भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नहीं कहा है कि चीन के दबाव में पाकिस्तान को SCO समिट में शामिल किया, वायरल वीडियो AI जेनरेटेड है
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस वीडियो में कहते हैं, “सबसे पहली बात, भारत ने अपनी मर्ज़ी से पाकिस्तान को SCO समिट में नहीं बुलाया। असल में, हमने चीन के साथ एक एग्रीमेंट किया है ताकि चीन ने भारत की जो 200 स्क्वायर किलोमीटर ज़मीन कब्ज़ा कर रखी है, उसे वापस लिया जा सके और उसे और भारतीय इलाके पर कब्ज़ा करने से रोका जा सके। और यह चीन ही है जो भारत पर दबाव डाल रहा है कि वह हर कीमत पर पाकिस्तान को SCO समिट में बुलाए, नहीं तो, चीन इस एग्रीमेंट को आगे नहीं बढ़ाएगा।” वह आगे कहते दिख रहे हैं, “तेजस मार्क 1A एयरक्राफ्ट की बात करें तो, अगर उसमें इंजन नहीं है तो क्या हुआ? कम से कम बॉडी तो बन गई है, है ना? इंजन की बात करें तो अमेरिका देगा। जब भी अमेरिका को मन करेगा, वह हमें इंजन भी दे देगा।”
क्या लिख रहे हैं लोग?
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट अनुषी तिवारी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘चीन के जोर देने पर, पाकिस्तान को बातचीत की मेज पर लाना पड़ा। खबरों के अनुसार, चीन ने चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान को शामिल नहीं किया गया, तो वह भारत के साथ अपने 200 अरब डॉलर के व्यापारिक संबंधों पर पुनर्विचार कर सकता है। इससे भारत पर दबाव बढ़ा और क्षेत्र में पाकिस्तान की स्थिति और मजबूत हो गई।’
At China’s insistence, Pakistan had to be brought to the table. China reportedly warned that if Pakistan was not included, it could reconsider its $200 billion trade relationship with India. Pressure on India and further elevating Pakistan’s position in the region. https://t.co/U32ZfbmeHe
— A N U S H I ❤️T I W A R I🇮🇳 (@cutegirlindia21) November 22, 2026
कांग्रेस नेता ऋतू चौधरी ने लिखा, ‘ये मत कहना की वीडियो झूठा हैं’

यूथ कांग्रेस ने लिखा, ‘बीजेपी के नितिन नवीन ने माना है कि चीन के सामने झुककर पाकिस्तान को SCO में न्योता दिया गया, और इसका कारण 200 km ज़मीन पर चीन का कब्ज़ा बताया। और तेजस पर वे मज़ाक करते हैं: “इंजन नहीं है? बस ढांचा तैयार है!” यह कोई मज़ाक नहीं है। HAL के जेट विमान हैंगर में खड़े GE F404 इंजन का इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि डिलीवरी में देरी के कारण पूरा प्रोग्राम ठप पड़ रहा है। क्या बीजेपी की नज़र में ‘सुपरपावर’ बनने का यही मतलब है? बड़े-बड़े दावे, चुटीले बयान और फोटो खिंचवाने के मौके—लेकिन रक्षा तैयारियों का क्या?’

कमाल आर खान ने लिखा, ‘क्या यह वीडियो असली है? मुझे यकीन नहीं हो रहा कि बीजेपी का कोई नेता इतनी सच बात बोल सकता है।’

इसके अलावा पत्रकार अजय शुक्ल, ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
क्या है हकीकत?
वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हमने पाया कि इस पर समाचार एजेंसी ANI का ‘लोगो’ लगा हुआ है। इसके आधार पर हमने ANI के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। हमें 22 नवंबर को एक्स पर पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें नितिन नवीन उसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देते दिखाई देते हैं।
#WATCH | Chandigarh: BJP National President Nitin Nabin says, "… There was a time when India’s economy was described as fragile, and the country was often labelled as one of the poorest and weakest in the world. However, it is our good fortune that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, India has emerged as the world’s fourth-largest economic power. Yet, there are still some among us—people who belong to this land and have thrived on its soil—who go abroad only to insult this very land and this nation. They are pained and distressed by India’s progress and the rapid pace at which it is advancing; they even go so far as to claim that India is facing an economic disaster. Rahul Gandhi, we are talking about the growth of an India where 140 crore people are working together—an India where, according to World Bank data, 50 crore people have moved beyond the poverty line and are now building a stronger future for themselves… Yet, you do not even trust these figures provided by various international institutions. They lack this trust: it is because they do not see their own progress, the progress of their families, or the progress of their party. They have no interest in the nation’s development; their only concern lies in their own advancement, the growth of their party, and the prosperity of their families. As long as the BJP—under the leadership of Narendra Modi—remains in power, there is no possibility of any progress for the Congress. The Congress has already begun its countdown to decline."
— ANI (@ANI) November 22, 2026
ANI ने इस वीडियो को उनके भाषण के अंशों के साथ साझा किया था। वीडियो में नवीन हिंदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति का बचाव करते सुनाई देते हैं। वह दावा करते हैं कि भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं की सूची से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भारत की छवि खराब करने तथा देश की आर्थिक प्रगति से परेशान होकर विदेशों में घूमने का आरोप लगाया।
इसके अलावा, अपनी पड़ताल में हमने भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नितिन नवीन के 22 नवंबर 2026 के चंडीगढ़ में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के पूरे भाषण को भी देखा। करीबन 36 मिनट के इस भाषण में उन्होंने कहीं भी चीन, पाकिस्तान, SCO समिट या तेजस लड़ाकू विमान का जिक्र नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो में नितिन नवीन के नाम से प्रसारित चीन, पाकिस्तान, SCO समिट और तेजस से जुड़े बयान उनके 22 नवंबर के चंडीगढ़ भाषण का हिस्सा नहीं हैं।
| दावा | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया कि चीन के दबाव में भारत को SCO समिट में पाकिस्तान को बुलाना पड़ा। उन्होंने तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान में इंजन न होने को लेकर भी टिप्पणी की। |
| हकीकत | नितिन नवीन के नाम से वायरल वीडियो में चीन, पाकिस्तान, SCO समिट और तेजस विमान को लेकर किए गए दावे उनके 22 नवंबर 2026 के चंडीगढ़ भाषण में मौजूद नहीं हैं। भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध उनके पूरे भाषण में इन विषयों का कोई जिक्र नहीं है। उनका यह वीडियो AI से बनाया गया है। |



No Comment! Be the first one.