सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में स्कूल में छात्र बेंच पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तभी उनके ऊपर एक पंखा गिर जाता है। वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत के किसी स्कूल का है।
पत्रकार कविश अजीज ने अपने मीडिया प्लेटफार्म द न्यूज बास्केट से एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मोदी जी की सरकार है इसलिए सिर्फ पंखा गिरा है वरना तो हवाई जहाज गिर जाता, देश हित में क्या गरीब के तीन बच्चे एक पंखे से चोट भी नहीं खा सकते।’
मोदी जी की सरकार है इसलिए सिर्फ पंखा गिरा है
— The News Basket (@thenewsbasket) May 25, 2026
वरना तो हवाई जहाज गिर जाता,
देश हित में क्या गरीब के तीन बच्चे एक पंखे से चोट भी नहीं खा सकते pic.twitter.com/2XKcdKGP0S
सबा खान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘स्कूल जर्जर हो पंखा टूटा हो, बच्चों की जिंदगी और भविष्य दोनों जोखिम में हो क्या फ़र्क पड़ता है। बस मंदिर बने..धर्म बढ़े।’
स्कूल जर्जर हो पंखा टूटा हो,
— Saba Khan (@sabakhan21051) May 25, 2026
बच्चों की जिंदगी और भविष्य दोनों जोखिम में हो क्या फ़र्क पड़ता है।
बस मंदिर बने..धर्म बढ़े। pic.twitter.com/HPIRmV1u2p
रोहित थियोरिस्ट ने लिखा, ‘सरकारें धर्म बचाने में लगी हुई है और छात्र अपनी जिंदगी बचाने में लगे है।’
सरकारें धर्म बचाने में लगी हुई है और छात्र अपनी जिंदगी बचाने में लगे है… pic.twitter.com/VH6aQchVSZ
— Rohit Theorist (@RohitTheorist) May 25, 2026
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे नेपाली मीडिया संस्थान ‘प्रकाश दैनिक‘ की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका स्थित सिद्धार्थ माध्यमिक विद्यालय के एक स्कूल में जब बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे, उसी दौरान उनके ऊपर पंखा टूटकर गिर गया था और सात बच्चे घायल हो गए थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। प्रधानाचार्य विनोद मेहता के अनुसार, सुबह लगभग 6:39 बजे अचानक एक पंखा गिर गया और एक मेज से टकरा गया, जिससे एक छात्र घायल हो गया। इस घटना के कारण कक्षा में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक के कक्षा में मौजूद होने के कारण घायल छात्रों को तुरंत बचा लिया गया।
एक दूसरी नेपाली मीडिया वेबसाइट ‘Choice khabar‘ ने भी इस मामले में रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक बीरगंज महानगरपालिका के पिपारा स्थित सिद्धार्थ सेकेंडरी स्कूल में एक कक्षा में पंखा गिरने से तीन छात्र घायल हो गए। कक्षा 7 में पढ़ने वाले अमन पंडित और आर्यन पटेल सुबह की शिफ्ट के दौरान घायल हो गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद मेहता ने बताया कि एक अन्य छात्र को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रिंसिपल मेहता ने कहा कि सभी घायल छात्र फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से स्कूल के सभी पंखों की जांच की जा चुकी है और वायरिंग भी ठीक कर दी गई है, फिर भी माना जा रहा है कि दुर्घटना पुराने पंखों के कारण हुई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की आगे की तकनीकी जांच के लिए एक मैकेनिक को बुलाया जाएगा। स्कूल ने बताया है कि घटना के बाद वह यह दोबारा जांच कर रहा है कि स्कूल के सभी कक्षाओं में लगे पंखे ठीक से लगे हैं या नहीं।

