कजाकिस्तान का वीडियो अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच गोलीबारी का बताकर वायरल
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमना-सामना होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर फायरिंग करते सैनिकों का एक वीडियो वायरल है। इसे अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच गोलीबारी का...
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमना-सामना होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर फायरिंग करते सैनिकों का एक वीडियो वायरल है। इसे अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच गोलीबारी का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
मो नसीम शेरशाह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘बड़ी खबर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने, अरुणाचल के टक्सिंग इलाके में तनाव! सूत्रों के मुताबिक LAC पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। हमें अपनी सेना पर गर्व है! जय हिंद!’
🇮🇳 *बड़ी खबर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने, अरुणाचल के टक्सिंग इलाके में तनाव! सूत्रों के मुताबिक LAC पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। हमें अपनी सेना पर गर्व है! 🫡 जय हिंद! 🇮🇳 https://t.co/JerLjFJPxq
— मो नसीम शेरशाह (@MDNasim491525) October 26, 2026
राष्ट्रीय जनसंचार पार्टी ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘China and India’.
China and India https://t.co/3hdauzafhS
— rastriy jan sanchar party (@rastrijans19021) October 25, 2026
谢万军 Wanjun Xie ने लिखा, ‘On October 24, a small-scale armed conflict broke out on the China-India border!’
10月24日,中印边界爆发了小规模的武装冲突! https://t.co/A2QvaHDBdQ
— 谢万军 Wanjun Xie (@WanjunXie) October 25, 2026
इसके अलावा दीक्षा शर्मा, आनंद नेपाली , आशीष राय, शंभु पटवा दिघवारा वाला, Straturka, RKM ने भी यही दावा किया।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को रिवर्स सर्च किया तो हमें यही वीडियो कजाकिस्तान के Tactical Training Federation नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। इस अकाउंट पर यह वीडियो 28 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है, “झारकेंट (Zharkent) शहर के ‘कोक्ताल’ (Koktal) ट्रेनिंग ग्राउंड में ‘फेडरेशन ऑफ टैक्टिकल ट्रेनिंग’ द्वारा कजाकिस्तान गणराज्य के रक्षा मंत्रालय की स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेस (SSO) के सैनिकों के साथ प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण स्थितियों को आधुनिक युद्ध की वास्तविकताओं के यथासंभव करीब लाना है, जिससे सैनिकों के व्यावहारिक कौशल, उनकी सामरिक सोच और जटिल परिस्थितियों में कार्य करने की तत्परता में सुधार किया जा सके।”

अकाउंट पर मौजूद बायो के मुताबिक, इस संगठन का संबंध रक्षा गतिविधियों और सैनिकों को प्रशिक्षण देने से है। इसी तरह के एक अन्य वीडियो में बताया गया है कि यह संस्था एक एनजीओ है, जो सैन्य प्रशिक्षण को बेहतर बनाने, पेशेवर दक्षता विकसित करने और कजाकिस्तान गणराज्य की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में योगदान देने के लिए काम करता है।
| दावा | अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच गोलीबारी हो रही है। |
| हकीकत | यह वीडियो कजाकिस्तान की संस्था ‘फेडरेशन ऑफ टैक्टिकल ट्रेनिंग’ द्वारा आयोजित सैन्य प्रशिक्षण के दौरान शूट किया गया था। |



No Comment! Be the first one.