नवरात्रि पर गरबा करती महिलाओं के AI और भ्रामक वीडियो वायरल
शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में डांडिया नाइट्स और गरबा का आयोजन भी होता है। इसी को लेकर गरबा करती महिलाओं के वीडियो...
शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में डांडिया नाइट्स और गरबा का आयोजन भी होता है। इसी को लेकर गरबा करती महिलाओं के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है। इन वीडियो और तस्वीरों को लेकर लोग महिलाओं के पहनावे और चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
यूपीयूके न्यूज ने लिखा, ‘गरबा जैसे सुंदर उत्सव को अश्लीलता के प्रदर्शन में क्यों बदलना? गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं है; यह माँ दुर्गा के प्रति भक्ति, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नवरात्रि की भावना का उत्सव है। आधुनिक फैशन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपना महत्व है, लेकिन क्या किसी उत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का भी ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए? जब पूरा ध्यान भक्ति और परंपरा से हटकर केवल चौंकाने वाली बातों और सनसनी फैलाने पर आ जाता है, तो इस उत्सव की असली भावना खो जाने का खतरा पैदा हो जाता है। फैशन का आनंद लें, स्वतंत्रता को अपनाएं, लेकिन उन परंपराओं को न भूलें जो गरबा को खास बनाती हैं। इस उत्सव का सम्मान करें। अपनी संस्कृति का मान रखें। नवरात्रि की भावना को जीवित रखें।’
Why Turn a Beautiful Festival Like Garba Into a Display of Vulgarity? Garba is not just a dance; it is a celebration of devotion to Maa Durga, our rich cultural heritage, and the spirit of Navratri. Modern fashion and personal freedom have their place, but shouldn’t the religious and cultural significance of a festival also matter? When the focus shifts entirely from devotion and tradition to shock value and sensationalism, the true spirit of the celebration risks getting lost. Celebrate fashion, embrace freedom, but don’t forget the traditions that make Garba special. Respect the festival. Honour the culture. Keep the spirit of Navratri alive. #Garba #Navratri #MaaDurga #IndianCulture #Nudity
— upuknews (@upuknews1) October 16, 2026
सानिया चौधरी ने लिखा, ‘न bra पहनीं बस crop top ब्लाउज पहन लो, बस हो गया गरबा dressing look क्या ये सही है? ये Star लड़की social media इनफ्लुएंसर Aditi bhadoriya हैं, इसकी नवरात्रि गरबा dressing देख लो? आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से दिख रहा है, फिर भी नवरात्रों में गरबा night program में dance करना है।’
न bra पहनीं बस crop top ब्लाउज पहन लो, बस हो गया गरबा dressing look क्या ये सही है? ये Star लड़की social media इनफ्लुएंसर Aditi bhadoriya हैं, इसकी नवरात्रि गरबा dressing देख लो? आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से दिख रहा है, फिर भी नवरात्रों में गरबा night program में dance करना है। https://t.co/hVSENoOhat
— saniya Choudhary ♐ (@Xsaaniya) October 16, 2026
करण यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘गरबा एक पारंपरिक नृत्य है लेकिन इंस्टाग्राम की कुछ छपरी लड़कियों ने इसे Vulgar और अश्लील नृत्य बना दिया है।’
गरबा एक पारंपरिक नृत्य है लेकिन इंस्टाग्राम की कुछ छपरी लड़कियों ने इसे Vulgar और अश्लील नृत्य बना दिया है। https://t.co/ZfUHotHKYj
— Karan Yadav (@karanydv165) October 16, 2026
दीपक बाबू ने लिखा, ‘महिला का “गरबा” डांस कैसा लगा आपको।’
महिला का "गरबा" डांस कैसा लगा आपको। https://t.co/Mw7CbzfOGj
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) October 16, 2026
पियाली बनर्जी ने लिखा, ‘गरबा में मुल्ला को इजाज़त नहीं? मुल्ला है या नहीं, वो बाद में ढूंढ लेना, पहले अपनी बहन-बेटियों को तमीज़ और तहज़ीब सिखाओ! मेरे बाबा हमसे कहते थे, “जब कोई लड़की ऐसे कपड़े पहन कर घर से निकलती है, तो लोग सिर्फ उस लड़की को जज नहीं करते, बल्कि ये भी कहते हैं कि घर से निकलते वक्त माँ-बाप ने देखा नहीं?” एक हिंदू महिला होने के नाते मुझे सचमुच शर्म महसूस होती है। अश्लील कपड़े आधुनिकता को परिभाषित नहीं करते! नवरात्रि माँ दुर्गा का त्यौहार है, लेकिन हमने पता नहीं इसे क्या बना दिया है। माँ की पूजा करने से पहले, उनके सम्मान और मर्यादा के मायने भी समझेंगे।’
Garba mein Mulla allowed nahi? Mulla hai ya nahi, woh baad mein dhoondh lena, pehle apni behen-betiyon ko tameez aur tehzeeb sikhao! Mere Baba humesha kehte the, “Jab koi ladki aise kapde pehenkar ghar se nikalti hai, toh log sirf us ladki ko judge nahi karte, balki yeh bhi kehte hain ki ghar se nikalte waqt Maa-Baap ne dekha nahi?” As a Hindu woman, I genuinely feel ashamed. Vulgar clothes don’t define modernity! Navratri Maa Durga ka tyohar hai, lekin humne pata nahi ise kya bana diya hai. Maa ki pooja karne se pehle, unke samman aur maryada ke mayne bhi samajhne honge. https://t.co/JPBLxd3EsD
— Piyali Banerjee (@PihuBanerjee01) October 16, 2026
MenToo ने लिखा, ‘गरबा जैसे सुंदर त्योहार को अश्लीलता के प्रदर्शन में क्यों बदलना? गरबा माँ दुर्गा की आराधना है। यह कोई ऐसा मंच नहीं है जहाँ चौंकाने वाली हरकतें की जाएँ। फैशन की अपनी जगह है। परंपरा का अपना अर्थ है। जब ध्यान पूजा-अर्चना से हटकर शरीर दिखाने पर आ जाता है, तो नवरात्रि की मूल भावना खो जाती है। खुलकर जश्न मनाएँ। लेकिन त्योहार का सम्मान करें।’
Why turn a beautiful festival like Garba into a display of vulgarity? Garba is devotion to Maa Durga. Not a stage for shock value. Fashion has its place. Tradition has its meaning. When the focus shifts from worship to exposure, the spirit of Navratri gets lost. Celebrate freely. But respect the festival. #Garba #Navratri #MaaDurga
— MenToo (@MenTooSave) October 16, 2026
इसके अलावा एर. उत्तम चंद अहिरवाल, इंडिया अनफिल्टर्ड, नीरज बवाना, किक्की सिंह ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
अपनी पड़ताल में हमने इन सभी 8 वीडियो और तस्वीरों को लेकर क्रमवार पड़ताल की। इसके लिए हमने गरबा से सम्बंधित कीवर्ड्स और गूगल रिवर्स सर्च की मदद ली।

वीडियो 1,
वायरल वीडियो इन्स्टाग्राम यूजर हिमांशी मेहता की प्रोफाइल पर मिला। असल और वायरल वीडियो की तुलना में कपड़ों मिलते-जुलते नहीं हैं, हालांकि डांस की हरकतें और बैकग्राउंड बिल्कुल एक जैसे हैं। पीछे एक छोटी बच्ची भी नजर आ रही है।

वीडियो 2,
हमे दूसरा वीडियो भी इन्स्टाग्राम यूजर हिमांशी मेहता की प्रोफाइल पर मिला। दोनों वीडियो की तुलना में सिर्फ कपड़ों का अंतर है जबकि बैकग्राउंड एक समान है।

वीडियो 3,
वीडियो की जांच में दुपट्टे की हलचल में गड़बड़ी दिखाई देती है। महिला के बाएं कंधे पर लिपटा दुपट्टा पीछे की ओर गिरते हुए उसकी दाहिनी बांह तक पहुंचता है। लेकिन जब महिला अपना दाहिना हाथ शरीर के सामने से ले जाकर वापस हटाती है तो दुपट्टे की स्थिति अचानक बदल जाती है। उसकी गति और जगह में यह असामान्य बदलाव संकेत देता है कि वीडियो को AI की मदद से बनाया या एडिट किया गया है। साथ ही, वीडियो की शुरुआत में लड़की अपने बाएं हाथ में तीन कंगन पहने हुए दिखती है लेकिन तकरीबन दस सेकेंड पर उसके हाथ में सिर्फ दो कंगन दिखते हैं।

वीडियो 4,
पड़ताल में असल वीडियो हमें 5 अक्टूबर को ‘Niyati Selani‘ के इंस्टाग्राम पर पर मिला। दोनों वीडियो में डांस के स्टेप्स, वीडियो के कट, गाना और बैकग्राउंड में खड़े लोगों की पोजीशन एक जैसी है। यहां तक कि लाइटिंग और सफेद कपड़े की बैरियर भी बिल्कुल समान हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर मिले वीडियो में महिला ने लंबी स्कर्ट पहनी है और उसके ब्लाउज का गला भी कम खुला हुआ है।

वीडियो 5,
युवक-युवती का किस करते हुए वीडियो 31 जुलाई 2026 को इन्स्टाग्राम पर एक लाइव कोंसर्ट का बताकर शेयर किया गया था यानि वीडियो पुराना है और इसका गरबा से कोई सम्बन्ध नहीं है।

तस्वीर 6 और 7,
पड़ताल में सामने आया कि ये तस्वीरें AI इन्फ्लुएंसर्स की हैं, यानी ऐसे वर्चुअल किरदार जिन्हें पूरी तरह AI की मदद से बनाया गया है। संबंधित इंस्टाग्राम ‘Ananya Sharma’ अकाउंट के बायो में भी स्पष्ट रूप से ‘AI-generated profile’ लिखा है। इस अकाउंट पर कई तस्वीरें और उनके साथ लिखे गए कैप्शन बेहद आपत्तिजनक हैं।

तस्वीर 8,
जांच के दौरान पता चला कि ये तस्वीर भी AI से बनाई गयी है। इसे गीतांजलि बिनानी नाम की एक AI इन्फ्लुएंसर ने बनाया है, जो खुद को जोधपुर की टीचर बताती है। उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में ‘AI-generated profile’ लिखा है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह एक वर्चुअल किरदार है। इस अकाउंट पर साझा की गई कई तस्वीरें और उनके साथ लिखे कैप्शन भी आपत्तिजनक हैं।

| दावा | नवरात्रि में गरबा करती महिलाएं अपमानित पकडे पहने हुए हैं। |
| हकीकत | पड़ताल में सामने आया कि वायरल कंटेंट में AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। ऐसे में इन तस्वीरों और वीडियो को असली मानकर महिलाओं को निशाना बनाना भ्रामक है। |



No Comment! Be the first one.