Breaking
19 Apr 2026, Sun

महिला से मसाज कराते हुए इस वीडियो में पीएम मोदी नहीं है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुर्सी पर बैठी एक महिला सफेद दाढ़ी वाले उम्र दराज़ शख्स की फेस मसाज कर रही है। वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पीएम मोदी का है।

मधु पूर्णिमा किश्वर ने मोदी का या किसी अन्य नाम का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह तो एक छोटी सी झलक है! सदैव जवान रहना है तो मसाज यहीं ख़त्म नहीं होता!’

कांग्रेस नेता अनुमा आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अनुमा आचार्य ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘नारी शक्ति वंदन ! मधु किश्वर ने अभी एक वीडियो Quote किया जिसे देखकर काफ़ी कुछ समझ आया… मोदी जी अपने चेहरे की जिस चमक को पसीने की चमक बता रहे थे, वो तो वाक़ई पसीने की चमक निकली…..लेकिन फ़ेशियल करने वाले (वाली) के पसीने की चमक. ये क्लिप वीडियो का एक पहलू कहा गया है ,मसाज दूसरी तरफ पैरों पर भी चालू है !! यानि इतने लोगों (महिलाओं) के पसीनों की चमक शामिल है मोदी जी के चेहरे की ! वैसे एक पुरुष का फेशियल करने को पुरुष नहीं मिले थे क्या?’

मिर्ज़ा बेग ने लिखा, ‘ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी की मसाज का वीडियो लीक; रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास उनकी ‘आपत्तिजनक स्थितियों’ वाले ढेर सारे वीडियो मौजूद हैं।’

इसके अलावा इस वीडियो को गुरु प्रसाद, Frontline Affairs, marankothi, ऋतू चौधरी, सोनू सिंह, योद्धा , यूथ आर्मी और इसरार अहमद राजपूत ने भी पोस्ट किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे प्रदीप कौर ढिल्लों नामक महिला कंटेंट क्रिएटर के इंस्टाग्राम, फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल मिला। तीनो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वीडियो को अप्रैल 2026 में अपलोड किया गया है।

पड़ताल में हमे प्रदीप कौर ढिल्लों के फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर मसाज का एक और वीडियो मिला। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में ‘Stylish, Spa day for him… kyunki self-care sirf ladies layi nahi’ लिखा है।

हमे प्रदीप कौर के फेसबुक पेज पर उनके साथ वीडियो में मसाज कराने वाले शख्स की कई तस्वीर मिलीं जिसमें उन्होंने जसपाल सिंह सराय को टैग किया है। वहीं जसपाल सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर प्रदीप कौर के साथ कई तस्वीर शेयर की हैं।

अपनी पड़ताल में प्रदीप कौर का यूट्यूब चैनल मिला। यह वीडियो करीबन 6 साल पुराना है जिसमें उन्होंने जसपाल सिंह को अपना पति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *