कुलगाम हमले को फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन बताने वाला प्रफुल्ल बख्शी का वीडियो डीपफेक है
11 नवंबर 2026 को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF की 46वीं बटालियन के जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया में वायुसेना के पूर्व अधिकारी विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें उन्हें जम्मू-कश्मीर के CRPF जवानों पर हुए हमले को ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ बताते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में कथित तौर पर वह यह भी कहते हैं कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बीच इस हमले का समय कई सवाल खड़े करता है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
पाकिस्तानी प्रोपेगंडा एक्स अकाउंट अंजली शर्मा ने वीडियो के साथ लिखा, ‘मुझे जिस बात का डर था, अब रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल बख्शी ने भी वही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कुलगाम हमले के समय (टाइमिंग) पर सवाल खड़े किए हैं और इसे एक संभावित ‘फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन’ (साजिश के तहत किया गया हमला) होने की आशंका जताई है। उनका वायरल वीडियो अभी वेरिफाई नहीं हुआ है, लेकिन उनके उठाए गए सवालों पर गौर करना ज़रूरी है।’
What I had feared is now being raised by defence expert Praful Bakshi🪖😳 He questions the timing of the Kulgam attack and raises concerns about a possible false-flag operation😳. His viral video remains unverified, but the questions deserve scrutiny.💯 https://t.co/apExx9ZvLS
— Angeli Sharma 🇮🇳 (@realAngelii) November 11, 2026
एक अन्य पाकिस्तानी प्रोपेगंडा अकाउंट दयानन्द सरस्वती ने लिखा, ‘कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल बख्शी कहते हैं, “कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के तेज होने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने के बीच, कुलगाम में हुए इस आतंकी हमले का समय कई गंभीर सवाल खड़े करता है। और क्या आपने वीडियो देखे हैं? सुरक्षाकर्मी ऐसे बेफिक्र होकर घूम रहे हैं मानो किसी पार्क में टहल रहे हों। मीडियाकर्मी बिना हेलमेट या बुलेटप्रूफ जैकेट के हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान है। एक रक्षा विश्लेषक के तौर पर, मुझे यह एक ‘फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन’ (साजिश के तहत किया गया हमला) लगता है, जिसका मकसद मोदी सरकार पर बढ़ रहे राजनीतिक दबाव—जिसमें कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन और हाल ही में अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा विवाद शामिल है—से जनता का ध्यान भटकाना है।” सरकार फिर से हमारी भावनाओं के साथ क्यों खेल रही है? हमें जवाब चाहिए!’
Delhi: Reacting to the terror attack on CRPF personnel in Kulgam, Defence expert Praful Bakshi says, “With INC protests intensifying and demands for the Chief Election Commissioner’s resignation growing louder, the timing of the terrorist attack in Kulgam raises serious questions. And Have you seen the videos? Security personnel casually roaming around as if they’re in a park. Media personnel without helmets or bulletproof vests and with the smiling faces. Speaking as a defence analyst, I see this as a false-flag operation designed to divert public attention from the growing political pressure on the Modi government, including the INC protests and the recent Arunachal Pradesh controversy” why is the government playing with our emotions again? we need answers!
— Dayananda Saraswati (@HinduReformer) November 11, 2026
अनुशी तिवारी ने लिखा, ‘हमारे अपने भारतीय रक्षा विशेषज्ञ ने मोदी का पर्दाफाश किया, फॉल्स फ्लैग भारतीय रक्षा विश्लेषक प्रफुल्ल बख्शी का दावा है कि कुलगाम में आज हुई घटना एक ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन थी, जिसे कांग्रेस के खिलाफ बढ़ते आंतरिक विरोध के बीच अंजाम दिया गया।’
Our Own #Indian Defence Expert Expose Modi, FALSE FLAG Indian defence analyst Praful Bakshi claims that today’s incident in Kulgam was a false-flag operation carried out amid growing internal protests against the Congress. #CRPF #kulgamattack #Kulgam https://t.co/EAqnEQcmbe
— A N U S H I ❤️T I W A R I🇮🇳 (@cutegirlindia21) November 11, 2026
इसके अलावा उस्मान बलोच, रमीज़ तालपुर, राबिया सूमरो, अनिका, IndiaDecoded ,कपिल शर्मा, अनुषी तिवारी ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसके कीफ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी ANI की 11 नवंबर 2026 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें प्रफुल्ल बख्शी कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। हालांकि, ANI के इस मूल वीडियो में प्रफुल्ल बख्शी कुलगाम हमले को ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ नहीं बताते और न ही इसे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से जोड़ते हैं।
#WATCH | Delhi: On 3 CRPF personnel injured after unidentified motorcycle-borne assailants opened fire on security personnel deployed at a naka in Kulgam, Defence Expert Praful Bakshi says, "It is a very sad incident. But the question is, Kulgam has been a scene of action, not only this time but on a number of occasions. It is also known that these terrorist organisations are all well-organised and well-formulated and supported by their local support cells. So, it’s a clear indication that our team, which is made up of paramilitary forces, armed forces, well-coordinated forces, gets attacked by these people in a surprise attack, by people who already know about them. So, it means somewhere down the line, our intelligence has slipped up. We have to make sure that this does not happen. We have to be on the offensive and not on the defensive in our own house… I personally feel that we have to now look into this matter from various angles: from the angle of security, intelligence coordination, and intelligence within the domestic areas where they are operating and where they have sleeper cells, because they are getting boarding, lodging, ammunition supply, water supply, everything…"
— ANI (@ANI) November 11, 2026
प्रफुल्ल बख्शी कहते हैं कि यह बेहद दुखद घटना है और कुलगाम पहले भी कई बार आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है। वह बताते हैं कि आतंकी संगठन सुव्यवस्थित तरीके से काम करते हैं और उन्हें स्थानीय स्तर पर मदद मिलती है। वह आगे कहते हैं कि सुरक्षा बलों पर इस तरह के हमले से पता चलता है कि कहीं न कहीं खुफिया तंत्र से चूक हुई है। उन्होंने सुरक्षा बलों को रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक रुख अपनाने और सुरक्षा, खुफिया समन्वय तथा स्थानीय स्तर पर आतंकियों को मिलने वाली मदद के पहलुओं की जांच करने की जरूरत बताई।
इसके बाद हमने वायरल वीडियो की आवाज की जांच Hive Moderation जैसे AI डिटेक्शन टूल से की गई। Hive Moderation ने ऑडियो में AI जनरेटेड स्पीच होने की 99.1 प्रतिशत संभावना बताई।

| दावा | प्रफुल्ल बख्शी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हुआ हमला एक ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ था। |
| हकीकत | कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले को ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ बताने वाला प्रफुल्ल बख्शी का वायरल वीडियो डीपफेक है। ANI के मूल वीडियो में उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। वीडियो को डिजिटल रूप से बदला हुआ बताया है। |



No Comment! Be the first one.