13 जून 2025 को इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइज़िंग लॉयन’ शुरू किया और इसके तहत ईरान में कई जगहों पर हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर हमले किए हैं। इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच सोशल मीडिया में अलग अलग तस्वीर, वीडियो वायरल हैं। इनके साथ दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर हमला कर दिया है।
पहला दावा, बिलाल अहमद ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोसाद को लेकर पूरी दुनियाँ में इजराइली डंका पीट रहा था कि ये मेरी intelligence एजेन्सी मोसाद बहोत ताक़तवर है ईरान ने एक ही hypersonic मिसाइल से पूरा मोसाद हैड क्वार्टर हवा में उड़ा दिया’
मोसाद को लेकर पूरी दुनियाँ में इजराइली डंका पीट रहा था कि ये मेरी intelligence एजेन्सी मोसाद बहोत ताक़तवर है
— Bilal Ahmad || बिलाल अहमद (@Bilal_Shabbu) June 17, 2025
ईरान ने एक ही hypersonic मिसाइल से पूरा मोसाद हैड क्वार्टर हवा में उड़ा दिया #Iran 🚀🚀
pic.twitter.com/1Sp6B9rhjW
शबा खान ने लिखा, ‘ईरान ने इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद मुख्यालय को जला कर राख कर दिया।’
ईरान ने इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद मुख्यालय को जला कर राख कर दिया ।#Iran #Israel #iranisraelwar pic.twitter.com/fX8mn6uqbh
— Saba Khan (@sabakhan21051) June 17, 2025
असरा नाज ने लिखा, ‘मोसाद को लेकर पूरी दुनियाँ में Israeli डंका पीट रहा था कि ये मेरी intelligence एजेन्सी मोसाद बहोत ताक़तवर है Iran ने एक ही hypersonic मिसाइल से पूरा Mossad हैड क्वार्टर हवा में उड़ा दिया।’
#Mossad को लेकर पूरी दुनियाँ में Israeli डंका पीट रहा था कि ये मेरी intelligence एजेन्सी मोसाद बहोत ताक़तवर है
— Asra Naaz (@Asra_naazz) June 17, 2025
Iran ने एक ही hypersonic मिसाइल से पूरा Mossad हैड क्वार्टर हवा में उड़ा दिया।#IranIsraelConflict #Israel #iranisraelwar pic.twitter.com/wH3rwkAvP5
इस वीडियो को Mr Cool, महीन, ताजा तमाचा ने भी पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में यह वीडियो हमे जोर्डन के मीडिया संस्थान ‘Misbar’ के एक्स अकाउंट पर मिला, इस वीडियो को 25 मई को पोस्ट किया गया था। यानि यह वीडियो इजरायल-ईरान की 13 जून को शुरू हुई सीधी लड़ाई से पहले का है। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI की मदद से बनाया गया है।
#مسبار_فلسطين | 🟦 نشر مقطع الفيديو حساب على موقع تيك توك، متخصص في إنشاء مقاطع الفيديو المعدلة، وأوضح أن المشهد مولّد بواسطة الذكاء الاصطناعي. pic.twitter.com/URTGA2kbWB
— Misbar – مسبار (@misbarfc) May 25, 2025
दूसरा दावा, करिश्मा अजीज ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जलते दियों में जलते घरों जैसी लौ कहाँ, सरकार रौशनी का मज़ा हमसे पूछिये’
जलते दियों में जलते घरों जैसी लौ कहाँ,
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) June 17, 2025
सरकार रौशनी का मज़ा हमसे पूछिये,#Iran #IranUnderAttack #iranisraelwar pic.twitter.com/Z6w7jON244
बिट्टू शर्मा ने लिखा, ‘Mosad का मोये मोये कर दिया ईरान ने’
Mosad का मोये मोये कर दिया ईरान ने 🔥. pic.twitter.com/VxnyMvTCgi
— BITTU SHARMA- بٹو شرما (@CommonBS786OM) June 17, 2025
प्रियंका देशमुख ने लिखा, ‘Fuck Around and Find out’
🚨Fuck Around and Find out 🔥🔥 pic.twitter.com/WKuv2THCeW
— Priyanka Deshmukh (@anarkaliofara) June 17, 2025
इस तस्वीर को सलमान खान, Mr cool, आयशा माजिद खान, आफरीन, जुल्फिकार अली, Rebel Warriors, ओसामा, रितेश देशमुख पैरोडी, प्रकाश पैरोडी, मोहम्मद अंसार, सपा नेता आईपी सिंह, रिजवान हैदर ने भी पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे यह तस्वीर एक टिकटोक अकाउंट पर मिली, यहाँ बताया गया है कि यह एक AI तस्वीर है।

तीसरा दावा, आगजनी के इस वीडियो को साहेल ने पोस्ट कर लिखा, ‘शक्तिशाली कैसे गिर गए हैं। मोसाद मुख्यालय, दुनिया में कई बुरी चीजों के लिए निर्णय लेने वाला केंद्र, जैसे कि डीआरसी युद्ध। यह आग की लपटों में है..’
How the mighty have fallen.
— Sahel Revolutionary Soldier (@cecild84) June 17, 2025
The Mossad headquarter, the decision making centre for many bad things in the world, like the DRC war.
It is in flames..pic.twitter.com/dthubJ42g3
तेहरान टाईम्स ने लिखा, ‘ईरानी हमलों के बाद मोसाद मुख्यालय में आग लगी’
#BREAKING
— Tehran Times (@TehranTimes79) June 17, 2025
Mossad headquarters on fire following Iranian strikes: Reports pic.twitter.com/qztTcH8G8Q
शोयब ने लिखा, ‘मोसाद का स्वाहा हो गया, दुनिया के सबसे बडे सैतान यही है साले। कहा गये ये अंध भक्त।’
मोसाद का स्वाहा हो गया, दुनिया के सबसे बडे सैतान यही है साले।
— Shoaib (@ShoaibSLN) June 17, 2025
कहा गये ये अंध भक्त।
Great Job #Iran #iranisraelwar pic.twitter.com/vTmyGd8jCZ
इस वीडियो को दैनिक भास्कर के अलावा यहाँ, यहाँ, यहाँ भी पोस्ट किया गया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे पता चला कि यह वीडियो चीन में एक पार्किंग में लगी आग का है, इस सम्बन्ध में बीबीसी ने भी रिपोर्ट प्रकाशित की है।

चौथा दावा, सदफ आफरीन ने सीएनएन का एक वीडियो पोस्ट करते हए लिखा, ‘CNN पुष्टि कर रहा है कि ईरान ने इसराइल के Mossad HQ को निशाना बनाया’
Breaking
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 17, 2025
CNN पुष्टि कर रहा है कि–
"ईरान ने इसराइल के Mossad HQ को निशाना बनाया" pic.twitter.com/mowvCRzvXa
पड़ताल में हमे यह वीडियो यूट्यूब पर मिला, इस वीडियो को अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था। यानि यह वीडियो भी पुराना है।
