रामलीला मैदान का एक साल पुराना वीडियो 1 नवम्बर की ‘चलो दिल्ली’ रैली का बताकर वायरल
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस और इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया में कार्यक्रम में भारी भीड़ का दावा करते हुए एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो को आज एक नवम्बर की ‘चलो दिल्ली’ रैली का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘रामलीला मैदान आंधियां भी रास्ता बदलने पर मजबूर हो जाती हैं, जब जनता किसी के साथ खड़ी हो जाती है। ये जनसैलाब यूं ही नहीं उमड़ा है रामलीला मैदान में, कुछ तो बात है आज के मुद्दे के ऐलान में।वोट चोर – गद्दी छोड़’
📍 रामलीला मैदान आंधियां भी रास्ता बदलने पर मजबूर हो जाती हैं, जब जनता किसी के साथ खड़ी हो जाती है। ये जनसैलाब यूं ही नहीं उमड़ा है रामलीला मैदान में, कुछ तो बात है आज के मुद्दे के ऐलान में। वोट चोर – गद्दी छोड़ https://t.co/ICTiMINLEG
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 1, 2026
राजस्थान कांग्रेस ने लिखा, ‘अभी रामलीला मैदान’
Ramlila Maidan right now 🔥💪🏻 https://t.co/hjh1QNM7TX
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) November 1, 2026
कांग्रेस नेता विजय थोट्टाथिल ने लिखा, ‘सुबह-सुबह ही रामलीला मैदान खचाखच भर गया है।’
Early morning itself Ramlila Maidan is packed ✊🏼 🔥 #ChaloDilli https://t.co/oM5kSpCNoH
— Vijay Thottathil (@vijaythottathil) November 1, 2026
इसके अलावा वसीउद्दीन सिद्दकी, सुरेन्द्र यादव, कृष्णकांत, कबीर अंसारी, विजय सिंह, सुरभि, रजत यादव, आराधना मिसरा मोना, केके शाश्त्री, दिनेश कुमार, The Rabel, अशोक कुमार पांडेय, प्रीतेश शाह, कमलेश्वर पटेल, अंकित मयंक, कृष्णा, अनीश, देशराज मीणा, पंडित आकाश शंखधार, केशव चन्द्र यादव, मुकेश कुमार, All india Congress volunteers commitee Karnataka, अर्पित श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, अमोक, जीतू बुरडक ने भी इस वीडियो को 1 नवम्बर की रैली का बताकर पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो हमे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मिला। हरीश रावत ने 14 दिसम्बर 2025 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनसैलाब “वोट चोर, गद्दी छोड़ — महारैली” रामलीला मैदान, नई दिल्ली।’
इस वीडियो को कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी 14 दिसम्बर 2025 को ‘वोट चोरी’ के विरुद्ध जनता की इस हुंकार को चुनाव आयोग आँखें खोलकर देखे और कान खोलकर सुने’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया था।

हमने इस सम्बन्ध में गूगल सर्च किया तो 13 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित ABP न्यूज की रिपोर्ट भी मिली जिसके मुताबिक चुनाव आयोग से मिलीभगत कर भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने 14 दिसंबर 2025 को रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महारैली आयोजित की थी।



No Comment! Be the first one.