ऊर्जा और सुरक्षा पर बात कर रहे थे बेल्जियम के पीएम, मोदी हंसते रहे? वायरल वीडियो के साथ भ्रामक दावा
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर सितंबर माह में भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बार्ट डी वेवर को प्रधानमंत्री मोदी से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “डिप्लोमेसी के लिए तो बेहतरीन है, लेकिन डिप्लोमैटिक यात्रा के लिए नहीं।…..” इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बेल्जियम के प्रधानमंत्री ऊर्जा और सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर बात कर रहे थे लेकिन पीएम मोदी को कुछ समझ नहीं आया, वो हँस रहे थे।
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस नेता ऋतू चौधरी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘बेल्जियम के प्रधानमंत्री सिक्योरिटी जैसे सीरियस इश्यू पर बात कर रहे हैं लेकिन अपने ताऊ को कुछ समझ नहीं आ रहा बस ही ही खी खी किए जा रहे हैं ‘
बेल्जियम के प्रधानमंत्री सिक्योरिटी जैसे सीरियस इश्यू पर बात कर रहे हैं लेकिन अपने ताऊ को कुछ समझ नहीं आ रहा बस ही ही खी खी किए जा रहे हैं 👇 https://t.co/zhubURSz2h
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) November 23, 2026
श्याम ने लिखा, ‘बेल्जियम का PM बड़ी गम्भीरता से अपनी बात रख रहा है और हमारे वाला बेमतलब हंसे जा रहा है, जैसे कि अगले ने कोई चुटकुला सुनाया हो… इसकी सटक गई है, बुढापे में या ये जानबूझकर सामने वाले का मजाक उड़ा रहा है’
बेल्जियम का PM बड़ी गम्भीरता से अपनी बात रख रहा है और हमारे वाला बेमतलब हंसे जा रहा है, जैसे कि अगले ने कोई चुटकुला सुनाया हो… इसकी सटक गई है, बुढापे में या ये जानबूझकर सामने वाले का मजाक उड़ा रहा है..? https://t.co/0aIPRMpdHP
— श्याम (@shyam_sh999) November 20, 2026
Artical19 India ने लिखा, ‘बेल्जियम के प्रधानमंत्री ऊर्जा और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात कर रहे थे, लेकिन वीडियो में पीएम मोदी की हंसी बनी चर्चा का विषय।’
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ऊर्जा और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात कर रहे थे, लेकिन वीडियो में पीएम मोदी की हंसी बनी चर्चा का विषय । #narendramodi #belgiumpm #india #energysecurity #diplomacy #modi https://t.co/q4p1Axyn1Z
— Article19 India (@Article19_India) November 21, 2026
इसके अलावा 𝒫𝒶𝓇𝑜𝒹𝓎 रितेश देशमुख, रूबी अरुण, Democracy Dude, पंकज बाजपेयी, अजय शाह ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमे वायरल वीडियो का पूरा हिस्सा समाचार एजेंसी ANI के एक्स हैंडल पर मिला। जिसके मुताबिक बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी के लिए एक खास तोहफा लाना चाहते थे। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने खुद मजाकिया अंदाज में यह किस्सा सुनाया। प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर कहते हैं, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को एक खास तोहफा देने की योजना बनाई थी – बेल्जियम की बेहतरीन चॉकलेट से बनी इंडिया गेट की एक मूर्ति। लेकिन असली इंडिया गेट, जो लगभग एक सदी से खड़ा है, उसके उलट चॉकलेट से बना यह इंडिया गेट भारत तक का सफर भी तय नहीं कर पाया। हमने देखा कि चॉकलेट कूटनीति (diplomacy) के लिए तो बहुत अच्छी है, लेकिन कूटनीतिक यात्रा के लिए उतनी उपयुक्त नहीं है। खैर, कोई बात नहीं, बेल्जियम में हमारे पास एक और मूर्ति तैयार है, और मैं किसी न किसी तरह इसे प्रधानमंत्री मोदी तक सही-सलामत पहुँचा दूँगा।….” बार्ट डी वेवर के इस करीब 40 सेकंड के बयान पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं। यानी यहां ऊर्जा या सुरक्षा जैसे किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही थी, बल्कि बेल्जियम के प्रधानमंत्री अपने साथ हुई एक दिलचस्प घटना सुना रहे थे।
#WATCH | Delhi: Prime Minister of Belgium, Bart De Wever, says, "I had actually planned to present to Prime Minister Modi a fitting gift — a sculpture of India Gate entirely made out of the best Belgian chocolates. But unlike the real India Gate, which has stood for almost a century, the chocolate version didn’t even survive the journey to India. Chocolate is excellent for diplomacy, but not excellent for diplomatic travel, we noticed. But no worries, we have a backup in Belgium, and one way or another, I will get it to Prime Minister Modi in one piece. That’s an ambition I leave India with today. But of course, we chose India Gate deliberately, as a symbol whose meaning speaks directly to our shared history and future partnership. Because India Gate carries a deep message. On the sculpture, the chocolate version, we enlarged a part of the inscription that commemorates Indian soldiers who fought and fell in Flanders Fields during the First World War. More than a century ago, Indian soldiers travelled thousands of miles to fight on Belgian soil, and we have not forgotten this. We have not forgotten their courage and their sacrifice. It is a part of our history and of our shared history, and it reminds us that peace can never be taken for granted. Unfortunately, it is a lesson that has become relevant again in the world of today…" (Source: DD News)
— ANI (@ANI) September 3, 2026
बार्ट डी वेवर ने आगे यह भी कहा, “आज भारत से जाते समय मेरा यही इरादा है। हमने जानबूझकर इंडिया गेट को चुना, क्योंकि यह एक ऐसा प्रतीक है जो हमारे साझा इतिहास और भविष्य की साझेदारी को दर्शाता है। इंडिया गेट एक गहरा संदेश देता है। चॉकलेट से बनी इस मूर्ति पर, हमने उस शिलालेख के एक हिस्से को बड़ा करके दिखाया है, जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ‘फ्लैंडर्स फील्ड्स’ में लड़ने वाले और शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों की याद दिलाता है। एक सदी से भी पहले, भारतीय सैनिक बेल्जियम की धरती पर लड़ने के लिए हज़ारों मील दूर आए थे, और हम इस बात को भूले नहीं हैं। हम उनके साहस और उनके बलिदान को नहीं भूले हैं। यह हमारे इतिहास और हमारे साझा इतिहास का हिस्सा है, और यह हमें याद दिलाता है कि शांति को कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अफ़सोस की बात है कि आज की दुनिया में यह सबक फिर से प्रासंगिक हो गया है…”
पड़ताल में पता चला कि बेल्जियम के दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इस चॉकलेट इंडिया गेट की तस्वीर साझा की और बताया कि प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर अगली बार इसे सुरक्षित पीएम मोदी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
🍫🇧🇪 The viral India Gate made of chocolate you were wondering about… PM @Bart_DeWever had hoped to present this sweet Belgian creation to PM @narendramodi. Unfortunately, it broke! But PM is determined that it finds its way to PM Modi & India — next time! https://t.co/wcQplZ0UPM
— Belgium in India (@BelgiuminIndia) September 4, 2026
| दावा | बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ऊर्जा और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी बात समझने के बजाय लगातार हंस रहे थे। |
| हकीकत | वायरल वीडियो में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ऊर्जा और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात नहीं कर रहे थे, बल्कि पीएम मोदी के लिए लाए गए चॉकलेट से बने इंडिया गेट की प्रतिकृति के रास्ते में टूट जाने का किस्सा सुना रहे थे। उनकी इसी मजाकिया टिप्पणी पर पीएम मोदी हंस रहे थे। सोशल मीडिया पर इसी हंसी को गलत संदर्भ में पेश कर यह भ्रामक दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी को गंभीर मुद्दे समझ नहीं आए। |



No Comment! Be the first one.