महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया एक मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। खुद को महादेव का अवतार बताने वाला अशोक खरात उर्फ ‘भोंदू बाबा’ अब गंभीर आरोपों के घेरे में है। उस पर महिलाओं को झांसे में लेकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। नासिक क्राइम ब्रांच ने अशोक खरात को 17 मार्च को एक महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था। इसी बीच सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है, तस्वीर के साथ दावा है कि हिंदू समाज के लोग अशोक खरात के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही उसे रिहा करने की मांग की है।
साजिद अली ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यही लोग हिंदू – राष्ट्र बनाएंगे’
यही लोग हिंदू – राष्ट्र बनाएंगे।।। pic.twitter.com/T1D3OK0T7E
— Sajid Ali (@Sajid7642) April 9, 2026
इसी तरह पारुल, दे भीचड, संजू पंवार, Siwan Hina, राम प्रसाद चौहान, रमेश चन्द्र, गोविन्द सिंह ने भी तस्वीर को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया तो असल तस्वीर हमे ‘Hindu Janajagruti Samiti’ की वेबसाइट पर मिली। दोनों तस्वीर की तुलना से यह स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।

हमे इस सम्बन्ध में लोकसत्ता मीडिया की एक रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हाल के दिनों में गांजे और अन्य नशीले पदार्थों की मात्रा में खतरनाक दर से वृद्धि देखी गई है। विशेषकर युवा बड़ी संख्या में इस लत के शिकार हो रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के नैतिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
इसी को देखते हुए सोमवार को हुपरी के नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर हिंदू राष्ट्र-जागृति का प्रदर्शन किया गया । इसमें कोल्हापुर जिले के हुपरी क्षेत्र में गांजा और नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री और वितरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई और इनके समर्थकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अगर इसके पीछे कोई जिहादी साजिश है, तो उसकी जांच होनी चाहिए।

