राजनाथ सिंह ने नहीं कहा कि सेना बगावत कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रही है, वायरल वीडियो AI जेनरेटेड है
हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) शत्रुजीत कपूर ने कहा था, “पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी, जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष (भारत और चीन) आमने-सामने आ गए। यह स्थिति अब भी जारी है।” उनके इस बयान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो कहते हैं, “पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच चल रहा टकराव वो हमारी नजर में बड़ा मुद्दा नहीं है लेकिन इसको लेकर हमारे सैनिक बहुत ज्यादा परेशान हैं। वो सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार उनका साथ नहीं दे रही है जबकि ये बात झूठ है।” इसी वीडियो में राजनाथ सिंह ने यह भी कहा, “इस मुद्दे पर को लेकर वायुसेना, नौसना को कोई दिक्कत नहीं है सिर्फ थलसेना के कुछ सैनिक बगावत करके बीजेपी की सरकार को बदनाम करने चाहते हैं।”
क्या लिख रहे हैं लोग?
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट India Genz ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘भारत-चीन सीमा पर तनाव को कुछ सैन्य कर्मियों द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, ताकि भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। सेना को पूरा समर्थन और बढ़ा हुआ फंड मिल रहा है। जब वायु सेना और नौसेना की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई है, तो केवल सेना ही शिकायत क्यों कर रही है? राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री, भारत’

कांग्रेस नेता जगदीश सिंह लिखा, ‘निंदा नाथ को सुनिए! चीन से व्यापार करो, चाइनीज़ झालरें खरीदो, बायकॉट की बात मत करो! लेकिन सवाल ये है कि झड़प हो क्यों रही है? चीन से सवाल पूछने के बजाय अपनी ही सेना पर सवाल उठाना शर्मनाक है! इस निर्लज्जता की मैं “कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ!’
निंदा नाथ 🐉 को सुनिए! 🇨🇳 चीन से व्यापार करो, चाइनीज़ झालरें खरीदो, बायकॉट की बात मत करो! लेकिन सवाल ये है कि झड़प हो क्यों रही है? चीन से सवाल पूछने के बजाय अपनी ही सेना पर सवाल उठाना शर्मनाक है! इस निर्लज्जता की मैं “कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ!” 🤦♂️ https://t.co/spuijl4ndD
— Jagdish Singh (@Jagdishsinghuk) October 31, 2026
रजाग्राफी ने लिखा, ‘पिछले कुछ समय में चीन और भारत के बीच बॉर्डर में जो चल रही है यह ज्यादा बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात तो यह है कि भारतीय सेना सरकार की मुखालिफत कर रहे हैं।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह’
🇮🇳 🇨🇳"पिछले कुछ समय में चीन और भारत के बीच बॉर्डर में जो चल रही है यह ज्यादा बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात तो यह है कि भारतीय सेना सरकार की मुखालिफत कर रहे हैं।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह~ https://t.co/S1qkZHXtDG
— Raza graphy⚡ (@GlobalBriefHQ_) October 31, 2026
Gen Z of India ने लिखा, ‘इस गवर्नमेंट की हमेशा से अपनी नाकामयाबी को छुपाने की आदत रही है, अब ये आर्मी को झूठ बता रहे है हमेशा की तरह।’
इस गवर्नमेंट की हमेशा से अपनी नाकामयाबी को छुपाने की आदत रही है, अब ये आर्मी को झूठ बता रहे है हमेशा की तरह। https://t.co/Lk4LxBTXwH
— Gen-Z of India (@GenZ_of_India_) October 31, 2026
इसके अलावा पत्रकार अजीत सिंह राठी, Clash fire, Baba thoka ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमने राजनाथ सिंह के इस कथित बयान से जुड़े कीवर्ड्स के साथ गूगल पर सर्च किया, लेकिन हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें रक्षामंत्री द्वारा भारतीय सेना पर सरकार के खिलाफ बगावत करने का आरोप लगाने का जिक्र हो। भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच देश के रक्षामंत्री की ओर से भारतीय सेना के खिलाफ इस तरह का बयान दिया जाना एक बड़ी खबर होती और तमाम मीडिया संस्थानों में इसकी व्यापक चर्चा होती। लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इससे वायरल वीडियो की प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
इसके बाद हमने राजनाथ सिंह का असल वीडियो समाचार एजेंसी ANI की एक्स पोस्ट में मिला। यह वीडियो 26 अक्टूबर 2026 का है जिसमे राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर कहा, “यह बेहद दुखद है। कल पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के बारे में जो टिप्पणी की, उससे मुझे गहरा आघात लगा है और बहुत दुख हुआ है। इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये टिप्पणियां किसी आम कांग्रेस कार्यकर्ता या युवा नेता ने नहीं, बल्कि उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की हैं, जो खुद को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है। अपने इस आचरण से कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारे करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। लेकिन कांग्रेस यहीं नहीं रुकी; अब वे खड़गे जी के शब्दों को सही ठहराने की कोशिश करके लोगों की भावनाओं को और अधिक आहत कर रहे हैं। अपनी गलती मानने और खेद प्रकट करने के बजाय, कांग्रेस इस बयान का बचाव करने और इसे सही ठहराने में लगी हुई है…”
#WATCH | Delhi: On Mallikarjun Kharge’s remarks, Defence Minister Rajnath Singh says, "It is deeply distressing. The remarks made yesterday in Patna by Congress President Mallikarjun Kharge about Prime Minister Modi’s late father have left me shocked and deeply hurt. What is most shocking about this entire episode is that these comments were not made by some ordinary Congress worker or a youth leader, but by the national president of a party that claims to be the oldest political party in the country. Through his conduct, the Congress President has hurt the sentiments of crores of our countrymen. But the Congress did not stop there; they are now further hurting people’s sentiments by attempting to justify Kharge ji’s words. Instead of acknowledging their mistake and expressing regret, the Congress is busy defending and validating this statement…"
— ANI (@ANI) October 26, 2026
| दावा | राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के साथ हम व्यापार करते हैं इसीलिए सीमा विवाद का मुद्दा ज्यादा बड़ा नहीं है। वायुसेना, नौसना को कोई दिक्कत नहीं है सिर्फ थलसेना के कुछ सैनिक बगावत करके बीजेपी की सरकार को बदनाम करने चाहते हैं। |
| हकीकत | राजनाथ सिंह का वायरल वीडियो AI जेनरेटेड है, असल वीडियो में वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। |



No Comment! Be the first one.