पीएम मोदी ने चील के पैर पकड़कर उड़ने की बात नहीं कही, NBT का पोस्टकार्ड फर्जी
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान वाला NBT का पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं बचपन में एक बार चील के पैर पकड़ कर उड़ गया था। उसी से मुझे ऊंचा उड़ने की प्रेरणा मिली।’ हालाँकि हमने अपनी अपनी जांच में पाया कि वायरल बयान फर्जी है, जिसे एडिट कर तैयार किया गया है।
क्या है हकीकत?
एक इन्स्टाग्राम यूजर जुमला ए आजम ने लिखा, ‘मगरमच्छ पकड़ने वाली बात तो याद है लेकिन ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया?’
एक्स पर खुर्शीद आलम ने लिखा, ‘बचपन में चील के पैर पकड़कर उड़ गए थे? 😂😂 वाह मोदी जी वाह! मतलब सुपरमैन भी शर्मा जाए’

फेसबुक यूजर विधान यादव ने लिखा, ‘ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया? मगरमच्छ तक ठीक था’
इसके अलावा लोधी राजपूत समाज ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने नवभारत टाइम्स(NBT) के सोशल मीडिया अकाउन्ट्स को खंगाला लेकिन वहां हमे पीएम का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इस दौरान हमे पीएम के बयान वाला असल पोस्टकार्ड जरुर मिला जिस पर वायरल पोस्टकार्ड वाली तस्वीर लगी हुई थी। जिसके मुताबिक पीएम ने कहा, ‘जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला।’
बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "करीब 3 दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की। अब नीतीश जी के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रहे हैं।" #PMModi #Vaishali #Bihar #DevelopmentProjects
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) November 21, 2026
हमने इन कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो इस सम्बन्ध में प्रभात खबर की रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘बिहार ने दशकों तक बदहाली झेली, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य को सुशासन का भरोसा मिला’
इसके बाद हमने पीएम के यूट्यूब चैनल पर भी उनका पूरा भाषा सुना। अपने संबोधन में पीएम ने कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वो चील के पैर पकड़ कर उड़ते थे।



No Comment! Be the first one.