उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 अपनी भव्यता से दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में अखबार की एक कटिंग वायरल है, अख़बार की इस कटिंग में बताया गया है कि योगी सरकार कुंभ मेले में पाँच लाख कंडोम बाँटेगी।
अवनीश सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महाकुंभ में कंडोम की क्या आवश्यकता है?’
महाकुंभ में कंडोम की क्या आवश्यकता है? pic.twitter.com/kyJPbRHBzM
— Avanish Singh (@Avanish79054119) January 16, 2025
प्रडंया ने लिखा, ‘कुंभ मेले में कंडोम? और वो भी सरकार द्वारा दिए गए? आध्यात्म में तो सबकुछ त्यागने की बात होती है, है ना? तो यह धार्मिक साधुओं का मेळा है या आध्यात्मिक इच्छाओं का प्रदर्शन?’
कुंभमेळ्यात कंडोम?
— Adv. Pradnya Pawar (@PradnyaPawar121) January 17, 2025
…आणि तेही सरकार पुरस्कृत?
अध्यात्मात सर्वसंगपरित्याग केला जातो ना?
हा अध्यात्मिकांचा धार्मिक मेळा आहे की अध्यात्मिक लिंगापिसाटांचा???🤔 pic.twitter.com/BY3qtvcf84
प्रीतम बाबू ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हे प्रभु ये क्या हुआ Up में पांच लाख कंडोम बांटेगी up सरकार’
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान यह कटिंग हमे फेसबुक पर एक पेज पर मिली। इस कटिंग को जनवरी 2019 को पोस्ट किया गया था।
इसके बाद हमे पता चला कि यह खबर ‘आजाद सिपाही’ अखबार ने भी प्रकाशित की थी। हालाँकि अब इस लिंक को डिलीट कर दिया गया है लेकिन ‘Archive‘ में इसे अभी भी देखा जा सकता है। यहाँ इस खबर को फरवरी 2019 के प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा किसी विश्वसनीय मीडिया संस्थान ने इस खबर को प्रकाशित नहीं किया है।
इसके बाद हमने सूचना निदेशक शिशिर सिंह से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि यह कटिंग पुरानी है, साथ ही फर्जी है। प्रयागराज के महाकुंभ में इस तरह का कोई भी आदेश प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है।
दावा | कुंभ में यूपी सरकार पांच लाख कंडोम बांटेंगी। |
हकीकत | अखबार की कटिंग साल 2019 की है। साथ ही ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था। |