2019 में वाम मोर्चा की रैली की तस्वीर कांग्रेस की ‘चलो दिल्ली रैली’ का बताकर वायरल
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस और इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा ‘चलो दिल्ली रैली’ का आयोजन किया गया। इसी बीच सोशल मीडिया में एक मैदान में भारी भीड़ का दावा करते हुए एक तस्वीर वायरल है, इस तस्वीर को आज एक नवम्बर की ‘चलो दिल्ली रैली’ का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
I.N.D.I.A गठबन्धन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’ज्ञानेश हो गया भाई
Gyanesh it’s done bro.🔥 https://t.co/WjAEYXTYUB
— I.N.D.I.A गठबन्धन (@savedemocracyI) November 1, 2026
Cockroaches of India ने लिखा, ‘ज्ञानेश हो गया भाई, इस्तीफा’
Gyanesh it’s done bro. Istipha! #Resignation https://t.co/Gj51i7AThh
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) November 1, 2026
विनोद कुमार ने लिखा, ‘रामलीला मैदान का ड्रोन दृश्य! एक रैली के लिए 2 करोड़ लोग इकट्ठा हुए!!,, विनोद कुमार’
Drone View of Ram Leela Maidan!! 2 crore people gather for s rally!!,, Vinod Kumar https://t.co/iErqJanxgH
— Vinodkumar (@Vinodku88258943) November 1, 2026
mahesh_dontlod ने लिखा, ‘ध्यानु, तुम घर जा रहे हो….’
Dyanu तू घरी जाणारं….🔥🔥 https://t.co/8YUVK45upX
— mahesh_dontlod (@mdontlod170021) November 1, 2026
क्या है हकीकत?
पड़ताल के दौरान हमने वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए गूगल रिवर्स सर्च की मदद ली। इस दौरान हमें यही तस्वीर People’s Dispatch की 4 फरवरी 2019 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर 3 फरवरी 2019 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक रैली की है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में वाम मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित एक रैली में हजारों वामपंथी दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। यह रैली केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आयोजित की गई थी।

इसके अलावा वायरल तस्वीर India Content नाम की फोटो एजेंसी की वेबसाइट पर भी है। इसके विवरण के मुताबिक, यह तस्वीर 3 फरवरी 2019 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित वामपंथी दलों की रैली की है। तस्वीर का क्रेडिट IANS को दिया गया है। वेबसाइट पर तस्वीर को ₹8,000 में लाइसेंस के साथ खरीदने का विकल्प भी मौजूद है।

| दावा | 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में उमड़ी भारी भीड़ की यह तस्वीर है। |
| हकीकत | वायरल तस्वीर 3 फरवरी 2019 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित लेफ्ट फ्रंट की रैली की है। |



No Comment! Be the first one.