ईरान में इजराइली हमले का पुराना वीडियो चीन में गैस पाइपलाइन में धमाके का बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह चीन में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण धमाके का वीडियो है। दावा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आए लोग हवा में उछल गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
क्या लिख रहे हैं लोग?
पत्रकार अजित सिंह राठी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘चीन में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, हवा में उछल गए, विस्फोट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की भयावहता ने एक बार फिर गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चीन में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, हवा में उछल गए, विस्फोट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की भयावहता ने एक बार फिर गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। https://t.co/lbbmMa4857
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) November 23, 2026
अमित यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘चीन में गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद भीषण धमाका! अचानक हुए इस विस्फोट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की भयावहता ने एक बार फिर गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चीन में गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद भीषण धमाका! अचानक हुए इस विस्फोट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की भयावहता ने एक बार फिर गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #China #GasPipelineExplosion #BreakingNews #ViralVideo #TopTrending #TopFans #TopFollowers #TopFriends
— Amit yadav (@amityadav_65) November 23, 2026
इसके अलावा MR.486 ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल सर्च करने पर हमे इसी लोकेशन का एक वीडियो मीडिया आउटलेट Visegrád 24 के एक्स अकाउंट पर मिला। 3 जुलाई 2025 की पोस्ट में इसी वीडियो को साझा करते हुए बताया गया था कि इजरायल ने तेहरान में किए गए अपने एक हवाई हमले की जांच शुरू करने की घोषणा की है। सरकारी इमारत को निशाना बनाकर दो बम गिराए गए थे, लेकिन उनमें से एक अपने लक्ष्य से चूक गया और तेहरान के ताजरीश राउंडअबाउट के पास खड़ी कई गाड़ियों पर जा गिरा।
BREAKING: Israel announces it’s launching an investigation into one of its airstrikes against Tehran. 2 bombs were dropped against government building, but one missed and instead hit a number of cars near the Tajrish Roundabout. https://t.co/wEW9RXKJAa
— Visegrád 24 (@visegrad24) July 3, 2025
इस सम्बन्ध में हमे ईरान इंटरनेशनल की मीडिया रिपोर्ट भी मिली। 3 जुलाई 2025 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान के ताजरिश इलाके में हुए दो भीषण विस्फोटों का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान आम नागरिकों को हुए नुकसान को दिखाता है। वीडियो में राजधानी तेहरान के ताजरिश इलाके में क़ुद्स स्क्वायर के पास लगभग एक सेकंड के अंतराल पर दो जोरदार धमाके होते दिखाई देते हैं। यह जगह एक प्रमुख अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पहला विस्फोट एक इमारत के पास होता है, जिसके बाद सड़क के दूसरी ओर धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद दूसरा विस्फोट चौराहे पर खड़ी कारों के बीच होता है। धमाका इतना तेज होता है कि कई गाड़ियां और मलबा हवा में उछल जाते हैं। इसके साथ ही धुएं का एक विशाल गुबार भी उठता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 15 जून को स्थानीय समयानुसार लगभग 15:30 बजे जब विस्फोट हुए, उस समय सड़क विक्रेताओं, खरीदारों, मेट्रो यात्रियों और यातायात से भरी हुई थी क्योंकि कई लोग अभी भी सुरक्षित स्थानों के लिए राजधानी नहीं छोड़ पाए थे।
पड़ताल के दौरान हमने गूगल मैप्स पर ईरान में हुए इस धमाके वाली जगह की लोकेशन सर्च की। सर्च करने पर विस्फोट की लोकेशन (35.804943, 51.434436) मिली। हमे 15 जून को इसी लोकेशन पर ब्लास्ट का एक दूसरा वीडियो भी मिला।

इसके अगले दिन यानी 16 जून को इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पुष्टि की कि उसने तेहरान में कई हवाई हमले किए थे। IDF के मुताबिक, इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स और ईरानी सेना के कमांड सेंटरों को निशाना बनाया गया था। IDF ने जिन इलाकों में हमले करने की बात कही थी, उनमें तेहरान का ताजरिश इलाका भी शामिल था।
⭕️ The IDF precisely struck command centers belonging to the Quds Force of the IRGC and the Iranian military. In these command centers, Quds operatives advanced terrorist attacks against the State of Israel using the proxies of the Iranian Regime in the Middle East. https://t.co/wSVZB0QnyJ
— Israel Defense Forces (@IDF) June 16, 2025
| दावा | चीन में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण धमाके का वीडियो। |
| हकीकत | वायरल वीडियो चीन का नहीं, बल्कि 15 जून 2025 को ईरान की राजधानी तेहरान के ताजरीश इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले का है। |



No Comment! Be the first one.