कांग्रेस की ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने जा रही भीड़ के नाम पर पुराने वीडियो वायरल
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी इंडिया गठबंधन के सभी दलों की है और इसमें सभी दल लगे हुए हैं जिसमें कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी और सभी वामपंथी दलों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल है, इन वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों के जरिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
पहला वीडियो
रोशन राय ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,’यह तो कमाल है! कहा जा रहा है कि मोदी सरकार 31 अक्टूबर को ट्रेनों को रोकने या उनमें देरी करने की योजना बना रही थी, ताकि लोग 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली में न पहुँच सकें। लेकिन लोग समझदारी दिखाते हुए पहले ही दिल्ली पहुँचना शुरू हो गए। पूरे भारत के रेलवे स्टेशनों से शानदार नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। ‘चलो दिल्ली’ का नारा जंगल की आग की तरह हर जगह फैल रहा है; यह रैली वाकई यादगार होने वाली है।’

अशरफ़ हुसैन ने लिखा,’दिल्ली का रामलीला मैदान एक बड़े जनसमागम का गवाह बनने जा रहा है… महाराष्ट्र से हजारों लोगों के दिल्ली कूच करने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक सहित कई राज्यों से भी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच, सूत्रों के हवाले से यह दावा भी किया जा रहा है कि ट्रेनों को रोकने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी निगाहें दिल्ली के रामलीला मैदान पर टिकी हैं, जहां विभिन्न राज्यों से लोगों के जुटने की तैयारी है। लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़े इस आयोजन को लेकर देशभर में हलचल तेज है।’
दिल्ली का रामलीला मैदान एक बड़े जनसमागम का गवाह बनने जा रहा है… महाराष्ट्र से हजारों लोगों के दिल्ली कूच करने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक सहित कई राज्यों से भी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच, सूत्रों के हवाले से यह दावा भी किया जा रहा है कि ट्रेनों को रोकने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी निगाहें दिल्ली के रामलीला मैदान पर टिकी हैं, जहां विभिन्न राज्यों से लोगों के जुटने की तैयारी है। लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़े इस आयोजन को लेकर देशभर में हलचल तेज है।
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) October 30, 2026
Delhiite ने लिखा,’कांग्रेस की ‘चलो दिल्ली’ रैली के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने में BJP नाकाम रही है! रैली से पहले भारतीय रेलवे में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आ रहे हैं। कांग्रेस ज़मीनी स्तर पर लोगों का दिल जीत रही है। जनता के बीच बन रही धारणा पर BJP का नियंत्रण कम होता जा रहा है। किसी भी तरह का प्रचार कांग्रेस के लिए बढ़ते समर्थन को छिपा नहीं सकता। लोग अपनी बात रख रहे हैं और BJP साफ तौर पर परेशान है!’
BJP Failed To Stop The Growing Support For Congress’s Chalo Delhi Rally! 🚨 Indian Railways is seeing a huge rush of passengers ahead of the rally. > People are coming to Delhi in large numbers. > Congress is winning people’s hearts on the ground. > BJP is losing control of the public narrative. > No amount of propaganda can hide the growing support for Congress. People are speaking and BJP is clearly worried! ✊
— زماں (@Delhiite_) October 30, 2026
इसके इलावा PunsterX, Omniscient Chautala, सुरभि मारडिया, नरगिस बानो ,मोहम्मद मोजाहिदुल इस्लाम, Cockroaches of India ने भी वीडियो शेयर करके यही दावा किया है।
दूसरा वीडियो
अनिल यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,’एक नवंबर को दिल्ली में गर्दा उड़ना तय है, रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक रैली में हिस्सा लेने के लिए लोग देश भर से ट्रेनों और बसों में भरकर दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर दिए हैं, लोगों को डर है कि रैली के ठीक एक दिन पहले सरकार कहीं ट्रेनों को निरस्त ना कर दे, इसलिए तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्रा से लोग एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं, लगता है एक नवम्बर को दिल्ली में सिस्टम हैंग होने वाला है’
एक नवंबर को दिल्ली में गर्दा उड़ना तय है, रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक रैली में हिस्सा लेने के लिए लोग देश भर से ट्रेनों और बसों में भरकर दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर दिए हैं, लोगों को डर है कि रैली के ठीक एक दिन पहले सरकार कहीं ट्रेनों को निरस्त ना कर दे, इसलिए तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्रा से लोग एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं, लगता है एक नवम्बर को दिल्ली में सिस्टम हैंग होने वाला है,
— ANIL (@AnilYadavmedia1) October 30, 2026
हर्ष छिकारा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,’#चलो_दिल्ली -क्रेज़ नेक्स्ट लेवल! 1 Nov की रैली का क्रेज़ बहुत ज़्यादा-एक्साइटमेंट दूसरे लेवल पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की बुकिंग फुल!बसें,फ़्लाइट्स सब ओवरबुक! देश के कोने-कोने से लोग खुद ही आ रहे,ऐसी एनर्जी पहले कभी नहीं देखी! लोग डेमोक्रेसी बचाना चाहते हैं!’
#चलो_दिल्ली -क्रेज़ नेक्स्ट लेवल! 1 Nov की रैली का क्रेज़ बहुत ज़्यादा-एक्साइटमेंट दूसरे लेवल पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की बुकिंग फुल!बसें,फ़्लाइट्स सब ओवरबुक! देश के कोने-कोने से लोग खुद ही आ रहे,ऐसी एनर्जी पहले कभी नहीं देखी! लोग डेमोक्रेसी बचाना चाहते हैं! #Chalodelhi https://t.co/WEmJg7EYNA
— Harsh Chhikara (@imharshchhikara) October 30, 2026
इसके इलावा विनोद जाखड़, मोइनी, रितु चौधरी, एस.जी (आईएनसी),The Rebel, Dhruv rathe satire, गुलविंदर,The Protagonist, Priya singh, अंकुश रॉय, प्रतीक पटेल, M.H.Ansari, Jantar Mantar Updates, Seedha Samvaad, विराट शर्मा , Indian, जंतर मंतर 2.0 न्यूज, संदीप सिंह, नेहा झा , navya नव्या, प्रतीक पटेल, विद्या कांत पांडे ने भी वीडियो शेयर करके यही दावा किया है।
क्या है हकीकत?
पहला वीडियो
पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें यही वीडियो Instagram पर राहुल मिश्रा (@iamvloggerbabua) की प्रोफाइल पर मिला। उन्होंने इस वीडियो को 19 फरवरी 2025 को पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “Extreme crowd in Patna Gaya MEMU Train”

दूसरा वीडियो
दूसरे वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें यही वीडियो गजेंद्र पोर्सा (@porsa__story_mp) की Instagram प्रोफाइल पर मिला। उन्होंने इसे 23 जुलाई को पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने ‘Chambal’ लिखा था।




No Comment! Be the first one.