Breaking
13 Feb 2026, Fri

यह तस्वीर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की नहीं, बल्कि नाईजीरिया की है

कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा जारी है। इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। लोग इसे ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इस तस्‍वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि जनसैलाब उमड़ रहा है! पूरा भारत ही चल पड़ा है!  कांग्रेस नेता इशिता सेढ़ा ने वायरल तस्‍वीर समेत तीन तस्‍वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा जनसैलाब उमड़ रहा है! पूरा भारत ही चल पड़ा है!

जनसैलाब उमड़ रहा है!
पूरा #भारत ही चल पड़ा है!#भारत_जोड़ो_यात्रा pic.twitter.com/G0BXGkIqMR

— Ishita Sedha (Bharat yatri) (@ishitasedhaiyc) October 16, 2022

इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्त्ता और समर्थकों में रेवा, विवेक कुमार, अनिल जाधव समेत कई यूजर्स ने इस तस्‍वीर को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर शेयर किया है।  

पड़ताल: हमने इस तस्‍वीर को रिवर्स-सर्च किया तो यह फोटो हमे स्लोवाकिया की वेबसाइट ‘मिलोस्ट‘ में 2010 में प्रकाशित एक लेख में मिली। इस लेख के मुताबिक यह तस्‍वीर अंतरराष्ट्रीय ईसाई धर्म प्रचारक और उपदेशक रेइनहार्ड बोन्के के एक कार्यक्रम की है।

पड़ताल में यह तस्वीर हमे रेनहार्ड बोन्के के फेसबुक पेज पर भी मिली। इसमें उल्लेख किया गया है कि तस्‍वीर साल 2002 में नाइजीरिया के ओगबोमोशो में ली गई थी।

रेनहार्ड बोन्के अफ्रीका में अपने मिशनों के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म
1940 में हुआ था और 2019 में उनकी मृत्यु हो गई। वह ‘क्राइस्ट फॉर ऑल
नेशंस’ के संस्थापक थे।

निष्कर्ष: वायरल तस्‍वीर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है, बल्कि नाईजीरिया में उपदेशक रेनहार्ड बोन्के के कार्यक्रम की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *