अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के कब्जे के दावे वाला जनरल गिरीश कालिया का वीडियो AI जेनरेटेड है
सोशल मीडिया लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने कहा है कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला, लोंगजू...
सोशल मीडिया लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने कहा है कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला, लोंगजू और टक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और उस क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों को जरूरी सामान की आपूर्ति रोक दी गई है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
पाकिस्तानी प्रोपेगंडा अकाउंट ने लिखा, ‘स्पीयर कॉर्प्स (3 कॉर्प्स) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया (AVSM, VSM) ने अरुणाचल प्रदेश के बारे में सच बताया है, “यह वाकई शर्मनाक बात है कि हमलावर चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्ज़ा कर लिया है। हम केंद्र सरकार से ज़रूरी सामान और मदद की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमें बताया जा रहा है कि चीन के खिलाफ तैनात करने के बजाय, इन अर्धसैनिक बलों (पैरा मिलिट्री फोर्सेज) को अरुणाचल प्रदेश की ‘जेन Z’ (युवा पीढ़ी) के खिलाफ तैनात किया जाना चाहिए।” गोदी मीडिया ने इसे नहीं दिखाया, लेकिन यह बात लीक हो गई है।’

कांग्रेस नेता ऋतू चौधरी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘शर्मनाक! लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया (GOC, स्पीयर कॉर्प्स) का कहना है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्ज़ा कर लिया है। रसद (सप्लाई) की मांग के बावजूद, खबरें हैं कि सेना को चीन के बजाय ‘जेन Z’ के खिलाफ तैनात किया जा रहा है।’
शर्मनाक! लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया (GOC, स्पीयर कॉर्प्स) का कहना है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्ज़ा कर लिया है। रसद (सप्लाई) की मांग के बावजूद, खबरें हैं कि सेना को चीन के बजाय ‘जेन Z’ के खिलाफ तैनात किया जा रहा है। https://t.co/334oUvkIVw
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) October 26, 2026
कांग्रेस नेता फिरोज अहमद ने लिखा, ‘आसाफिला, लोंगजू और तकसिंग सर्कल पर चीन का नियंत्रण चिंताजनक है….. लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, जीओसी स्पीयर कोर (3 कोर), एवीएसएम, वीएसएम… ये वीडियो भी हटाई जा सकती है। लोकसभा में फिर झूठ बोल कर ढोंगी निकल लेंगे कि कहीं कोई नहीं घुसा है।’
“आसाफिला, लोंगजू और तकसिंग सर्कल पर चीन का नियंत्रण चिंताजनक है….. लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, जीओसी स्पीयर कोर (3 कोर), एवीएसएम, वीएसएम… ये वीडियो भी हटाई जा सकती है। लोकसभा में फिर झूठ बोल कर ढोंगी निकल लेंगे कि कहीं कोई नहीं घुसा है। https://t.co/UAb0CDwSFF
— Feroz Ahmad (@ferozah78686494) October 26, 2026
कांग्रेस नेता मोहित अर्जुन ने लिखा, ‘शर्मनाक हमें अरुणाचल प्रदेश की ‘जनरेशन जेड’ के खिलाफ अर्धसैनिक बलों को तैनात करने के लिए कहा गया है, न कि चीन का मुकाबला करने के लिए।” — लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, जीओसी स्पीयर कोर (3 कोर), एवीएसएम, वीएसएम’
शर्मनाक हमें अरुणाचल प्रदेश की ‘जनरेशन जेड’ के खिलाफ अर्धसैनिक बलों को तैनात करने के लिए कहा गया है, न कि चीन का मुकाबला करने के लिए।” — लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, जीओसी स्पीयर कोर (3 कोर), एवीएसएम, वीएसएम #jagoindiajago #bjphataodeshbachao #modihataodeshbachao #modihaitomumkinhai #mohitarjun_inc🇮🇳
— MOHIT 🔱 ARJUN🏹 (INC 🇮🇳) (@MohitArjun1) October 26, 2026
कांग्रेस नेता एसजी ने लिखा, ‘शर्मनाक! लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया (GOC, स्पीयर कॉर्प्स)का कहना है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला,लोंगजू तक्सिंग सर्कल पर कब्ज़ा कर लिया है। रसद की मांग के बावजूद, सेना को चीन के बजाय ‘GenZ’ के खिलाफ तैनात किया जा रहा है।’
शर्मनाक! लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया (GOC, स्पीयर कॉर्प्स)का कहना है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला,लोंगजू तक्सिंग सर्कल पर कब्ज़ा कर लिया है। रसद की मांग के बावजूद, सेना को चीन के बजाय ‘GenZ’ के खिलाफ तैनात किया जा रहा है। @Editor_SanjayS @Sheeetalps @Girijeshv #China https://t.co/50sNYu6MCh
— S.G (INC) 🔱 (@CRATUS1980) October 26, 2026
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के बयान से सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे इसकी पुष्टि के लिए कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। हालाँकि हमे समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का असल वीडियो जरुर मिला। यह वीडियो 27 अक्तूबर 2023 को शेयर किया गया था।
#WATCH | Kupwara, J&K: GoC 28 Infantry Division Major General Girish Kalia says, "There has been a constant endeavour from across the Line of Control to disturb the peace and vitiate the security environment in Jammu and Kashmir. You all have been witness to the continuous attempts of infiltration being made from across the Line of Control. In the last 8 months, we’ve had 10 such attempts in our divisional area of responsibility which have resulted in the elimination of 27 terrorists and recovery of large quantity of warlike stores. In addition, we’ve also recovered a huge quantity of narcotics which establishes a deep nexus between the defence establishments in Pakistan and the terrorist groups…Yesterday’s operation in a way is a befitting tribute to our infantrymen who have worked tirelessly for the last many decades to ensure that peace continues to prevail in the valley. The security forces are working in complete synergy today. We are committed to defeat any attempt of the enemy to disrupt the security situation in Kashmir Valley with firm resoluteness and steadfast commitment…"
— ANI (@ANI) October 27, 2023
इस वीडियो में मेजर जनरल गिरीश कालिया कहते हैं, “नियंत्रण रेखा (LoC) के उस पार से जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने और सुरक्षा माहौल को खराब करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। आप सभी ने देखा है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं। पिछले 8 महीनों में, हमारे डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में ऐसी 10 कोशिशें हुईं, जिनमें 27 आतंकवादी मारे गए और भारी मात्रा में युद्ध से जुड़े सामान बरामद किए गए। इसके अलावा, हमने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं, जो पाकिस्तान के रक्षा प्रतिष्ठानों और आतंकवादी समूहों के बीच गहरे गठजोड़ को साबित करते हैं… कल का ऑपरेशन एक तरह से हमारे उन पैदल सैनिकों (इन्फैंट्री के जवानों) को एक उचित श्रद्धांजलि है, जिन्होंने घाटी में शांति बनाए रखने के लिए पिछले कई दशकों से अथक परिश्रम किया है। आज सुरक्षा बल पूरी तरह से तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। हम कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने की दुश्मन की किसी भी कोशिश को पूरी दृढ़ता और पक्के संकल्प के साथ नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इसके अलावा वायरल वीडियो को लेकर भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा, ”लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के नाम से जोड़कर एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। इसमें झूठा दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्षिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सेना के जवानों को जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं की जा रही है। यह भ्रामक वीडियो एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी के कथित बयान को लीक हुई स्वीकारोक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश करता है।..”
| दावा | लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने कहा है कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में असाफिला, लोंगजू और टक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और उस क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों को जरूरी सामान की आपूर्ति रोक दी गई है। |
| हकीकत | सोशल मीडिया में वायरल लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का वीडियो AI जेनरेटेड है, इसे 27 अक्तूबर 2023 के असल वीडियो से छेड़छाड़ कर बनाया गया है। |



No Comment! Be the first one.