Breaking
8 Jul 2025, Tue

अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश कुशवाहा नहीं, ब्राह्मण पुजारी ने करवाया था

21 जून को यूपी के इटावा में हुए ब्राह्मण-यादव विवाद अभी भी गरमाया हुआ है।  इसकी आंच पर राजनीतिक रोटी भी पक रही है।  सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मुद्दे को लेकर मुखर हैं। इस बीच अखिलेश यादव के आजमगढ़ स्थित नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश ब्राम्हण से नहीं, बल्कि पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया है।

सूर्या समाजवादी ने लिखा, ‘आज आजमगढ़ में बने पीडीए भवन के गृहप्रवेश का शुभ कार्य पुजारी चंदन कुशवाहा जी ने सम्पन्न करवाया बदलाव की शुरुआत हो चुकी है अब और दूसरा इटावा पीडीए अपमान कांड नहीं होने देंगे’

प्रियांशु कुशवाहा ने लिखा, ‘पुजारी का नाम चंदन कुशवाहा है। यज़मान के रूप में अखिलेश यादव जी का समाजवादी परिवार बैठा है। ज्ञान और धर्म का कॉपीराइट छीना जा रहा है। ठेकेदारी खत्म हो रही है। इस सांस्कृतिक बगावत को स्वीकार कर के शुभकामना दीजिए।’

परमिंदर अम्बर ने लिखा, ‘पुजारी चंदन कुशवाहा. यह तमिलनाडु नहीं यूपी का आजमगढ़ है. इस बगावत को क्रांति के उद्घोषणा पत्र की तरह पढ़िए.’

प्रतीक पटेल ने लिखा, ‘यह जो व्यक्ति पूजा करा रहे हैं इनका नाम चंदन कुशवाहा है। तस्वीर आजमगढ़ से है। यह बगावत का ऐलान है। आप इसे कैसे देखते हैं..?’

अमित यादव ने लिखा, ‘पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया आज समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ कार्यालय का गृह प्रवेश’

इसके अलावा गहड़वाल साहब, शिवराज यादव, अनुराग वर्मा, भानु नंद, रजनीश कुमार, अनिल यादव, केपी पाठक, दिनेश, अमित यादव ने भी यही दावा किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में एक वीडियो मिला। इसमें बताया गया है कि अखिलेश यादव के आवास की पूजा चंदन पांडे ने करवाई। दैनिक भास्कर से बात कतरे हुए पुजारी चंदन पांडे ने कहा कि इटावा की घटना से सभी ब्राह्मण डरे हुए हैं। डेढ़ महीने पहले कार्यक्रम तय हुआ था और तीन बार बुलाया गया था। ब्राह्मण परोपकारी होता है। भड़काने वाला नहीं। हम वहां भगवान की पूजा करने गए थे अखिलेश यादव की नहीं।

हमने दैनिक भास्कर के पत्रकार अजय कुमार मिश्रा से भी सम्पर्क किया। अजय ने बताया कि अखिलेश यादव के आवास की पूजा चंदन पांडे ने की थी। मैंने खुद चंदन से बात कर इस बात की पुष्टि की है। उनका नाम चंदन कुशवाहा नहीं, चंदन पांडे है।

इसके बाद हमे न्यूज18 की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव इस पूजा में विशेष रूप से काशी के विद्वान ब्राह्मणों को बुलाना चाहते थे लेकिन वे इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। काशी के पंडितों के इनकार के बाद, आजमगढ़ के स्थानीय ब्राह्मणों ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सगड़ी क्षेत्र के निवासी चंदन जी महाराज ने गृह प्रवेश की विधि संपन्न कराई जबकि अतरौलिया के श्याम धर चौबे ने भूमि पूजन कराया। दोनों स्थानीय पुरोहितों ने पारंपरिक वैदिक विधियों से पूजा संपन्न कराई, जिसमें अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।

दावा हकीकत
आजमगढ़ में अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया।आजमगढ़ में नए घर का गृह प्रवेश स्थानीय ब्राह्मण पुजारी चंदन पांडे और श्याम धर चौबे ने करवाया था। दोनों ब्राह्मण पुजारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *