
भारतीय जासूस हम्ज़ा अली मनजारी की तलाश करते हुए pic.twitter.com/wxMSj5tPXt
दीपक शर्मा ने लिखा, ‘धुरंधर 2 से पाकिस्तान में फैला इन्फेक्शन पाकिस्तान के ल्यारी छेत्र में पाकिस्तानी भारतीय Raw एजेंट्स को ढूंढ़ने के चक़्कर में वहां के लोकल मुस्लिमों को ढूंढ ढूंढ कर मार रहे अब तक़ शक के आधार पर 7 मुस्लिम मारे जा चुके हैं लेकिन वहां का मीडिया इन खबरों को नहीं दिखा रहा’
धुरंधर 2 से पाकिस्तान में फैला इन्फेक्शन🔥
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 23, 2026
पाकिस्तान के ल्यारी छेत्र में पाकिस्तानी भारतीय
Raw एजेंट्स को ढूंढ़ने के चक़्कर में वहां के लोकल मुस्लिमों को ढूंढ ढूंढ कर मार रहे
अब तक़ शक के आधार पर 7 मुस्लिम मारे जा चुके हैं लेकिन वहां का मीडिया इन खबरों को नहीं दिखा रहा..
गज़ब… pic.twitter.com/MY2xFvgSK7
इसके अलावा दिव्या गंदोत्रा, अनिल यादव, प्रियांशु कुमार ने भी वीडियो पोस्ट किया।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो एक वीडियो हमे पाकिस्तानी यूजर ‘Kawish Parekh’ की इन्स्टाग्राम प्रोफाइल पर मिला। इस वीडियो को धुरंधर फिल्म की रिलीज से पहले 2 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था।
इस वीडियो में एक कैप लगाए दाढ़ी वाला शख्स है। यह शख्स पुलिस के साथ कुछ लोगों को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। वो कहता है, ‘.. बड़ा ऑपरेशन। सपने देख रहे थे, सारे सपने पुलिस ने तोड़ दिए। किसकी बाईक चुरानी है, किसकी बैट्री चुरानी है।’

वहीं दूसरा वीडियो हमे ‘Kawish Parekh’ के फेसबुक पेज पर मिला। इस वीडियो को भी धुरंधर फिल्म की रिलीज से पहले 29 नवम्बर 2025 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में भी वहीं कैप लगाए दाढ़ी वाला शख्स है। वीडियो में वो एक बुजुर्ग बाबा से खाने के लिए पूछ रहा है।

पड़ताल में हमे कैप लगाए दाढ़ी वाला शख्स का फेसबुक पेज‘Grand Operation‘ भी मिला। उनका एक इन्स्टाग्राम अकाउंट भी है जिस पर अपना नाम यूनिस अमिन बताया है। यूनिस अमिन ने फेसबुक पर 27 दिसम्बर 2025 को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि लोगों की तलाशी में साईकल का सामान मिला है। यह वीडियो भी फिल्म की रिलीज से पहले का है। जिसे अब धुरंधर को लेकर जासूसों की तलाशी से जोड़ा गया है।

दरअसल ‘Kawish Parekh‘ और ‘Grand Operation‘ की फेसबुक प्रोफाइल में ऐसे कई वीडियो हैं। जिनमे फुटपाथ पर सोने, कूड़ा जमा करने वालों को पुलिस की मदद से चोरी, नशा जैसे अपराध के आरोप में पकड़ा जा रहा है।

| दावा | धुरंधर फिल्म के बाद पाकिस्तान में जासूसों की तलाशी चल रही है। |
| हकीकत | यह वीडियो धुरंधर फिल्म की रिलीज से पहले से ऑनलाइन मौजूद हैं। वीडियो में पाकिस्तानी कंटेंट क्रियेटर यूनिस अमिन पुलिस के सहयोग से चोर, नशेड़ियों को पकड़ता है। |

