Breaking
25 Jul 2026, Sat

बिहार में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में मारपीट का वायरल वीडियो एक साल पुराना है

नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दिल्ली के जन्तर मंतर पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हैं, इस वीडियो में भाजपा-कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में मारपीट हो रही है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

मीडिया संस्थान न्यूज़ पिंच ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पटना: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े पार्टी झंझे से एक दूसरे को पीटा Bihar News: पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. पार्टी झंझे का डंडे से ही एक दूसरे को पीटा. दरअसल, बीते दिन PM ऑफिस के बाहर धरने के विरोध में आज BJP वाले प्रोटेस्ट करते हुए कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचे थे. जिसके बाद ये मारपीट हुई. देखिए वीडियो…’

पत्रकार पीयूष राय ने लिखा, ‘On the streets of Patna, Bihar. No holds barred, BJP vs Congress’

पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने लिखा, ‘पटना में काँग्रेस बीजेपी वाले आपस में ही भिड़ गए।’

पत्रकार रोमिता तिवारी ने लिखा, ‘BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प’

वही KRK ने भी वीडियो शेयर कर लिखा,’Bihar Main BJP VS Congress fight. Hahaha! Maza Aa Gaya!’

इसके इलावा प्रिय सिंह, प्रियाग, अमित यादव , अजीत सिंह राठी, अभिषेक कुमार, अरविंद चोटिया, कृष्ण कान्त झा, राजा तिवारी, अकील खान ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

अपनी पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो हमे एक फेसबुक यूजर रौशन सिंह यादव की प्रोफाइल पर मिला। 29 अगस्त 2025 को उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘पटना में भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस में बबाल मची हड़कंप।’ इसी तरह फेसबुक पर सर्वेश कुमार यादव ने भी 29 अगस्त 2025 को इस वीडियो को शेयर किया था।

पड़ताल में हमने सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो Deccan herald की एक रिपोर्ट मिली। 29 अगस्त 2025 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर ‘वोट अधिकार यात्रा’ के तहत आयोजित एक रैली के दौरान एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *