मोहन भागवत ने नहीं कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने वालों को मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए, एडिटेड वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भागवत ने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बताते हैं, उन्हें मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए। वायरल वीडियो में भागवत कहते सुनाई देते हैं, “जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है, उन्हें मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए। यह मेरी राय है। और मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं। वे पागल नहीं हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। इसलिए, संघ सांप्रदायिक नहीं है।”
क्या लिख रहे हैं लोग?
पत्रकार अजय शुक्ल ने एक्स पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सुनो, सुनो, सुनो—सुनो, हिंदुत्व भक्तों! संघ प्रमुख मोहन भागवत क्या बोल रहे हैं ज़रा ध्यान से सुनिए। लगता है सोनिया गांधी की किताब, ब्लॉगिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव, का इतना गहरा असर हुआ है कि @RSSorg प्रमुख @DrMohanBhagwat —जो उन ‘संघियों’ के वैचारिक पिता हैं, जो पिछले 100 सालों से ‘हिंदू राष्ट्र’ के लिए पगलाए हुए हैं—उन्होंने तो अपने सुर ही पूरी तरह बदल लिए हैं! “मेरी राय में, जो लोग यह दावा करते हैं कि हिंदुस्तान एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है, उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए।” अरे ओ ‘भक्तों’, उन्होंने तो सीधे तुम्हारे मुंह पर ही थूक दिया है!’
सुनो, सुनो, सुनो—सुनो, हिंदुत्व भक्तों! 📣📣📣 #संघ प्रमुख मोहन भागवत क्या बोल रहे हैं ज़रा ध्यान से सुनिए। लगता है सोनिया गांधी की किताब, *ब्लॉगिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव*, का इतना गहरा असर हुआ है कि @RSSorg प्रमुख @DrMohanBhagwat —जो उन ‘संघियों’ के वैचारिक पिता हैं, जो पिछले 100 सालों से ‘हिंदू राष्ट्र’ के लिए पगलाए हुए हैं—उन्होंने तो अपने सुर ही पूरी तरह बदल लिए हैं! "मेरी राय में, जो लोग यह दावा करते हैं कि हिंदुस्तान एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है, उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए।" अरे ओ ‘भक्तों’, उन्होंने तो सीधे तुम्हारे मुंह पर ही थूक दिया है! 😭
— Ajay Shukla अजय शुक्ल اجے شکلا (@AjayShuklaIN) November 11, 2026
नितीश झा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘… मोहन भागवत जी को ज़रा ध्यान से सुनिए। क्या कह रहे हैं “हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, ऐसा कहने वालों को मेंटल अस्पताल भेज देना चाहिए। ऐसा मेरा मत है।” अब बताइए, इस बयान पर क्या कहेंगे? जिनके भरोसे आप हिंदू राष्ट्र का सपना देख रहे थे, उन्हीं के बयान को एक बार फिर सुन लीजिए।’
लो, हग दिया… मोहन भागवत जी को ज़रा ध्यान से सुनिए। क्या कह रहे हैं "हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, ऐसा कहने वालों को मेंटल अस्पताल भेज देना चाहिए। ऐसा मेरा मत है।" अब बताइए, इस बयान पर क्या कहेंगे? जिनके भरोसे आप हिंदू राष्ट्र का सपना देख रहे थे, उन्हीं के बयान को एक बार फिर सुन लीजिए। 😭
— Nitish Jha (@jhanitish134) November 11, 2026
दिनेश कुमार ने लिखा, ‘RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के नाम से एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र कहने वालों को पागलों के अस्पताल में भेजने की बात कही है।’
RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के नाम से एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र कहने वालों को पागलों के अस्पताल में भेजने की बात कही है। #MohanBhagwat #RSS #HinduRashtra #PoliticalNews https://t.co/WyQuSXkt5f
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) November 11, 2026
इसके अलावा सपा नेता जितेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, ऋतू राठौर, सव्यसाची ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे वायरल बयान से सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर अमर उजाला की रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नवीनीकृत मुख्यालय में नवनिर्मित सभागार के उद्घाटन के अवसर पर संघ के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। भागवत ने बताया, ”1930 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर पहली बार प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी। उस समय संघ का बचाव करने के लिए कोई स्वयंसेवक मौजूद नहीं था। संघ की विचारधारा का समर्थन करने वाला भी कोई नहीं था। ऐसे में इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ के समर्थन में आवाज उठाई थी।”
मोहन भागवत ने आगे कहा, “इब्राहिम ने कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए और वह सांप्रदायिक संगठन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने वालों को मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए, लेकिन वह डॉ. हेडगेवार को जानते हैं और वे अच्छे व्यक्ति हैं। इसलिए संघ को सांप्रदायिक नहीं कहा जा सकता।”
इसके बाद हमे द इकोनॉमिक टाइम्स का 9 नवंबर को प्रकाशित वीडियो मिला। साढ़े तीन मिनट के इस मूल वीडियो देखने पर स्पष्ट होता है कि वायरल क्लिप में मोहन भागवत के बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया गया है। दरअसल, भागवत ये बातें अपनी ओर से नहीं कह रहे थे, बल्कि 1930 के दशक की एक घटना का जिक्र करते हुए इब्राहिम नाम के व्यक्ति के बयान को दोहरा रहे थे। मोहन भागवत बता रहे थे कि 1930 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया गया था। उस दौरान संगठन के बचाव में न तो कोई स्वयंसेवक सामने आया और न ही उसका कोई विचारधारा समर्थक। इसके बाद भागवत ने बताया कि इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने विधानसभा में आरएसएस का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह सांप्रदायिक संगठन नहीं है।
मोहन भागवत ने कहा, “उनमें से एक श्री इब्राहिम थे, जिन्होंने संघ के पक्ष में बोलते हुए कहा कि संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए और यह सांप्रदायिक नहीं है। उन्होंने यही कहा था। और उन्होंने इसे कैसे कहा? उन्होंने कहा, ‘मेरी राय में जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है, उन्हें मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए। हालांकि, मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं। वह पागल नहीं हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं, और इसलिए, संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता। यह 1930 के दशक की बात है, संघ की स्थापना के पांच से सात साल बाद। उस समय संघ को कौन जानता था? लेकिन लोग डॉ. हेडगेवार को जानते थे।”
हमें नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 9 नवंबर को इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो भी मिला। करीब 1 घंटे 36 मिनट के इस वीडियो में 1 घंटे 16 मिनट पर वायरल क्लिप वाला हिस्सा मौजूद है। इस दौरान मोहन भागवत कहते हैं,
संघ के 100 साल पूर्व हुए संघ की चर्चा सर्वत्र है। इसलिए ऐसी पुस्तकें अब बहुत ज्यादा आ रही हैं। यहां नागपुर में बौद्धिक वर्ग हुआ, उसमें मैंने बताया कि संघ पर जब पहला प्रतिबंध लादने का प्रयास हुआ 30 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की असेंबली में, तो संघ का बचाव करने वाले कोई भी संघ के स्वयंसेवक नहीं थे और संघ के विचारों के समर्थक भी नहीं थे।उसमें एक मिस्टर इब्राहिम थे, जो संघ के पक्ष में बोले। संघ को बंद नहीं करना चाहिए, वो सांप्रदायिक नहीं है, यह उन्होंने बोला। लेकिन बोलते समय कैसे बोला? उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है कहने वालों को पागलों की अस्पताल में भेजना चाहिए। ऐसा मेरा मत है और मैं डॉक्टर हेडगवार को जानता हूं। वो पागल नहीं हैं। वो अच्छे व्यक्ति हैं और इसलिए संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता। तो वो 30 का दशक है। पांच-सात साल हो गए थे संघ शुरू होकर। संघ किसको पता था, लेकिन डॉक्टर हेडगेवार पता थे।”

| दावा | भागवत ने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बताते हैं, उन्हें मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए। |
| हकीकत | मोहन भागवत का वायरल वीडियो एडिटेड है। उन्होंने यह टिप्पणी अपनी राय के तौर पर नहीं, बल्कि 1930 के दशक में आरएसएस का बचाव करने वाले इब्राहिम नाम के व्यक्ति के कथन के रूप में दोहराई थी। |



No Comment! Be the first one.