अरुणाचल प्रदेश में 25 किलोमीटर तक चीनी सेना आने के दावे वाला लेफ्टिनेंट जनरल का वायरल वीडियो AI जेनरेटेड है
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच कथित झड़प की खबरों के बीच सोशल मीडिया में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो वो कहते हुए नजर आते हैं कि मुझे...
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच कथित झड़प की खबरों के बीच सोशल मीडिया में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो वो कहते हुए नजर आते हैं कि मुझे अपनी सेना की स्थिति, तैयारी और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल दिखाई देते हैं। पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में हमारे विमानों के गिरने की कई खबरें सामने आई थीं, इस घटना ने हमारी तैयारी और योजना पर कई सवाल खड़े किए। चाइना भी अरुणाचल प्रदेश में 25 किलोमीटर तक आ गया है और हम उसे रोकने में सफल नहीं हो पाए हैं।
क्या लिख रहे हैं लोग?
अमन भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार, भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के पूर्व जीओसी-इन-सी, ने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अगला बड़ा फ्लैशपॉइंट बन सकता है। कुछ ही महीनों बाद, अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर सुर्खियों में है।’
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार, भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के पूर्व जीओसी-इन-सी, ने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अगला बड़ा फ्लैशपॉइंट बन सकता है। कुछ ही महीनों बाद, अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर सुर्खियों में है। https://t.co/luqf2i47EX
— Aman Bhardwaj (@AmanBhardwilr9) October 27, 2026
India Genz ने लिखा, ‘फरवरी में, भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार ने चेतावनी दी थी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अगला बड़ा ‘फ्लैशपॉइंट’ (तनाव का मुख्य केंद्र) बन सकता है। कुछ ही महीनों बाद, अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। मई 2025 में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान, उन्होंने भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और क्षमताओं पर भी गंभीर सवाल उठाए थे।’
Back in February, Lieutenant General Manoj Kumar, who served as the General Officer Commanding-in-Chief (GOC-in-C) of the Indian Army’s Western Command, warned that Arunachal Pradesh could become India’s next major flashpoint. Just months later, the spotlight is back on Arunachal Pradesh. During the May 2025 conflict with Pakistan, he also raised serious questions about the Indian Army’s operational preparedness and capabilities.
— India Genz (@IndiaGenzzz) October 26, 2026
Clash fire ने लिखा, ‘फरवरी में, भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के GOC-in-C रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार ने चेतावनी दी थी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अगला बड़ा ‘फ्लैशपॉइंट’ (तनाव का मुख्य केंद्र) बन सकता है। कई महीनों बाद, अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर चर्चा में है। खबरों के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान के साथ मई 2025 के संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और क्षमताओं पर भी सवाल उठाए थे, जिससे भविष्य की चुनौतियों के लिए सेना की तैयारी को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं।’

इसके अलावा इंडिया डिकोडेड, सुमित सरकार, रेड वैनगार्ड , NetaNama, ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के वायरल वीडियो वाले बयान से सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे इसकी पुष्टि के लिए कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का असल वीडियो मिला। दोनों ही वीडियो में एक समान द्रश्य हैं।
#WATCH | Panchkula, Haryana: General Officer Commanding-in-Chief Western Command, Lieutenant General Manoj Kumar Katiyar says, "I am speaking to you on the eve of my retirement—after forty years of service in the Indian Army, I am retiring… It has been a matter of great honour for me throughout my entire career to have had the opportunity to serve in the Indian Army… During Operation Sindoor last year, we successfully thwarted Pakistan’s nefarious objectives and achieved success… Beyond regular training, we are undertaking large-scale procurement of new equipment—including drones and counter-drone systems. Wherever necessary, we are manufacturing these items in-house within our own workshops. Concurrently, a key focus within the Western Command has been on enhancing the living conditions, medical facilities, and educational amenities available to personnel across all ranks. Additionally, we have devoted our full attention to the welfare of our veterans, and ex-servicemen… I would also like to highlight the exemplary work performed by the Western Command—both during Operation Sindoor and during the massive flood disaster that struck last year, wherein we played a pivotal role in ‘Operation Rahat’. On all these occasions, we received support from the local populations as well as the civil administrations, the CAPF, and the BSF across Punjab, Haryana, Himachal, Jammu, and Delhi…"
— ANI (@ANI) March 30, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा, ‘वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार कहते हैं, “मैं अपनी सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर आपसे बात कर रहा हूँ—भारतीय सेना में चालीस वर्षों की सेवा के बाद, मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूँ… मेरे पूरे करियर के दौरान, भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है… पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, हमने पाकिस्तान के नापाक इरादों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और सफलता हासिल की… नियमित प्रशिक्षण के अलावा, हम बड़े पैमाने पर नए उपकरणों की खरीद कर रहे हैं—जिसमें ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम शामिल हैं। जहाँ भी आवश्यक है, हम इन उपकरणों को अपनी कार्यशालाओं में खुद ही तैयार कर रहे हैं। साथ ही, वेस्टर्न कमांड का मुख्य ध्यान सभी रैंक के कर्मियों के लिए रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं और शैक्षिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहा है। इसके अलावा, हमने अपने पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मियों के कल्याण पर भी पूरा ध्यान दिया है… मैं वेस्टर्न कमांड द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों का भी उल्लेख करना चाहूँगा—चाहे वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हो, या पिछले साल आई भीषण बाढ़ के समय, जब हमने ‘ऑपरेशन राहत’ में अहम भूमिका निभाई थी। इन सभी मौकों पर, हमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और दिल्ली में स्थानीय लोगों के साथ-साथ नागरिक प्रशासन, CAPF और BSF से पूरा सहयोग मिला…’
हमे इस सम्बन्ध में 31 मार्च 2026 को प्रकाशित ETV की रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान मुख्यालय में सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार को भावभीनी विदाई दी गई। करीब 40 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद जब उन्होंने वर्दी को अलविदा कहा, तो पूरा परिसर भावनाओं से भर गया। वहां मौजूद अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों के चेहरों पर गर्व और भावुकता दोनों साफ झलक रहे थे।
| दावा | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा की मुझे अपनी सेना की स्थिति, तैयारी और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल दिखाई देते हैं। पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में हमारे विमानों के गिरने की कई खबरें सामने आई थीं, इस घटना ने हमारी तैयारी और योजना पर कई सवाल खड़े किए। चाइना भी अरुणाचल प्रदेश में 25 किलोमीटर तक आ गया है और हम उसे रोकने में सफल नहीं हो पाए हैं। |
| हकीकत | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का वायरल वीडियो AI जेनरेटेड है, असल वीडियो 30 मार्च 2026 का है। इस वीडियो में मनोज कुमार कटियार ने सेवानिवृत्ति पर मीडिया से बात की थी। |



No Comment! Be the first one.