कोलकाता में धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन का पुराना वीडियो दिल्ली का बताकर वायरल
10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन रोक दिया। सीजेपी ने SIR के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान किया था।...
10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन रोक दिया। सीजेपी ने SIR के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान किया था। पार्टी की टॉप लीडरशिप अभिजीत दीपके,सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से ही हिरासत में ले लिया। इसी बीच लोगों के हुजूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे दिल्ली प्रदर्शन का वीडियो बताकर लोगों ने शेयर किया।
क्या लिख रहे हैं लोग?
सांसद कीर्ति आज़ाद ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘जंतर मंतर की और आज सुबह कूच करता हुआ जनसैलाब॥ ये वीडियो और तस्वीरें बोलती हैं’
जंतर मंतर की और आज सुबह कूच करता हुआ जनसैलाब॥ ये वीडियो और तस्वीरें बोलती हैं ॥॥ https://t.co/gQSYeUDNP9
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) October 10, 2026
कंटेंट क्रिएटर अलका मौर्य ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,’रेलवे स्टेशन दिल्ली’
रेलवे-स्टेशन दिल्ली 😳😳😳😳 https://t.co/KgJuue4vB4
— Alka Maurya (@MauryaAlka76391) October 10, 2026
उत्तम चंद अहिरवाल ने पोस्ट कर लिखा, ‘दिल्ली रेलवे स्टेशन,,, मोदी जी आप कितनी भी पुलिस लगा लो 140 करोड़ को रोक नहीं सकते’

इसके इलावा नितिन, जय सिंह प्रताप यादव ,सरफ़राज़ सोना, मानविक, अंजलि सैनी, नरेन यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फुजैल अहमद, सपना सिंह, भजन विष्णुई जांभानी, सोनू यादव ने भी शेयर किया है।
क्या है हकीकत?
हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकालकर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन ‘Manchh’ नाम के एक एक्स अकाउंट पर मिला। इसे 25 जुलाई 2026 को शेयर किया गया था। यह वीडियो कोलकाता में धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है।
Massive protests in #Kolkata demanding Dharmendra Pradhan’s resignation turned violent in Esplanade, with police using tear gas and baton charges as clashes left several injured. #WestBengal #StudentProtest #DharmendraPradhan #EducationMinister #Police #TearGas #BatonCharge https://t.co/7IfPJ1nb3G
— Manchh (@Manchh_Official) July 25, 2026
पड़ताल में हमे यही वीडियो फेसबुक पर मीडिया आउटलेट ‘KaimurLive‘ पर मिला। 25 जुलाई को इसी वीडियो को ‘कोलकाता सहित देश के कई हिस्सों में छात्रों का आंदोलन जारी है। आज कोलकाता की सड़कों पर छात्रों का भारी हुजूम देखने को मिला।’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।

इसके बाद हमे वायरल वीडियो से जुड़ी एक पोस्ट ‘SFI – Students’ Federation of India’ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिली। इस पोस्ट को 24 जुलाई 2026 को शेयर किया गया था। जिसके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों ने कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। एसएफआई और कई अन्य छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था।
पड़ताल में आगे हमने कोलकाता के सियालदह स्टेशन के बारे में गूगल मैप्स पर सर्च किया। हमें वायरल वीडियो के लोकेशन की हूबहू तस्वीरें गूगल मैप पर मिलीं।

| दावा | जंतर मंतर की और आज सुबह कूच करता हुआ जनसैलाब |
| हकीकत | वायरल वीडियो जंतर-मंतर पर विरोध नहीं है। यह वीडियो जुलाई 2026 में कोलकाता में हुए विरोध प्रदर्शन का है। |



No Comment! Be the first one.