फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में दफ्तर में सम्मानित होती युवती हाथरस कांड की पीड़िता नही है
नई दिल्ली। हाथरस प्रकरण में अफवाहों का बाजार गर्म है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक युवती को लोग सम्मानित कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि...
नई दिल्ली। हाथरस प्रकरण में अफवाहों का बाजार गर्म है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक युवती को लोग सम्मानित कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कि वो महिला हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता है। हालाँकि यह दावा गलत है। इससे पहले चंडीगढ़ की एक युवती को भी हाथरस की पीडिता बताया जा चुका है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक युवती एक दफ्तर से होते हुए गुजर रही है। इस दौरान उसके दोनों तरफ खड़े लोग उस पर फूल डालते हुए पैर छुकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस को वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में दावा किया गया है कि परीक्षा में टॉप करने पर पीड़िता लिखा गया है कि हाथरस की बेटी मनीषा वाल्मिकी पढ़ाई मे टॉपर भी थी। उसका सत्कार देखने लायक है, ये वो ही बेटी हैं जिसका गैंगरेप कर के जीभ काटकर और आँखे एवं शरीर को जख्म करके हत्या कर दी थी।
Fact Myths की पड़ताल में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। वायरल वीडियो की युवती मार्केटिंग और ई-कॉमर्स कंपनी सेफ़ शॉप इंडिया के हैदराबाद, तेलंगाना कार्यालय की एक एसोसिएट है।
यह वीडियो एमडी. आदिल फ़याज़ नाम के अकाउंट से फरवरी 2020 में यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। जिससे यह स्पष्ट है कि 7 माह पुराने इस वीडियो का वर्तमान मामले से कोई लेना देना नहीं है।






No Comment! Be the first one.