महाराष्ट्र में बैलगाड़ी प्रतियोगिता का पुराना वीडियो कांग्रेस की ‘चलो दिल्ली रैली’ का बताकर वायरल
कथित चुनावी अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में चलो दिल्ली रैली आयोजित की। इसी रैली से जोड़कर लोगों के हुजूम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
सूर्या राज नागवंशी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘आज राहुल गांधी के साथ देश चल रहा है.. ‘
आज राहुल गांधी के साथ देश चल रहा है…!! https://t.co/krJ0aeU2bB
— Surya Raj नागवंशी (@NagvanshiS84640) November 1, 2026
सिकंदर ने भी इसी कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया।
आज राहुल गांधी के साथ देश चल रहा है…!! https://t.co/v4lqwlsq3k
— 👑 Sikandar नाम तो सुना होगा ✍️ (@smartySikandar) November 1, 2026
जंतर मंतर 2.0 न्यूज ने लिखा, ‘आज राहुल गांधी के साथ चल रहा है पूरा देश…!! रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनता की आवाज़ बनी राहुल गांधी की आवाज़। लोकतंत्र की ताकत, जनता का विश्वास! रामलीला 2.0 न्यूज़ | सच की आवाज़’
🔥 आज राहुल गांधी के साथ चल रहा है पूरा देश…!! रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनता की आवाज़ बनी राहुल गांधी की आवाज़। 🇮🇳 लोकतंत्र की ताकत, जनता का विश्वास! 📢 रामलीला 2.0 न्यूज़ | सच की आवाज़ #RahulGandhi #RamlilaMaidan #Ramlila20News https://t.co/os8tFspnXP
— जंतर मंतर 2.0 न्यूज (@Jantarmantar22) November 1, 2026
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे वायरल वीडियो एक इन्स्टाग्राम अकाउंट मिला, यहाँ इस वीडियो को 22 जून 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में ‘हिंदकेसरी पेडगाव मैदान 2025’ और हैशटैग के साथ बैलगाडा, शर्यत, महाराष्ट्राची परंपरा, बैलगाडा मालक जैसे शब्द लिखे हैं।

इसी तरह 23 जून 2025 को भी इस वीडियो को इसी तरह के कैप्शन के साथ यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया था। इससे हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वायरल वीडियो कांग्रेस की एक नवम्बर 2026 की जनसभा से नहीं है।

आगे की खोजबीन करने पर हमें इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो (यहाँ, यहाँ, यहाँ) मिले, जिनमें वायरल वीडियो जैसे ही दृश्य दिखाई दे रहे थे। इनके अनुसार, यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के सतारा ज़िले के पेडगांव स्थित हिंदकेसरी मैदान में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ से जुड़ा है। हमें यूट्यूब पर भी इस कार्यक्रम के कई अन्य वीडियो (यहाँ, यहाँ और यहाँ) मिले।
वीडियो में दिख रहे स्थान को गूगल मैप्स की मदद से खोजने पर हमने पाया कि यह जगह महाराष्ट्र में पेडगांव हिंदकेसरी मैदान है, जहाँ बैलगाड़ी दौड़ आयोजित होती है।
| दावा | वीडियो में राजस्थान के बांसवाड़ा में 25 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ दिखाई गई है। |
| हकीकत | यह महाराष्ट्र के सतारा जिले के पेड़गांव स्थित हिंदकेसरी मैदान में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ का दृश्य है। |



No Comment! Be the first one.