पूर्वोत्तर राज्य असम में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव 2026 का मतदान हो चुका है। बीजेपी जहां जीत की हैट्रिक लगाने का सपना देख रही है वहीं कांग्रेस गठबंधन उसे सत्ता से हटाने का दावा कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया में असम सीएम हिमंत सरमा के नाम पर पोस्टकार्ड वायरल है। जिसके मुताबिक उन्होंने कहा कि मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोलकर नंगा कर दूंगा।
एक फेसबुक पेज ने लिखा, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नं’गा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं.’
शेखर खरे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इसका मतलब चुनाव का परिणाम अनुकूल नहीं है’
इसका मतलब चुनाव का परिणाम अनुकूल नहीं है , pic.twitter.com/IHvuD5Dv9T
— Shekhar Khare ( सेवानिवृत्त ) (@SKkhare11) April 18, 2026
एक पेरोडी अकाउंट ध्रुव राठी इंडिया ने लिखा, ‘मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं..!’
मोदी ने अगर मुझे चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल के नंगा कर दूंगा क्या इसका मतलब मोदी जी चुनाव मैनेज कराते हैं..! #PMModiji #DonaldTrump #अमेरिका #PoliticalDebate pic.twitter.com/Mc9k0UUGq2
— dhruv rathi india (@dhruvrathian) April 18, 2026
इसके अलावा ऋषि यादव, मृत्यु का देवता ने भी इसे पोस्ट किया है
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम से वायरल इस बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे उनके इस कथित बयान को लेकर कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिला।
हिमंत बिस्वा सरमा के हाल के बयानों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मेरा मानना है कि पवन खेड़ा को कानून के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। उन्हें गुवाहाटी आकर वहीं आत्मसमर्पण करना चाहिए।
#WATCH | North Dinajpur, West Bengal | On Congress leader Pawan Khera, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "I think Pawan Khera should surrender before the law. He should come to Guwahati and surrender there." pic.twitter.com/bnxO4y3GaL
— ANI (@ANI) April 17, 2026
वहीं बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से बनर्जी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें ममता बनर्जी को बंगाल के मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा, वरना एक दिन बांग्लादेशी मुसलमान हमसे राज्य को छीन लेंगे। बीजेपी नेता ने यह दावा भी किया कि बनर्जी के कार्यकाल में उत्तर बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ। सरमा ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही हम इस क्षेत्र से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बीजेपी गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान खोजेगी और गोरखाओं को न्याय दिलाएगी।

