पठानकोट में सैन्य प्रशिक्षण के पुराने वीडियो को अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ का बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में कुछ जवान जमीन पर लेटे दिखाई देते हैं, जबकि कुछ जवानों को उठाकर ले जाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 7 किलोमीटर तक...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में कुछ जवान जमीन पर लेटे दिखाई देते हैं, जबकि कुछ जवानों को उठाकर ले जाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 7 किलोमीटर तक अंदर घुस आई है। भारतीय सेना ने कब्जे वाले इलाके को वापस लेने की कोशिश की, लेकिन चीनी सैनिकों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
क्या लिख रहे हैं लोग?
ग्लोबल वॉर डेस्क ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के आगे बढ़ने का दावा! ऑनलाइन चल रही खबरों में दावा किया गया है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश के अंदर 7 किमी तक आगे आ गई है, और जब भारतीय सैनिकों ने उस इलाके को वापस लेने की कोशिश की, तो उन्हें पीछे हटना पड़ा।’
🚨🇮🇳 CLAIMS OF CHINESE ADVANCE IN ARUNACHAL PRADESH! Reports circulating online claim Chinese forces advanced 7 km into Arunachal Pradesh and Indian troops were forced to retreat while attempting to reclaim the area. https://t.co/vZqkcFxad8
— Global War Desk (@GlobalWarDesk12) October 27, 2026
दीक्षा शर्मा ने लिखा, ’भारतीय सेना ने अपना इलाका छोड़ा: चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 7 किमी अंदर तक घुस आई। हमारी सेना ने कब्ज़े में ली गई ज़मीन को वापस लेने की कोशिश की, लेकिन पीछे हटते समय उन्हें खदेड़ दिया गया।अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए वे हांफते हुए दिखाई दे रहे हैं।’
𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗔𝗿𝗺𝘆 𝗔𝗯𝗮𝗻𝗱𝗼𝗻𝘀 𝗛𝗼𝗺𝗲𝗹𝗮𝗻𝗱: Chinese Forces entered 7-km into Arunachal Pradesh, Our Army tried to reclaim the captured land but was unfortunately chased back while retreating. They can be seen out of breath while running for their lives.😡 https://t.co/YV8SXKDxWY
— Diksha Sharma (@Diksha_sharma03) October 26, 2026
हसन अब्दुल्ला रसूल ने लिखा, ’चीनी सेना के #अरुणाचलप्रदेश में 7 किमी अंदर आने पर, भारतीय सैनिकों ने बिना किसी विरोध के अपनी बंदूकें सौंप दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डर के मारे कुछ भारतीय सैनिक बेहोश हो गए हैं, और बाकी सैनिक उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। #भारतीय_सेना’
While Chinese forces 7Km inside #ArunachalPradesh Indian soldiers without any resistance handed over guns, and can be seen how indian soldiers are unconscious due to fear, other soldiers are trying to make them breath again. #IndianArmy #jantarmantardelhi #China #BrahmaMuhurta https://t.co/t7Jg0Hhl0j
— Hassan Abdullah Rasool (@hassanabdullahr) October 27, 2026
Red Vanguard ने लिखा, ‘भारतीय सेना ने अपनी ज़मीन छोड़ी: चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 7 किमी अंदर तक घुस आई। भारतीय सेना ने कब्ज़े वाली ज़मीन वापस लेने की कोशिश की, लेकिन उल्टे उन्हें ही पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। वे अपनी जान बचाने के लिए ऐसे भाग रहे हैं जैसे कोई डरपोक आवारा कुत्ते हों, और भागते-भागते उनकी साँसें फूल रही हैं।’

क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे यही वीडियो पत्रकार मन अमन सिंह छीना की प्रोफाइल पर मिला। 21 अगस्त 2021 को उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, ‘9 कोर रेकी ट्रूप प्रतियोगिता पर सेना का बयान: पठानकोट के पास आयोजित एक प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान, खराब मौसम की वजह से एक जवान की मौत हो गई है और कुछ अन्य लोगों को MH पठानकोट में भर्ती कराया गया है। उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।’
Army statement on 9 Corps Recce Troop Competition: In an organised, supervised and monitored training activity near Pathankot, due to severe weather conditions, there has been one fatal casualty & few individuals admitted in MH Pathankot. Requisite medical care being provided. https://t.co/f8dliitjoB
— Man Aman Singh Chhina (@manaman_chhina) August 21, 2021
इस प्रकरण से सम्बंधित हमे हिंदुस्तान टाइम्स की 21 अगस्त 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक पंजाब के पठानकोट के पास मामून सैन्य स्टेशन पर आयोजित एक प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान खराब मौसम के कारण एक सेना जवान की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा था। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण गतिविधि का आयोजन, पर्यवेक्षण और निगरानी भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत क्षेत्र में की गई थी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से एक जवान की मौत हो गई है और कुछ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
| दावा | चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 7 किलोमीटर तक अंदर घुस आई है। भारतीय सेना ने कब्जे वाले इलाके को वापस लेने की कोशिश की, लेकिन चीनी सैनिकों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। |
| हकीकत | वायरल वीडियो 21 अगस्त 2021 का है। पठानकोट के पास आयोजित एक प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान, खराब मौसम की वजह से एक जवान की मौत हो गई थी और कुछ अन्य लोगों को MH पठानकोट में भर्ती कराया गया |



No Comment! Be the first one.