Breaking
1 Apr 2026, Wed

यह वीडियो इजरायली जेलों में कैदी को बिजली के झटके से मौत की सजा दिए जाने का नहीं है।

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि इजरायल में फिलिस्तीनी कैदियों को करंट देकर मारा जा रहा है।

करिश्मा अजीज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज इजरायली सरकार द्वारा इजरायली जेलों में बंद किसी फिलिस्तीनी कैदी को बिजली के झटके से मौत की सजा देने का पहला मामला सामने आया। ईरान दूतावास आपसे बस एक गुजारिश है इज़रायली को कभी माफ मत करना, क्यों कि अरब देशों में मुनाफिक हो चुका है!’

रिजवान ने लिखा, ‘किसी फ़िलिस्तीनी नेता को बिजली का झटका देकर पहली बार फांसी दी गई भगवान उस पर रहम करे और उसे अपनाए। और भगवान उन सभी को श्राप दे जो इस चीज़ के साथ चुपचाप खड़े रहे’

एक यूजर @55MTQ_ ने लिखा, ‘कल बिल पास हुआ और आज से इजरायल Palestine कैदी को बिजली के झटके से मौत की सजा देने लगा यहूदियों की जानिब से फिलिस्तीनी कैदी को करंट दे कर दर्दनाक मौत की विडियो सामने आई’

राजन यादव ने लिखा, ‘इजरायली सरकार द्वारा इजरायली जेलों में बंद किसी फिलिस्तीनी कैदी को बिजली के झटके से मौत की सज़ा देने का पहला मामला सामने आया है”

राजू शाह ने लिखा, ‘इजराइल हैवानियत की सारी हद पार कर रही है, आज इजरायली सरकार द्वारा इजरायली जेलों में बंद किसी फिलिस्तीनी कैदी को बिजली के झटके से मौत की सजा देने का पहला मामला सामने आया।’

इसके अलावा शेख जावेद, आफरीन रिजवी, सिकंदर ने भी यही दावा किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे यह वीडियो हमे एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 11 सितम्बर 2024 को अपलोड किया गया था।

वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि लंदन में बिलीव इट ऑर नॉट! म्यूज़ियम की एक अच्छी बात यह है कि इसमें दुनिया भर की कई अजीब और अद्भुत चीज़ें हैं, इंसानों की बनाई ऐसी अद्भुत चीज़ें जिन्हें कॉपी नहीं किया जा सकता, डरावनी दुनिया, और पुराने समय में ब्रिटिश लोगों पर किए जाने वाले टॉर्चर के भयानक तरीकों पर एक विंग भी है। जैसा कि आप देख सकते हैं, बिजली का झटका देने का प्रोसेस किया जाता है और भी बहुत कुछ। बेशक, ज़्यादातर चीज़ें मोम के मॉडल हैं और असली नहीं हैं। यह म्यूज़ियम लंदन के पिकाडिली सर्कस में है।

इस सम्बन्ध में हमे गूगल सर्च से पता चला कि Ripley’s Believe It or Not! एक इंटरनेशनल म्यूज़ियम ब्रांड है, जो दुनिया भर की अजीब, अनोखी और हैरान करने वाली चीज़ों को दिखाने के लिए जाना जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकी कार्टूनिस्ट Robert Ripley ने की थी, वो अखबारों में ‘Believe It or Not!’”’ नाम से अजीब तथ्यों की सीरीज़ छापते थे। हालाँकि लंदन के पिकाडिली सर्कस में स्थित “बिलीव इट ऑर नॉट” संग्रहालय को साल 2017 में बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *