प्रयागराज में महाकुम्भ का पुराना वीडियो दिल्ली में कांग्रेस की रैली से जोड़कर वायरल
रविवार एक नवम्बर को इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में रैली की। इस कार्यक्रम को ‘चलो दिल्ली रैली’ नाम दिया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि इसमें भारी तादाद में लोग शामिल हुए थे।
क्या लिख रहे हैं लोग?
अकील खान ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘रामलीला मैदान के बाहर 2 लाख से ज़्यादा लोग जमा हुए हैं राहुल गांधी के लिए अविश्वसनीय दीवानगी। यह बहुत बड़ा है। यह ऐतिहासिक है’
🚨 रामलीला मैदान के बाहर 2 लाख से ज़्यादा लोग जमा हुए हैं ‼️ राहुल गांधी के लिए अविश्वसनीय दीवानगी। यह बहुत बड़ा है। यह ऐतिहासिक है 🔥 #Bharat_BulletTrain @RahulGandhi #RamlilaMaidan #RamlilaMaidanMahaRally #Lambodhara2Point0 https://t.co/gPWzum3IB5
— AkiL khan (@AkilKhan313) November 1, 2026
मोहम्मद फैज़ान शेख ने लिखा, ‘रामलीला मैदान के बाहर 2 लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए हैं। राहुल गांधी के लिए लोगों में ज़बरदस्त दीवानगी है। यह बहुत बड़ा है। यह ऐतिहासिक है।’

कांग्रेस नेता राजू उपमन ने लिखा, ‘आज रामलीला मैदान में 5 लाख से अधिक जनसंख्या जुड़ी’
Massive ⚡⚡ आज रामलीला मैदान में 5 लाख से अधिक जनसंख्या जुड़ी 🫡🫡 #RamlilaMaidan https://t.co/D5iqPDyjcA
— Raju upman (@RajuupmanINC) November 1, 2026
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे वायरल वीडियो एक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मिला, यहाँ इस वीडियो को 15 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में ‘khumbh’ और हैशटैग के साथ ‘प्रयागराज, संगमनगरी जैसे शब्द लिखे हैं।
इसके अलावा हमे वायरल वीडियो के समान द्रश्य एक यूट्यूब वीडियो में भी नजर आए, इस वीडियो को 16 जनवरी 2026 को महाकुंभ का बताकर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में साधु संत गंगा स्नान करते स्पष्ट दिखाई देते हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य धार्मिक आयोजन 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन शुरू हुआ था, जिसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन हुआ।
| दावा | 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में उमड़ी भारी भीड़ का वीडियो है। |
| हकीकत | वायरल वीडियो महाकुंभ का है। |



No Comment! Be the first one.