सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने का वीडियो वायरल है। इस वीडियो के साथ लोग जातिगत रंग देते हुए दावा कर रहे हैं कि एक ब्राहमण ने यादव को पीटा। साथ ही लोग यह भी लिख रहे हैं कि यादव ने अपनी गाय बेच दी थी इसीलिए उसे पीटा।
सबा खान ने लिखा, ‘जिसको इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है वह व्यक्ति यादव है, ब्रह्मण व्यक्ति द्वारा इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उस व्यक्ति ने अपनी गाय बेच दी, और इंसान की भेष में खड़े मुर्दे विडियो बना रहे है, मामला झारखंड के देवघर का है,’
जिसको इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है वह व्यक्ति यादव है,
— Saba Khan (@sabakhan21051) July 3, 2025
ब्रह्मण व्यक्ति द्वारा इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उस व्यक्ति ने अपनी गाय बेच दी,
और इंसान की भेष में खड़े मुर्दे विडियो बना रहे है,
मामला झारखंड के देवघर का है, pic.twitter.com/w5ZsCPsN5l
लोकेश कुमार ने लिखा, ‘यादव समाज: बस तमाशा देखते रहोगे? देवघर में जो हुआ, वो सिर्फ एक यादव पर एक ब्राह्मण का हमला नहीं था। ये सीधा वार था यादव समाज के स्वाभिमान पर। एक भाई अपनी गाय बेच रहा था, और उसे बेरहमी से पीटा जा रहा था। शर्मनाक बात ये है कि बाकी यादव क्या कर रहे थे? सड़कों पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तमाशा देख रहे थे?’
यादव समाज: बस तमाशा देखते रहोगे?
— Lokesh kumar (@lkmeena8619) July 4, 2025
देवघर में जो हुआ, वो सिर्फ एक यादव पर एक ब्राह्मण का हमला नहीं था। ये सीधा वार था यादव समाज के स्वाभिमान पर। एक भाई अपनी गाय बेच रहा था, और उसे बेरहमी से पीटा जा रहा था। शर्मनाक बात ये है कि बाकी यादव क्या कर रहे थे? सड़कों पर खड़े होकर वीडियो बना… pic.twitter.com/EEXfCsH9VY
प्रीति चौबे ने लिखा, ‘झारखण्ड के देवघर मे एक यादव बुजुर्ग को इस लिए जानवरों की तरह पीटा जा रहा क्योंकि इन्होने गाय बेच दी थी! नामर्द लोग वीडियो बना रहे और लोग तमाशबीन बने देख रहे! इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए हरामी के लिए कोई संवेदना नहीं होनी चाहिए!’
झारखण्ड के देवघर मे एक यादव बुजुर्ग को इस लिए जानवरों की तरह पीटा जा रहा क्योंकि इन्होने गाय बेच दी थी!
— Preeti Chobey (@preeti_chobey) July 4, 2025
नामर्द लोग वीडियो बना रहे
और लोग तमाशबीन बने देख रहे!
इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए हरामी के लिए कोई संवेदना नहीं होनी चाहिए!!#झारखण्ड pic.twitter.com/RjoYAd6U1Z
प्रीतम कुमार बौद्ध ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इटावा की ‘तरह फिर एक मामला’ आया सामने घटना झारखंड का बताया जा रहा है। जहां पे ‘यादव नाम सुनकर पिटाई’ किया गया’
इसके अलावा रविन्द्र, गौरव, दिलखुश मीणा, मनीष कुमार, हर्ष यादव, Ellems ने भी यही दावा किया है
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे यह वीडियो झारखंड के मीडिया संस्थान बीकेडी न्यूज और पत्रकार रजनीश आनन्द की फेसबुक प्रोफाइल पर मिला। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि देवघर में गाय ले जाते किसान पकड़ा और फिर दिया तालीबानी सजा।
हमने इस सम्बन्ध में बीकेडी न्यूज के पत्रकार पप्पू यादव से भी सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि यह बुजुर्ग महंगू यादव को मवेशी चोरी के शक में कुंडा थाना क्षेत्र में पीटा गया था। इस मामले में महंगू यादव की पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट को लेकर कल पुलिस को शिकायत दी है जिसमे उन्होंने बताया है कि यह 26 मई 2025 की घटना है। पीटने वाले शख्स का नाम सुशील झा है।
वहीं पत्रकार रजनीश आनन्द ने भी हमसे बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि कि यह घटना देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इन कीवर्ड्स की मदद से हमने जब गूगल सर्च किया तो प्रभात खबर की वेबसाइट पर 26 मई 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुंडा थानांतर्गत कृषि बाजार समिति परिसर में सोमवार अहले सुबह गाय चोरी करते हुए रिखिया थाना क्षेत्र के बलजोरा गांव निवासी महंगू यादव को लोगों ने पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बाजार समिति में जानकारी मिली कि 8-10 की संख्या में गाय चोर थे। बाहर से परिसर में आने वाले वाहन चालकों के हो हल्ला करने पर सभी भाग खड़े हुए। कार चालक भी पकड़ाया था लेकिन किसी तरह चकमा देकर वह भी भाग निकला।

पुलिस को मौके से एक पिकअप वैन पर लदी एक गाय व एक डिजायर कार भी पकड़ा गया है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर कुंडा थाना ले आयी। इस संबंध में एएसआइ चुन्नू प्रसाद मंडल की शिकायत पर कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमे महंगू यादव उर्फ महंगू महतो के अलावा उसके चार-पांच अज्ञात साथियों को आरोपित बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक मवेशी चोरी मामले में महंगू यादव रिखिया व मोहनपुर थाने से जेल जा चुका है। चार-पांच दिन पूर्व ही उसने पिकअप वैन को कोर्ट से रिलीज कराकर रिखिया थाने से रिसिव किया था।
इसके बाद हमने कुंंडा थाना प्रभारी संतोष मंडल से संपर्क किया। इंस्पेक्टर संतोष मंडल ने बताया कि यह वीडियो 26 मई का है, वीडियो कल वायरल हुआ। महंगू यादव के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इंस्पेक्टर संतोष मंडल ने बताया कि महंगू यादव का आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ पशु चोरी के कई केस दर्ज हैं, उनमे वो जेल जा चुका है। उस दिन भी महंगू को रंगे हाथों पशु चोरी करते हुए पकड़ा गया था। घटना को एक महीना बीत चुका है, अब लोग वीडियो वायरल कर झूठा जातिगत रंग दे रहे हैं। इसमें यादव-ब्राह्मण का एंगल नहीं है।
दावा | हकीकत |
झारखण्ड के देवघर मे एक यादव बुजुर्ग को ब्राह्मण ने जानवरों की तरह पीटा जा रहा क्योंकि इन्होने गाय बेच दी थी | झारखण्ड के देवघर में पशु चोरी के आरोप में महंगू यादव को पीटा गया था। लोगों ने उसे रंगे हाथों पशु चोरी करते हुए पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन पर लदी एक गाय व एक डिजायर कार भी मिली थी। महंगू यादव के खिलाफ पूर्व भी मवेशी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना में जातिगत एंगल नहीं है। |